Litchi (Lychee) Khane Ke Fayde (Benefits) Ke Bare Me, Unase Hone Wale Labh
रसीली लीची में पानी की मात्रा तो अधिक है
ही , साथ ही इसमें कई पौष्टिक गुण भी मौजूद
होते है। कौन से है। आइये जानें।
01 लीची एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्त्रोत
है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर में रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाता है।
02 रक्त कोशिकाओं के निर्माण और पाचन-प्रक्रिया में सहायक लीची में बीटा
कैरोटीन, राबोफ्लेबिन, नियासिन और फोलेट काफी मात्रा में पाया
जाता है।
1.
2.
3.
4.
5.
03 इसमें मौजूद विटामिन लाल रक्त कोशिकाओं
के निर्माण व पाचन-प्रक्रिया के लिए जरूरी होता है। साथ ही फोलेट कोलेस्ट्रॉल
लेवल को नियंत्रित रखता है।
04 सर्दी-जुकाम होने पर लीची जरूरी खाएं। यह
विटामिन सी का बहुत अच्छा स्त्रोत है। यह खांसी-जुकाम और गले के संक्रमण को भी
रोकती है।
05 इसका रस एक पौष्टिक तरल है। गर्मी के मौसम
से संबंधित समस्याओं को दूर करती है। शरीर को ठंडक पहुंचाती है1 शरीर में पानी की
आपूर्ति होती है।
06 लीची ऊर्जा का स्त्रोत है। इसमें मौजूद
नियासिन शरीर में ऊर्जा के लिए आवश्यक स्टेरॉयड हार्मोन और हिमोग्लोबीन का
निर्माण करता है।
07 ऊर्जा की कमी महसूस होने, पर लीची खाएं।
दस्त, पेट के अल्सर और आंतरिक सूजन होने पर
लीची का सेवन करें। इससे कब्ज या पेट में हानिकारक टॉक्सिन का प्रभाव कम होता है।
गुर्दे की पथरी से होने वाले दर्द से राहत मिलती है।
08 लीची वजन कम करती है। इसमें घुलनशील फाइबर
प्रचुर मात्रा में होते है, जो मोटापा कम करने में सहायक है। फाइबर
अंदरूनी समस्याओं को रोकता है।
09 लीची में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, ए, बी
कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस
जैसे खनिज लवण होते है, जो इसे फायदेमंद बनाते है।
10 लीची को मेटाबॉलिज्म बूस्टर भी कहा गया
है, जो शरीर से अतिरिक्त शुगर, फैट और प्रोटीन को बाहर निकाल कर शरीर के
सिस्टम की सफाई करती है।
1.
2.
3.
4.
5.
11 एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और पानी त्वचा को हाइड्रेट
रखने के साथ-साथ साफ भी करता है। लीची के सेवनसे त्वचा जवां नजर आती है।
12 विटामिन,मिनरल्स और डायट्री फाइबर से भरपूर प्रति 100 ग्राम लीची में
66 कैलोरी होती है। इसमें सैचुरेटेड फैट या संतृप्त वसा बिल्कुल नहीं होता।
13 इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को
नियंत्रित कर हार्ट की गति को नियंत्रित करता है, जिससे हार्ट डिजीज की समस्या बहुत हद तक कम हो जाती है।
14 आर्थराइटिस और दमे की समस्या है, तो इसका सेवन अवश्य करें। फायदा होगा।
यह रक्त संचार को भी बेहतर करने में सहायक होती है।
15 लीची 10-11 से ज्यादा न खाएं। इससे ज्यादा
खाने पर नकसीर, सिर दर्द, शरीर में खुजली, जीभ
तथा होंठों में सूजन आदि समस्या हो सकती है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link