digital footprint kya hai | digital footprint how to manage in hindi | digital footprint guidelines in hindi
डिजिटल फुटप्रिंट क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करे जानकारी हिन्दी में इन दिनों डाटा चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में अपनी ऑनलाइन प्राइवेसी को लेकर ज्यादा चिंतित रहते हैं,तो 'डिजिटल फुट प्रिंट' को डिलीट करना होगा। हालांकि ऑनलाइन उपस्थितिको पूरी तरह रिमूव करना संभव नहीं है,लेकिन इसे कम तो किया ही जा सकता है... जब भी कोई इंफॉर्मेशन सर्च करनी होती है, तो आमतौर पर हम गूगल का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अपने नाम, ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर से खुद को सर्च किया है। अगर नहीं किया है, तो करके देखना चाहिए। इससे आपको अपने डिजिटल फुटप्रिंट का अंदाजा लग जाएगा कि आपसे जुड़ी पर्सनल इंफॉर्मेशन कहां-कहां मौजूद है। साथ ही, यह भी जान पाएंगे कि जिन साइट्स पर आपने कभी साइनअप ही नहीं किया था, वहां भी आपकी पर्सनल इंफॉर्मेशंस मौजूद हैं। वैसे भी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और लिंक्डइन की वजह से हमारी हर तरह की इंफॉर्मेशन ऑनलाइन मौजूद है, जिसका फायदा मार्केटिंग फर्म, साइबर क्रिमिनल्स आसानी से उठा सकते हैं। ऐसे में डिजिटल फुटप्रिंट को कम करना आपकी अपनी प...