अगर आप बिटकॉइन कमाना चाहते है तो इससे बेहतर आपको साइट नहीं मिलेगी? तो बिटकॉइन कमाने के लिए क्लिक करे

Search Your Topic In This Blog : I think I written about that.

2022-05-10

yoga karna kaise sikhe | yoga asan kaise sikhe | yoga kaise sikhe in hindi

योग आसन करना कैसे सीखें और करे या योगासन करना कैसे शुरू करे?


स्वस्थ शरीर के लिए योग बहुत जरूरी है। कल यानी जून को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाने जा रही है।आप भी योग सीखना चाहते हैं,लेकिन नहीं जानते कि इसे कैसे करें और नही आपके पास इतना वक्त और पैसा है कि ट्रेनर से योग सीख सकें, तो एप्स व यूट्यूब चैनल की मदद ले सकते हैं। लोगों के लिए गूगल प्ले स्टोरऔर एपल के एप स्टोर पर कई सारे एप्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से न सिर्फ योग की नई-नई क्रियाओं के बारे में सीख सकते हैं,बल्कि आपको प्रशिक्षक की जरूरत भी नहीं पड़ेगी...

योगासन शुरु कैसे करे 

पिछले एक साल से अधिक समय से कोरोना वायरस, लाकडाउन और नकारात्मक खबरों की वजह से लोग न
सिर्फ मानसिक, बल्कि शारीरिक तौर है। लोगों में अकेलापन, अवसाद आदि जैसे दिक्कत
लगी हैं, लेकिन इन परिस्थितियों में नियमित बढ़ने लगी है, लेकिन इन परिस्थितियों मे नियमित
है। योग से न सिर्फ आप एग्जाइटी को दूर कर पाएंगे,
बल्कि तरोताज़ा भी महसूस करेंगे। हालांकि योग करते
समय सही आसन की जानकारी होना जरूरी है। इसके
लिए अगर किसी मदद की जरूरत है, तो फिर एप्स
की मदद ले सकते हैं या फिर यूट्यूब पर योग से जुड़े
बहुत सारे चैनल मौजूद हैं, जहां से योग के बेसिक
लेवल से लेकर एडवांस लेवल तक को आजमा
सकते हैं। ये प्लेटफार्म आपके लिए पर्सनल ट्रेनर' का
काम करेंगे..

डेली योग-फिटनेस योग प्लान ऐंड मेडिटेशन एपः योग
'की शुरुआत करने वालों के लिए इसमें योग गुरुओं
के सैकड़ों क्लास प्लान और
आसन दिए गए हैं। योग के
दौरान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
मिलते हैं ताकि आप आसानी
से कर सके। बिजी चर्क शेड्यूल
में भी कुछ मिनटों के योग के
जरिए रिलैक्स रहने में मदद मिल सकती है। योग और
मेडिटेशन से जुड़े इस एप की खासियत है कि इसमें
योग के 500 से अधिक आसनों की विस्तृत जानकारी
गई है। वेट लास, रिलैक्सेशन, बाडी डिटाक्स आदि
के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही,
यहां पर योग क्लासेज व प्रोग्राम्स के अपडेट एचडी
वीडियोज भी मिलेंगे। अच्छी बात यह है कि अपनी
सुविधा के हिसाब से पांच से 70 मिनट के सत्र में
से अपने लिए योग का चुनाव कर सकते हैं। यहां पर
(भी थकने लगे
मेडिटेशन के लिए आनलाइन कोच की गाइडेंस ली जा
सकती है। यह एप एंड्रायड और आइओएम डिवाइस



के लिए उपलब्ध है।
डाउन डाग : योग के लिए डाउन डाग नया एप है,
लेकिन यह तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जब योग
मैट पर प्रैक्टिस के लिए आते
हैं, तो आपको हर बार एक नया
योगाभ्यास मिलता है। इसलिए
आपको हर बार एक ही तरह
के योग को दोहराने करने की
जरूरत नहीं पड़ती है। यहां पर
आपको 60 हजार से अधिक तरह के योग अभ्यास
मिलते हैं यानी अपनी पसंद के योग अभ्यास को ट्राई
कर सकते हैं। अगर शुरुआत ही कर रहे हैं, तो फिर
लेवल एक से शुरू करें। यहां पर अलग-अलग तरह
के योग जैसे कि विन्यास, हठ, अष्टांग, सूर्य नमस्कार
आदि को एक्सप्लोर किया जा सकता है। इसके
अलावा, यहां बैक स्ट्रेंथ या बैक पेन से जुड़े योगाभ्यास
भी मिलते हैं। इसमें गाइड करने के लिए छह प्रशिक्षक
हैं। आपको जिनकी आवाज पसंद हों उन्हें चुनने का
विकल्प मौजूद है। यहां पर 20 अलग-अलग
प्रैक्टिस
एरिया पर फोकस कर सकते हैं। यह नौ भाषाओं को
सपोर्ट करता है। इसे आप एंड्रायड और आइओएस के
लिए डाउनलोड कर सकते हैं।
5 मिनट योग: आज के बिजी वर्क शेड्यूल को देखते
हुए योग के लिए ज्यादा समय निकालना कई लोगों के
लिए मुश्किल होता है। ज्यादा व्यस्त रहने वाले लोगों
के लिए '5 मिनट योग एप' उपयोगी साबित हो सकता
है। इसकी खासियत है कि योग के लिए आपको बहुत

ज्यादा समय देने की जरूरत
नहीं है। केवल पांच मिनट के
योग के जरिए खुद को स्वस्थ
रख सकते हैं। खासकर जो लोग
अभी योग सीखने की शुरुआत
ही कर रहे हैं, उनके लिए यहां
विभिन्न योगासनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी
गई है। हर योगासन के लिए साफ तस्वीरें दी गई हैं।
साथ ही, यह भी बताया गया है कि किसी आसन को
कैसे करना है। पांच मिनट के योग के बाद बिल्कुल
स्ट्रेस फ्री महसूस करेंगे। पांच मिनट के दौरान प्रभावी
तरीके से योगाभ्यास के लिए इसमें टाइमर फंक्शन है।
अच्छी बात यह है कि प्रत्येक सत्र में पांच मिनट से भी
कम समय लगता है। पांच मिनट का यह योगाभ्यास
आफिस के तनाव को दूर करने के साथ सोने से पहले
रिलैक्स होने में मदद करेगा। वैसे, नियमित तौर पर
अभ्यास करते हैं, तो फिर शरीर में लचीलापन आता है,
ताकत बढ़ती है, मांसपेशियां मजबूत बनी रहती हैं और
तनाव कम होता है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर और
एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
ग्लो योग ऐंड मेडिटेशन एप: ग्लो एक डेली आनलाइन
योग, मेडिटेशन और फिटनेस एप है, जिसे शरीर
और दिमाग को बेहतर महसूस कराने के उद्देश्य से
डिजाइन किया गया है। इसमें दुनिया के बेहतरीन योग
टीचर के साथ घर पर ही योग का अभ्यास किया जा
सकता है। यहां पर योगाभ्यास शुरुआती लेवल से
कर सकते हैं या फिर अपनी जरूरत के हिसाब से


एडवांस क्लास को भी ज्वाइन,
कर सकते हैं। इसके फीचर्स की बात करें, तो यहां पर लेवल और एक्सपीरियंस के हिसाब से अलग-अलग क्लासेज हैं। अपने लिए पर्सनलाइज वर्कआउट को चुनने का विकल्प भी मौजूद है। अच्छी बात यह है कि रियल टाइम में ग्लो मेंबर के साथ लाइव क्लासेज ले सकते हैं। अगर आप चाहें, तो यहां पर अपने पसंदीदा क्लास को सेव भी कर सकते हैं। क्लासेज को डाउनलोड कर कहीं भी योग का अभ्यास किया जा सकता है। इसमें प्रोफेशनल्स द्वारा निर्देश भी मिलते हैं। साथ ही, इसमें सेल्फ गाइडेड प्रोग्राम्स भी हैं। अपने प्रोग्रेस को एपल वाच पर भी ट्रैक कर सकते हैं। यह एप आइओएस यूजर के लिए है। एप को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन प्रैक्टिस के लिए पैसा खर्च करना होगा।

सिंपल योग-होम इंस्ट्रक्टरः 

यह फ्री एप है, जो आपके लिए पर्सनल योग इंस्ट्रक्टर की तरह काम करता है। इसमें छह लेवल्स हैं। अच्छी बात यह है कि प्रत्येक योगासन को प्रशिक्षित योग टीचर द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। यहां पर आपको बस योग को सलेक्ट करना होता है। इसके बाद उसे घर पर ही आराम से कर सकते हैं। इसके फीचर्स की बात करें, तो छह पूर्वनिर्धारित लेवल का एक रूटीन है, जो 20 से 60 मिनट के हैं। इसमें आपको शुरुआती लेवल
से लेकर एडवांस लेवल तक के योगाभ्यास मिलेंगे।
पूरे रूटीन में वीडियो और आडियो निर्देश भी मिलते
रहते हैं। इसमें 35 से अधिक पोज को शामिल किया
गया है। खासकर जो लोग घर पर ही योगाभ्यास करना
चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतर हो सकता है। इसे
एंड्रायड और आइओएस के लिए डाउनलोड किया जा
सकता है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks You Guys
Please Share This Link