Career Kaise Banaye | career guidance information portal in hindi|career options after 10th 12th| a career job sites|career objective job opportunities pathways|career management academy|career related courses planning|career university| career salahakar margdarshak|Fitness Yoga aasan exercises|fitness health care tips | lifestyle tips| describe tech talks topics 2020 in india|personality types| Relationship Jankari Tips
▼
2020-05-01
Nariyal Tel Aur Kapoor Ke Fayde For Skin(Twacha) And Hair(Balo), Coconut Oil Lagane Ke Gun, Labh Ke Bare Mein Jankari
Nariyal Tel(Coconut Oil) Ke Fayde
अनेक गुणों और खनिज द्रव्यों को अपने में समेटे हुए नारियल कई नामों से भी जाना जाता है,जैसे-नारिकेल, भांगली नारेकेल, तृणराज, सदाफल,खोया, माड नारल, नारजील आदि।
अब हॉलीवुड के सितारे भी बालों के लिए नारियल के तेल पर भरोसा कर रही हैं
नारियल का पानी जिसे 'दाह' भी कहते हैं, में रासायनिक संघटक प्रचुर मात्रा में पाए जातें हैं। जैसे प्रोटीन, ग्लूकोज, क्लोराइडस, फास्फेट आदि। इसमें जल का 91.28 फीसदी होता है। नारियल में विटामिन 'ए' और विटामिन 'बी' भी पाए जाते हैं। नारियल का तेल कई मायनों में बहुत लाभकारी है, विशेषकर स्किन और बालों से संबंधित समस्याओं के लिए इस तेल की विशेषता यह है कि यह खुद ही अपने आप में पूर्ण है। इसलिए इसे किसी अन्य सहारे की जरूरत नहीं।
त्वचा के लिए
1. कील मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए नारियल के तेल में कपूर मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे फायदा होगा और चेहरा साफ रहेगा और चमक भी रहेगी।
2. फटी एडियों के लिए भी नारियल बहुत लाभकारी है। गर्म पानी में कपूर डालकर इससे एड़ियों को धोएं। इसके बाद साफ तौलिए से पोछ लें फिर उस पर नारियल का तेल लगाएं। इससे राहत मिलेगी।
3. लगभग पचास ग्राम नारियल तेल में कपूर का एक टुकड़ा डाल दें। नहाने के बाद पूरे शरीर में लगाएं। इससे स्किन से जुड़ी बीमारियां कम होंगी।
4. नारियल तेल से नवजात शिशु की मालिश करने से | मांसपेशियां सुदृढ़ होती हैं। बच्चे का अच्छा शारीरिक विकास होता है।
5. सदी में होठों पर नारियल का तेल लगाने से होंठ मुलायम होते हैं।
बालों के लिए
कम उम्र में गिरते बालों के लिए इसका तेल उपयोगी है। बालों को मजबूत करने के लिए उंगली के अगले हिस्से से धीरे-धीरे बालों की जड़ों में मलना हितकर होता है। लगातार प्रयोग से दो मुंहे बालों से छुटकारा मिलता है।
अब हॉलीवुड के सितारे भी बालों के लिए नारियल के तेल पर भरोसा कर रही हैं
Miranda Kerr
ऑस्ट्रेलियन मॉडल मिरांडा केर अपने बालों और चेहरे पर बेहिचक नारियल तेल का उपयोग करती हैं। इसके अलावा वह अपनी अलमारी में भी हमेशा नारियल तेल रखती हैं।
Nicki Minaj
अमेरिका की रैपर आर्टिस्ट निकी मिनाज रोजाना नारियल तेल का उपयोग करती हैं। निकी कहती है, "यह बालों में अच्छा काम करता है। आपको अपने बालों की सौंदर्य सामग्री में नारियल तेल को शामिल करने में कोई संदेह नहीं होना चाहिए।"
Mindy Kaling
भारतीय मूल की अमेरिकी अभिनेत्री मिंडी कालिंग ने लोगों को बताया कि वह अपने बालों को स्वस्थ रखने के लिए नारियल तेल लगाना पसंद करती हैं। वह इसका श्रेय अपनी मां को देती हैं।
Mandy Moore
अमेरिकन गायिका मैंडी ने द ग्लोस पत्रिका को बताया, "नारियल तेल बालों के लिए बहुत कारगर है।"
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link