Salad (Recipes) Khane Ke Fayde(Benefits)
आपके खाने में सलाद शामिल है ? नहीं, तो इसके कई फायदों से आप वंचित
है। सलाद
से होने वाले लाभ के बारे में बता रहे है न्यूट्रशिनिस्ट
01 ग्रीन सलाद में विटामिन्स, मिनरल्स आदि होते है, जो सेहत के लिए कई प्रकार से लाभदायक है।
डाइट में सलाद शामिल करने से पाचन क्रिया दुरूस्त होती है।
02 इसमें कच्चे फल और हरी-पत्तेदार
सब्जियों का इस्तेमाल होता है, इसलिए
इसके सेवन से आप फिट महसूस करते है। उम्र बढती है। त्वचा जवां रहती है।
1.
2.
3.
4.
5.
03 सलाद में कैलोरी की मात्रा कम होती है।
इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें ऑलिव ऑयल और एवोकाडो शामिल करना भी
लाभदायक है।
04 ऑलिव ऑयल और एवोकाडो शामिल करने से शरीर
को आयरन, लिकोपिन, ल्यूटिन और अन्य पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद मिलती
है।
05 सलाद में मौजूद फल और कच्ची सब्जियां
एंटीऑक्सीडेंट्स(antioxidants) से भरपूर होते है। ये फ्री रैडिकल्स (Free radicals) पर नजर रखकर जीवनशैली से जुडे रोगो से बचाती है।
06 सलाद भोजन में फाइबर की मात्रा को
बढाता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) और कब्ज की
समस्या दूर होती है। इससे पेट साफ रहता है।
07 फाइबर से भरपूर सलाद पेट को स्वस्थ रखता है।
सलाद में मिनरल्स(Mineral), कैल्शियम(Calcium) और अन्य पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत करते है। संक्रमण
से बचाते है। शरीर में आयरन आदि की कमी नहीं होने देते।
08 फाइबर से भरपूर सलाद पाचन स्वास्थ में तो सुधार करता ही है।
कैंसर और हृदय से संबंधित कई गंभीर रोगों से भी शरीर की रक्षा करता है।
09 गर्मी से निपटने और पानी की कमी को पूरा करने के लिए आप खीरें
और दही के मिश्रण से तैयार सलाद खा सकते है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है।
10 हरी पत्तेदार सब्जियों जैसें पालक, पत्ता गोभी ,खीरे से बना सलाद
विटामिन बी-12 के अच्छे स्त्रोत
है। इनमें मौजूद रसायन थकान दूर कर मूड फ्रेश करता है।
11 सुबह और शाम में भरपूर मात्रा में सलाद
का सेवन करना चाहिए, लेकिन रात के समय
सलाद कम मात्रा में ही खाएं। इससे गैस हो समती है।
1.
2.
3.
4.
5.
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link