सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Hair Care लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

prp therapy for hair in hindi | prp therapy kya hai | platelet rich plasma in hindi

प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी के बारे मे इन हिन्दी या पीआरपी थेरेपी क्या होता है ? बालों से संबंधित समस्याओं में कारगर है प्लेटलेट्स रिच प्लाज्मा थेरेपी। इसे आजमाकर लौटाई जा सकती है बालों की बसूरती... आजकल लोग बालों से संबंधित कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। गंजापन, बाल झड़ना, बालों का अत्यधिक महीन हो जाना बालों से संबंधित सबसे सामान्य समस्याएं हैं। अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो पीआरपी थेरेपी आजमा सकते हैं। इसमें किसी बाहरी या कृत्रिम चीज का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, बल्कि इसमें इस्तेमाल होने वाले प्लेटलेट्स रिच प्लाज्मा (पीआरपी) को उपचार कराने वाले व्यक्ति के रक्त से ही तैयार किया जाता है। कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इससे प्राकृतिक रूप से बालों का विकास होता है। यह जानने के लिए कि वास्तव में यह तकनीक बालों को उगाने में कितनी कारगर है, इस पर अभी भी शोध जारी हैं। ये है पीआरपी थेरेपी: पीआरपी थेरेपी एक बायोलॉजिकल उपचार है। इसमें जिस व्यक्ति का उपचार किया जाता है, उसके रक्त को ही प्रोसेस करके प्लेटलेट्स रिच प्लाज्मा यानी पीआरपी तैयार ...

holi hair care tips in hindi | holi skin and hair care in hindi | hair tips holi in hindi

holi skin and hair care tips in hindi होली के रंग त्वचा से उसकी प्राकृतिक चमक छीन सकते है। इसलिये रंग लगाने से पहले और उसके बाद चेहरे का ख्याल रखना जरूरी है। होली में रंगों के कारण हमारी त्वचा को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। चूंकि इन रंगों में कई रासायनिक तत्व होते हैं, जो हमारी त्वचा में प्रवेश कर इसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। एस्टाबेरी बायोसाइंसेस के ब्यूटी एक्सपर्ट अचल आर्य कहते हैं कि होली के बाद रूखी और बेजान त्वचा को फिर से मुलायम और बेहतर बनाने के लिए होली से पहले और उसके बाद कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। होली से पहले होली खेलने के लिए बाहर निकलने से पहले त्वचा पर सनस्क्रीन, तेल और अन्य सौंदर्य उत्पादों का उपयोग करके अपनी त्वचा को रंगों से बचाएं। मॉइस्चराइजरः बाहर निकलने से पहले अपने शरीर पर मॉइस्चराइजर या नारियल के तेल से अच्छे से मालिश करें, ताकि यह त्वचा में अच्छे से समा जाए। यह आपकी त्वचा और रंगों के बीच एक कवच की तरह काम करेगा। साथ ही होली के बाद रंगों को त्वचा से हटाना आसान हो जाएगा। सन टैन और जलन से बचने के लिए, सनस्क्रीन क्रीम और लोशन का भी उपयोग करें। ध्यान रखें कि यह कम ...

sardi me balo ki dekhbhal kaise kare | sardi me balo me kya lagaye | sardi me hair care kaise kare Jankari hindi me

ठंड या सर्दी के मौसम में बालों की देखभाल कैसे करे?? सर्दी आती है तो बालो को लेकर समस्या भी शुरू हो जाती हैं । बालो की हिफाजत को लेकर हर किसी के पास अलग-अलग इलाज भी है। लेकिन सही तरीका तो यह है...... सर्दियों के समय बालों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सर्द हवाएं हमारे बालों की नमी को छीनकर उन्हें रूखा और बेजान बना देती हैं। इस मौसम में बालों की देखभाल करने के लिए आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है।   हेयर एक्सपर्ट  बताते हैं कि इस मौसम का असर त्वचा के साथ बालों पर भी पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि इस मौसम में कुछ बातों का खास ख्याल रखें। परत-दर-परत समस्या सर्दियों का मौसम हमारे बालों में से आवश्यक तेलों को सोख लेता है। इससे सिर की सतह रूखी हो जाती है और परत छोड़ने लगती है। इस मौसम में हम कई बार देखते हैं कि हमारे कंधों पर सफेद फलैक्स गिरे होते हैं। यह कुछ और नहीं बल्कि सिर पर बनी परत ही होती है, जिसे हम रूसी कहते हैं। रूसी का बढ़ना फंगस के बढ़ने की वजह से भी हो सकता है और इससे सतह में बनी परत झड़ने लगती है। फिजी बालों के लिए हेयर मास्क सर्दियों के दौरान, फ्रि...

Vegan Treatment Kya Hota Hain? | Vegan Treatment For Hair ke Bare Me Jankari Hindi Mein

 बालों को रंगना हो, चेहरे की चमक को बढ़ाना हो... वीगन ट्रीटमेंट के जरिए आप सब कुछ पा सकती हैं।संवेदनशील त्वचा के लिए वरदान की तरह है यह ट्रीटमेंट। Vegan Treatment Kya Hota Hain? मोटापे को कम करने के साथ-साथ वीगन ट्रीटमेंट त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाने के लिए भी महिलाओं की पहली पसंद बन गया है। यह एक ऐसा ट्रीटमेंट है, जिसमें किसी भी रूप में जानवरों या जानवरों से प्राप्त उत्पादों को शामिल नहीं किया जाता। वीगन ट्रीटमेंट आपकी त्वचा को स्वस्थ और आकर्षक बनाता था। प्राकृतिक होने के कारण यह संवेदनशील त्वचा के लिए सबसे बेहतर ट्रीटमेंट्स में से एक है। भारत में चार सबसे लोकप्रिय वीगन ट्रीटमेंट हैं। वीगन हेयर कलरिंग, वीगन हेयर स्मूथनिंग, वीगन फेशियल, वीगन बॉडी स्क्रब्स। आज के समय में बालों को रंगना एक फैशन ट्रेंड बन गया है, लेकिन हेयर कलर करवाने वालों को बाद में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जैसे बालों का रूखा हो जाना, बाल जल्दी सफेद होना आदि। बालों को कलर करवाने से पहले ध्यान रखें कि अगर आपको अमोनियायुक्त डाई सूट न करे, तो आप वीगन डाई का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप कॉफी, चाय, हिना, च...