2022-03-26

स्ट्रेच मार्क्स कैसे हटाये तरीका, इलाज, उपाय, ट्रीटमेंट टिप्स के जानकारी

प्रेगनेंसी स्ट्रेच मार्क्स हटाने के उपाय या स्ट्रेच मार्क्स को कैसे रोके व खत्म करें जानकारी


स्ट्रेच मार्क्स क्यों होता है या स्ट्रेच मार्क्स कैसे होता है?

स्ट्रेच मार्क्स अक्सर प्रेग्नेंसी, बॉडी बिल्डिंग, ज्यादा वजन बढ़ने और कभी-कभार उम्र बढ़ने के साथ भी आ जाते हैं। दरअसल, इस दौरान स्किन ओवर स्ट्रेच हो जाती है, जिसके कारण स्किन की मिडल लेयर्स के फाइबर्स ब्रेक हो जाते हैं। जो स्ट्रेच मार्क्स के रूप में नजर आने लगते हैं। अगर समय रहते इसकी केयर की तो ये निशान आपको कभी परेशान नहीं करेंगे।

जरूरी है सही डाइट

स्ट्रेच मार्क्स होने का एक बड़ा कारण सही डाइट न लेना भी है। इसलिए अपनी डाइट में जिंक, प्रोटीन, विटामिन ए, सी और ई को शामिल करें। फैटी एसिड्स भी स्ट्रेच मार्क्स आने से रोकते हैं। इसलिए रोजाना के खाने में फैटी एसिड्स, सनफ्लावर और पंपकिन सीड्स शामिल करें। स्किन को हाइड्रेट करने के लिए खूब पानी पिएं। इसके साथ एक्सरसाइज भी करें। उठक-बैठक, कार्डियो एक्सरसाइज के अलावा स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज स्किन को फ्लेक्सिबल बनाती है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स दूर होते हैं।

सर्जिकल उपाय

स्किन अलाइव क्लीनिक्स के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. कहते हैं कि सर्जिकल उपाय में डायमंड माइक्रोडर्मेब्रेशन, लेजर ट्रीटमेंट और थर्मेज जैसी आधुनिक तकनीकें हैं, जो स्ट्रेच मार्क्स को हटाती हैं। इसमें डायमंड माइक्रोडर्मेब्रेशन एक ऐसी तकनीक है, जो खिंचाव के निशानों को फैलाव देते हुए हल्का करते हैं। खिंचाव के निशानों पर पॉलिश की जाती है, जिसमें प्लैटिनम की नोक पर कट और अनकट हीरों को लगाकर पॉलिश की जाती है। लेजर भी खिंचाव के निशान को हल्का करने के लिए अच्छा है। इसमें आपको 4-6 सेशन में उपचार करना होता है। थर्मेज तकनीक में त्वचा के तनाव और सिकुड़न के लिए रेडियोफ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे पेट का थुलथुलापन और चर्बी कम होती है और खिंचाव के निशान भी कम नजर आते हैं।


स्ट्रेच मार्क्स के लिए ये भी करें:


स्ट्रेच मार्क्स पर थोड़ी क्रीम के साथ विटामिन-ई मिलाकर मालिश करें। इससे स्किन में लचीलापन बढ़ता है और नए टिश्यू की ग्रोथ होने लगती है। इसकी जगह एलोवेरा जेल भी इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन ये सारे उपाय शुरुआती दौर में ही करें, तो ज्यादा कारगर होगा। इसके अलावा विटामिन ए, ई और बी का सप्लीमेंट लें।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks You Guys
Please Share This Link