अगर आप बिटकॉइन कमाना चाहते है तो इससे बेहतर आपको साइट नहीं मिलेगी? तो बिटकॉइन कमाने के लिए क्लिक करे

Search Your Topic In This Blog : I think I written about that.

2020-06-01

Children (Bachchho) Me Learning Disability Disorder kya Hai Aur Iska Samadhan (Dur) Kaise Kare? Children Learning Disability Ko Assessment Tools And App Se Ise Kaise Dur Kare Jankari In Hindi

Learning Disability Ke Bare Me, Learning Disability Apps Ke Madhyam Se Kaise Dur Kare Jane

Learning Disability से झुझ रहे युवा व बच्‍चे दिव्यांगों के लिये ध्‍यान मे रखकर बहुत सारे एप्‍स विकसित किये गये है। 

    दिव्यांगों की दुनिया आम जनों से बिल्कुल अलग होती है। कुछ पढ़ना चाहते हैं, लेकिन पढ़ नहीं सकते। कुछ लिखना चाहते हैं,लेकिन हाथ साथ नहीं देता है। किसी से बातचीत करनी हो, लेकिन आवाज नहीं है या फिर सुन नहीं सकते... वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक, भारत में करीब 2.68 करोड़ दिव्यांग जन हैं, जो अलग-अलग तरह की दिव्यांगता से जूझ रहे हैं। बहत सारे बच्चों किशोरों-युवाओं में लर्निंग डिसएबिलिटी की समस्या है। इस तरह की परेशानी से जुुझ रहे। बच्चों और युवाओं के लिए कुछ एप्स है,जो उनकी मदद करने के साथ ही जीवन का मार्गदर्शन भी कर सकते हैं।

रीडर गो: Go Real App Learning Disorder Me Kaise Kam Karta Hai Jane

    कुछ पढ़ना चाहते हैं, लेकिन ब्लाइंडनेस, लनिंग डिसएबिलिटी या लो-विजन की वजह से पढ़ नहीं पा रहे हैं, तो फिर रीडरगो ट्राई कर सकते हैं। यह ईबुक रीडर एप है, जिस पर बुकशेयर की किताबों को आइपैड, आइफोन या फिर आइपॉड टच पर पढ़ या फिर सुन सकते हैं। यहां पर किताबों को पढ़ने की बजाय तेज आवाज में। सुनने की सुविधा है। यह वॉयसओवर टेक्स्ट टुस्पीच तकनीक पर आधारित है। वहीं, जो लोग लो-विजन के शिकार हैं, वे किताबों को पढ़ने के लिए फॉन्ट साइज को बढ़ा सकते हैं, बैकग्राउंड बदल सकते हैं या फिर टेस्क्ट को हाइलाइट या कलर कर सकते हैं। यह एपल के एप स्टोर पर उपलब्ध है।

वॉयस ड्रीम रीडर :Voice Dream Reader App Learning Disorder Me Kaise Kam Karta Hai Jane

    जो लोग बिल्कुल पढ़ नहीं सकते हैं, उनके लिए यह बेहद यूजफूल टूल है। यह किसी भी सोर्स से आए टेक्स्ट को पढ़कर सुनाता है, चाहे वह माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की फाइल हो या फिर पीडीएफ और वेबपेज। इसमें पॉज, रिवाइंड व फास्ट-फॉरवर्ड करना आसान है। यूजर चाहें,तो वॉयस और रीडिंग स्पीड को अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। इसकी खासियत है कि किसी भी हिस्से से टेक्स्ट को सलेक्ट कर सुना जा सकता है। इसके अलावा, राइटिंग के लिए यूजर वॉयस ड्रीम राइटर एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी खासियत है कि इसमें टेक्स्ट टु-स्पीच प्रूफ रीडिंग की सुविधा दी गई है यानी लिखने के दौरान हुई गलतियों को बोलकर सुधारा जा सकता है। इसे एपल के एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

स्पेल बेटर: Spell Better App Learning Disorder Me Kaise Kam Karta Hai Jane

    डिस्लेक्सिया, डिस्पाफिया और लो-विजन की स्थिति में इस एप को ट्राई किया जा सकता है। इसमें वर्ड प्रेडिक्शन, एडवांस्ड टेक्स्ट टु स्पीच टूल, डिस्लेक्सिक स्पेल चेकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इससे शब्दों के उच्चारण को बेहतर करने में मदद मिलती है। डिस्लेक्सिया की स्थिति में फॉन्ट को ऑप्टिमाइज किया जा सकता है। साथ ही, शब्दों के लिए ऑडियो उच्चारण की सुविधा भी दी गई है। इतना ही नहीं, इसमें कलर-कोडेड कीबोर्ड है, जिससे टाइपिंग में आसानी होती है। जो यूजर टाइप नहीं कर सकते हैं, उनके लिए स्पीच-टु-टेक्स्ट की सुविधा है यानी वे बोलकर टाइप कर सकते हैं। यह एपल के एप स्टोर पर उपलब्ध है।

जिंजर :JInGer App Learning Disorder Me Kaise Kam Karta Hai Jane

    लर्निंग डिसऑर्डर की समस्या से जूझ रहे यूजर्स के लिए यह उपयोगी एप है। इसका इस्तेमाल लर्निग टूल के तौर पर किया जा सकता है। इस्तेमाल करने में भी आसान इस सॉफ्टवेयर में ग्रामरचेक,वर्ड प्रेडिक्शन,टेक्स्ट टुस्पीच आदि जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, स्पेलिंग करेक्शन, वर्ड करेक्शन, ऑटॉमैटिक करेक्शन, ऑडियो असिस्टेंस जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। इसका इस्तेमाल विंडोज, आइओएस और एंड्रॉयड के लिए किया जा सकता है।

हियर टू रीड:Hear2Read App Learning Disorder Me Kaise Kam Karta Hai Jane

    इस एप को कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर डेवलप किया गया है। यह गूगल के एंड्रॉयड टॉकबैक एक्सेसिबिलिटी फीचर का इस्तेमाल करता है और वर्ड डॉक्यूमेंट, टेक्स्ट या एचटीएमएल फाइल, एसएमएस टेक्स्ट, फेसबुक पोस्ट, वाट्सएप मैसेज और ई-बुक्स पढ़ सकता है। डाउनलोड करने के बाद इन फंक्शंस को ऑफलाइन भी एक्सेस किया जा सकता है। यह एप कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

घोटइट : Gtit App Learning Disorder Me Kaise Kam Karta Hai Jane

    यह भी लनिंग डिसऑर्डर से जुड़ा एप्लिकेशन है। यह उन बच्चों के लिए उपयोगी है, जिन्हें शब्दों का सही उच्चारण करने के साथ ठीक तरीके से लिखने में परेशानी होती है। इसकी मदद से पुरानी गलतियों को सुधारने के साथ, स्पेलिंग, ग्रामर आदि की गलतियों को सही किया जा सकता है। इसमें भी टेक्स्ट टू स्पीच फीचर का इस्तेमाल किया गया है। यह विंडोज, एंड्रॉयड और आइओएस को सपोर्ट करता है।

टॉकिंग कैलकुलेटर: Talking Calculator App Learning Disorder Me Kaise Kam Karta Hai Jane

    जो लोग देख नहीं सकते, उनके लिए टॉकिंग कैलकुलेटर एक आइडियल टूल हो सकता है। इसके फीचर्स की बात करें, तो इसमें कलरफुल बड़े बटन, फुल वॉयस ओवर सपोर्ट मौजूद है। यहां तक कि यह कैलकुलेट करने के दौरान बटन के नाम और अगर कोई फॉर्मूला है, तो उसे भी वॉयसओवर के जरिए बताता है। इसका यूजर इंटरफेस काफी सिंपल है। इस टॉकिंग कैलकुलेटर को एपल के एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

गूगल बोलो : Google Bolo App Learning Disorder Me Kaise Kam Karta Hai Jane

    जिन बच्चों को शब्दों का उच्चारण करने में परेशानी होती है, वे गूगल के इस एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप के जरिए प्राइमरी स्कूल के बच्चों को हिंदी और इंग्लिश जीतने में मदद मिलती है। यह फ्री एप है, जो Google Speech Recognize और Text-To-Speak Technology पर काम करता है। इसमें एक एनिमेटेड कैरेक्टर है, जिसका नाम दीया है, जो शब्द का सही उच्चारण करने में बच्चों की मदद करती है। इसका इस्तेमाल ऑफलाइन भी किया जा सकता है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

मैथटॉक: Math Talk Recognition Math Software Learning Disorder Me Kaise Kam Karta Hai

    यह Speech Recognize प्रोग्राम पर आधारित Math Software है। यह दिव्यांग स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी है, जो मैथ्स से जुड़े सवालों को हल करने में मदद करता है। यहां पर कंप्यूटर के माइक्रोफोन का इस्तेमाल करते हुए मैथ्स के सवालों को हल किया जा सकता है। यह प्रोग्राम वॉयस टु टेक्स्ट फीचर का इस्तेमाल करता है। जो स्टुडेंटस देख नहीं सकते हैं, वे ब्रेल ट्रांसलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से प्री-अल्जेब्रा, अल्जेब्रा, ट्रिगनोमेट्री, कैलकुलस, स्टैटिस्टिक्स, ग्राफिक आदि से जुड़े। सवालों का हल किया जा सकता है।

आवाज: Avaz App Learning Disorder Me Kaise Kam Karta Hai Jane

    ऑटिज्म से परेशान बच्चों को ध्यान में रखकर इसे विकसित किया गया है। यह पिक्चर बेस्ड कम्युनिकेशन एप है। इसमें पावरफुल की बोर्ड, पिक्चर सिंबल, हाई क्वालिटी वॉयस सिन्थिसिस जैसी सुविधाएं हैं, जिससे कम्युनिकेट करने के साथ लैंग्वेज स्किल डेवलप करने में भी मदद मिल सकती है। अच्छी बात है कि यह भारतीय एक्सेंट वाली वॉयस को भी सपोर्ट करता है। इसमें एक इन-बिल्ट वोकेबुलरी है, जिसे भारतीय भाषाओं के हिसाब से तैयार किया गया है। यह तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी और अंग्रेजी जैसी भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसे एंड्रॉयड और आइओएस के लिए डाउनलोड किया जा सकता है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks You Guys
Please Share This Link