Nimbu Pani(Water) Pine Ke Fayde (Benefits)
नींबू के गुणों पर
आयुर्वेद में कई अध्याय हैं। नींबू के फायदों के बारे में बता रही हैं। डाइटिशियन
01 नींबू
विटामिन सी का मुख्य स्त्रोत है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो कोशिकाओं
से फ्री रैडिकल्स के प्रभाव को कम करता है।
02 सिट्रिक
एसिड, बायोफ्लेवोनॉएड्स, विटामिन सी, कैल्शियम, पेक्टिन इम्यून सिस्टम को बूस्ट
करते है। कोल्ड-फ्लू के मौसम में नीबू साथ रखना अच्छा है।
1.
2.
3.
4.
5.
03 नींबू
में 22 तरह के एंटी-कैंसर कम्पाउंड होते हैं, जो कैंसर सेल्स को बढने नही देते।
सिट्रस फलों में मौजूद लिमोनॉएड्स सेल्स को क्षतिग्रस्त होने से बचाते है।
04 प्रतिदिन
हमें 20 से 38 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है। फाइबर की कमी से कब्ज की समस्या होती
है। यह डायबिटीज, हृदय रोग आदि से भी बचाता है।
05 अमेरिकन
डायबिटीज एसोसिएशन ने नींबू को सुपरफूड की सूची में शामिल किया है। पेक्टिन फाइबर
भूख नहीं लगने देता, जिससे ओवरईटिंग से बचते हैं।
06 यदि
सुबह में आलस या चिडचिडापन महसूस होता है, तो नींबू-पानी पिएं। इसकी खुशबू मूड
बेहतर करती है। यह एंग्जाइटी और तनाव कम करता है।
07 नींबू-पानी
पीने से आलस दूर होता है। मूड बेहतर होता है।
नींबू का रस शरीर में मौजूद सभी अनावश्यक
पदार्थों और टॉक्सिन को पाचन प्रक्रिया के जरिए बाहर निकालने में मदद करता है। यह लिवर
को बाइल जूस निर्माण में मदद करता है।
08 इसमें
मौजूद विटामिन सी झुर्रियों र्और दाग-धब्बों को कम करता है। यह टॉक्सिन बाहर
निकालता है, जिससे त्वचा साफ-सुथरी और कोमल बनी रहती है।
09 हर दिन
नींबू का किसी भी रूप में सेवन करने से सिट्रेट का स्तर यूरीन में बढता है। इससे
किडनी में स्टोन का निर्माण नही होता।
10 नींबू
में मौजूद पौटेशियम एक महत्वपूर्ण मिनरल है, जो ब्लड वेसल्स को मुलायम और लचीला
बनाएं रखता है। इससे उच्च रक्तचाप की समस्या नहीं होती है।
11 सुबह
उठकर खासकर गर्मी के दिनों में नियमित रूप से नींबू पानी पीने से दिन भर ताजगी बनी
रहती है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
1.
2.
3.
4.
5.
12 मसूडो
में सूजन या खून आए, तो नींबू में मौजूद विटामिन सी इन समस्याओं से छुटकारा दिलाता
है। डाइट में विटामिन सी जरूर शामिल करें।
13 नींबू
में मौजूद पेक्टिन फाइबर भूख कम करता है। इसे गुनगुने पानी के साथ लेने मेटाबॉलिज्म
बढता है, जिससे कैलोरी बर्न होती है। वजन कम होता है।
14 इसमें
एंटीसेप्टिक गुण होते है, जो आंतरिक रक्तस्त्राव को रोकता है। नाक से खून निकले,
तो रूई में नींबू का रस लगाकर नाक के अंदर रखें। लाभ होगा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link