Grapes (Angoor) Or Raisins (Kismis), Jane Fayde Kisme Hain?
अंगूर से किशमिश तो बनती है, पर क्या किशमिश
में अंगूर के सारे पौष्टिक तत्व मौजूद रहते है ?विशेषज्ञ मानते है कि किशमिश अंगूर के मुकाबले
अधिक मुकाबले अधिक फायदेमंद नही होती है।
1.
2.
3.
4.
5.
कुछ लोग फल में
अंगूर खाना पसंद करते है, तो किसी को यह उतना पसंद नही होता। अंगूर का दूसरा रूप
किशमिश। यह अंगूर को सुखाकर बनती है। जब दोनों के सेहत लाभ के बारे में बात करें,
तो किशमिश के मुकाबले में अंगूर अधिक फायदेमंद होता है। अंगूर को साबुत फल के रूप
में खाने से उसमें मौजूद पौष्टिक तत्व शरीर को अधिक मिलते है, जबकि किशमिश के साथ
ऐसा नही है। सीनियर डाइटिशियन कहते है कि अंगूर अधिक बेहतर होता है, क्योकि इसमें
फाइबर होता है। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता
है। किशमिश ड्राई फ्रूट है। ड्राई फ्रूट में न्यूट्रिएंट वैल्यू कम हो जाती है1
इसमें फाइबर नहीं होता कैलोरी की मात्रा भी अधिक होती है। जब आप किसी भी फल को
सूखे फॉर्म में ले, तो उसके न्यूट्रिएंट्स संकेद्रित(कंसन्टेटेड) हो जाते है।
यानी जो उसके न्यूट्रिएंट्स वैल्यू है, वे कम हो जाते है। किसी भी फल को प्रि जर्व करने के लिए चाहे वह किशमिश ही क्यों न
हो, इसमें प्रिजर्वेटिव्स डाले जाते है, जो सेहत के लिए ठीक नही है। किशमिश के
मुकाबले अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा तीन गुना अधिक पाई जाती है।
एंटीऑक्सीडेंट कुछ खास तरह के क्रॉनिक
बीमारियों जैसे कैंसर को दूर करने में मददगार होते है। जो लोग क्रॉनिक डिजीज से
ग्रस्त है, उन्हें किशमिश की बजाय अंगूर का सेवन अधिक करना चाहिए। अंगूर को
सुखाने पर इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और शुगर कंसन्ट्रेटेड हो जाता है। ऐसे में
जो लोग डाइबिटीज से पीडित है, उन्हें किशमिश के सेवन से बचना चाहिए। चूंकि अंगूर
में विटामिन सी और कुछ फाइटोकेमिकल्स होते है, जो अंगूर को सुखाने की प्रक्रिया
के दौरान समाप्त हो जाता है। ऐसे में विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए
अंगूर का सेवन करें। जहां तक कैलोरी की बात है, तो अंगूर के मुकाबले किशमिश में
अधिक कैलोरी होती है। आधे कप किशमिश में लगभग 250 कैलोरी होती है, जबकि उसी मात्रा
में अंगूर में 30 कैलारी होती है। वे लोग जो वजन कम करना चाहते है, उन्हें अंगूर
खाना चाहिए। यदि कब्ज की शिकायत रहती है, तो अंगूर के दस-पंद्रह दाने हर दिन
खाएं। वजन कम करना है, तो भी अंगूर का ही सेवन करें।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link