सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Family Location Ya Locator Android Apps Kaise Chalate Hain, Kaise Use Karate, Kaise Pata Kare Ya Kaise Dekhe, Family Location Tracker App Android Ke Bare Me Jankari

Family Security App Ke Bare Me Jankari

Family Location App Kya Hai?

घर से बाहर निकलने पर, यही सवाल पुछा जाता है कि कितने समय मे वापस आओगे?? कितना समय लगेगा?? जैसे आज-कल अप्रि‍य घटनाये हो रही है वैसे-वैसे पैरेंट को चिंता करना लाजमी है। लेकिन अब इस समस्‍या से निजाद पाया जा सकता है।

एप्‍ली‍केशन और सोशल मीडिया टूल्‍स से आप अपने फैमिली के लोकेशन हर पल देख सकते है। तो बहुत सारी ऐसी तकनीकें और टूल्स आ गयी है। जिनकी मदद से हरदम परिवार से कनेक्टर रहा जा सकता है यानी आपको उनकी हर लोकेशन की जानकारी मिलती रहेगी।

Family Location Apps Kaise Chalate Hain Aur Use Kaise Kare?


1. Family Locator GPS Tracker:

अगर फैमिली के सदस्यों की सिक्योरिटी को लेकर चिंतित रहते हैं, तो इस एप के जरिए फैमिली मेंबर के साथ हमेशा कनेक्ट रहा जा सकता है। इसे लाइफ 360 ने डेवलप किया है। इसकी मदद से अपने करीबी लोगों का एक प्राइवेट ग्रुप बना सकते हैं, जिसे यहां पर सर्किल कहा जाता है। इसमें शामिल लोगों से न सिर्फ चैट कर सकते हैं, बल्कि रियल टाइम में उनकी लोकेशन को भी देख सकते हैं। अच्छी बात यह है कि यह सर्किल मेंबर किसी खास डेस्टिनेशन पर पहुंचते हैं या फिर उस डेस्टिनेशन से जैसे ही वे बाहर निकलते हैं, तो रियल टाइम में एलर्ट मिलने लगता है। एप को इंस्टॉल करने के बाद एक बार रजिस्टर करना होगा। फिर जिन फैमिली मेंबर्स को इसमें शामिल करना चाहते हैं, उन्हें इनवाइट कर सकते हैं। इसके बाद फैमिली के हर सदस्य डिजिटल मैप पर यूनीक आइकन में दिखाई देने लगेंगे। इसके बाद पता लगाना आसान हो जाएगा कि उनका रियल टाइम लोकेशन क्या है? इसे एंड्रॉयड और आइओएस के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।


2. Family Locator And GPS Tracker:

जीपीएस टेक्नोलॉजी पर आधारित यह एप्लिकेशन फैमिली मॉनिटरिंग के लिए उपयोगी हो सकता है। डिजिटल वर्ल्ड में करीबी लोगों से कनेक्ट रहने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। बच्चे घर से बाहर खेल रहे हो या फिर ट्यूशन, शॉपिंग आदि के लिए घर से दूर भेजा है, तो कई बार चिंता होने लगती है कि वह ठीक से पहुंचा है या नहीं। उनकी लोकेशन क्या है? इसके लिए यहां पर फैमिली के सदस्यों का एक सकिल बना सकते हैं। फिर सर्किल में शामिल लोगों को रियल टाइम में मैप पर उनकी लोकेशन को फॉलो कर सकते हैं। खास बात यह है कि किसी खास डेस्टिनेशन पर फैमिली मेंबर के पहुंचने या फिर वहां से बाहर निकलने पर यह रियल टाइम एलर्ट मैसेज भेजता है। अगर सर्किल में शामिल लोगों के साथ ग्रुप चैट करना चाहें, तो उसका भी विकल्प मौजूद है। इतना ही नहीं, अगर बच्चे कार या बाइक से घर से बाहर जा रहे हैं, तो ओवर स्पीड के दौरान नोटिफिकेशन भी भेजता है। इस एप को एंड्रॉयड यूजर गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल कर सकते हैं।


3. Find My Friends:

इस एप्लिकेशन के जरिए अपने फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर को मैप पर लोकेट करना आसान हो जाएगा। फैमिली का कोई मेंबर कहां हैं, उनकी करेंट लोकेशन को यहां मैप पर देख सकते हैं। इसके अलावा, इसमें चैट ऑप्शन को भी शामिल किया गया है।यह एप्लिकेशन एंड्रॉयड के साथ आइओएस यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है। इसे गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

4. Glams Share GPS:


यह जीपीएस ट्रैकिंग पर आधारित रियल टाइम लोकेशन शेयरिंग एप्लिकेशन है। इसकी मदद से फैमिली मेंबर, फ्रेंड्स और कलीग्स को  रियल टाइम में ट्रैक किया जा सकता है। यहां पर लोकेशन डायनेमिक मैप पर दिखाई देता है। अच्छी बात यह है कि यहां पर साइन-अप करने की जरूरत नहीं पड़ती है। बिना साइन के ही इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी खासियत है कि यहां पर शेयर किए जाने वाले लोकेशन (ग्‍लैम्‍प्स) तय समय के बाद ऑटोमैटिकली गायब हो जाते हैं यानी उसे  मैनअली डिलीट करने की जरूरत नही पडती है। जीपीएस और डाटा कनेक्शन के जरिए। इसका इस्‍तेमाल कही भी किया जा सकता है।   इसे यूजर एडॉयड और आइओएस के लिए डाउनलोड कर सकते है।

5. FaceBook Messenger:

देश में फेसबुक मैसेंजर काफी लोकप्रिय है, लेकिन क्या आप जानते हैं, इसका इस्तेमाल लाइव लोकेशन ट्रेकिंग के लिए भी किया जा सकता है। अगर कुछ समय के लिए घर से बाहर जा रहे हों, तो फैमिली मेंबर के साथ अपनी लाइव लोकेशन को शेयर कर सकते हैं। इससे उन्हें पता चलता रहेगा कि आपकी लोकेशन क्या है। इस फीचर की खासियत है कि यूजर एक घंटे तक अपनी लोकेशन को शेयर कर सकते हैं यानी 60 मिनट तक लोकेशनको ट्रैक कर पाएंगे। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको फेसबुक मैसेंजर एप को ओपन करने के बाद उस कॉन्टैक्ट पर टैप करना होगा, जिनके साथ लोकेशन शेयर करनी है। लोकेशन का विकल्प चैट बॉक्स के बायीं तरफ चार डॉट वाले ऑइकन पर क्लिक करने के बाद दिखाई देगा।आपको बता दें कि यहां लाइव लोकेशन शेयरिंग फीचर के जरिए 60 मिनट तक ट्रैकिंग की सुविधा मिलती है।


6. Google Map

नेविगेशन के लिए गूगल मैप्स का खूब इस्तेमाल होता है, लेकिन आप चाहें, तो इसका इस्तेमाल रियल टाइम लोकेशन शेयरिंग के लिए भी कर सकते हैं। इसकी मदद से अपनी लोकेशन को फ्रेंडस या फिर फैमिली मेंबर के साथ शेयर कर सकते हैं। इससे वे आपकी सही लोकेशन पता लगा सकते हैं। यह फीचर एंड्रॉयड और आइओएस दोनों पर उपलब्ध है। गूगल मैप को ओपन करने के बाद तीन लाइन वाले मेन्यू बटन पर क्लिक करने के बाद नीचे स्क्रॉल करेंगे, तो लोकेशन शेयरिंग का फीचर मिलेगा। यहां पर दो विकल्प मिलेंगे-एक में आप 15 मिनट से लेकर 3 दिन के विकल्प को चुन सकते हैं। दूसरे में आप जब तक लोकेशन शेयरिंग को ऑफ  नहीं करेंगे, यह चलता रहेगा यानी आपके  हर लोकेशन की जानकारी फैमिली मेंबर  को मिलती रहेगी।


7. Whatsapp:

देश में इंस्टैंट  मैसेजिंग के तौर  पर वाट्सएप का  सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। यह भी लाइव लोकेशन शेयरिंग  फीचर से लैस है यानी आप फैमिली मेंबर  करीबी से लाइव लोकेशन शेयर कर या अपनी करेंट लोकेशन की जानकारी दे सकते हैं। अगर एंड्रॉयडफोन का का  इस्तेमाल करते हैं, तो फिर चैट बॉक्स में जाएं, फिर अटैचमेंट वाले ऑइकन पर  क्लिक करें। क्लिक करने के बाद शेयर  लाइव लोकेशन का विकल्प सबसे पहले दिखाई देगा, जैसे ही इस पर क्लिक करेंगे, 15 मिनट,1घंटा, 8 घंटे का ऑप्शन मिलेगा। यहां अपनी सुविधा के हिसाब से लोकेशन शेयर कर सकते हैं। अगर आइफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो नए कंवर्सेशन में बायीं तरफ एरो का ऑप्शन दिखाई देगा। यहां पर लोकेशन भेजने का विकल्प मिलेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Credit card Kya Hota hai, Aur Usake Fayde In Hindi

Credit Card Ka Istemal Kaise Kare Credit Card Ka Istemal Chalan Me Hai. Kai Log To Ek Se Jyada Banko Ke Credit Card Rakhate Hain. Lekin Sahi Tarike Se Nahi Karane Par Isase Nuskan Bhi Hote Hain.  Pehle Jee Bhar Ke Sochalay Phir Istemal Kare Credit Card Lena Ek Tarah Se Bank Se Loan Lene Jaisa Hota Hai. Agar Iske Istemal Me Kuchh Savdhaniya Barati Jaye, To Ham Isaka Bharpul Fayada Utha Sakate Hain. Aaj Ke Samay Mein Lagabhag Har Tisara Naukri Pesa Person Apni Suvidha Anusar Credit Card Ka Istemal Kar Raha Hain. Credit Card Ek Tarah Ka Bank Hai, Jisase Aap Loan Lete Hain. Credit Card Dharak Dheere-Dheere Is Loan Ko EMI Ke Madhyam Se Chukate Rehte Hain. Apako Credit Card Ke Len-Den Ko Credit Bureau Ko Suchit Kiya Jata Hai. Jis Ke Aadhar Par Apaka Credit Score Check Kiya Jata Hai.Credit Score Jitana Adhik Hota Hai. Use Utana Hi Behtar Mana Jata Hai. Credit Information Bureau India Limited (CIBIL) Credit Score Deta Hai Jo Ap Ke Purane Britiy Itihas Ke Aadhar Par Taiyar Kiya Jat...

Voice Over Artist Kya Hota Hai Aur Kaise Bane, Voice Over Artist Jobs Qualifications, Career, Course Description Ke Bare Me Jankari

🖎Voice Over Artist Me Career Kaise Banaye? 🙋Topics:   1.Voice Over Artist Kya Hota Hain? 2. Opportunities 3. Qualifications 4. Salary Payment In India           Documentary, News Reports, Video Game, Animation Movies  On-Hold संदेशो आदी में Voice Over Artist की मांग लगातार बढ रही है। Voice Over Production कि तकनीक है। जिसमे किसी व्‍यक्‍ति कि Voice को (जो किसी कहानी का हिस्‍सा नही है।) Radio, Television Production, Film Create और किसी प्रस्‍तुतति में उपयोग किया जाता है।  👉 Voice Over Artist Kya Hata Hai?     Career Counselors कहते है कि   Advertisement, Audio Books, Animation Movies, Promotion Calls, Radio Advertisement, Aeroplane में सूचना आि‍दि देने में प्रयोग की गयी Voice को Voice Over Artist ही करता है।     Synchronous Talk, जहां  Voice Over में एक समय पर हो रही कार्यवाही का वर्णन करना होता है।  Voice Over, अब एक आम तकनीक बन गयी है। इसका प्रयोग Cinema में  भी किया ज...

Hamesha Swasth(Healthy) Thik Rahane Ke Liye Kya Karana Chahiye, Tarike(Tips), Upay, Swasth Rahne Ke Niyam (Dincharya) Ke Bare Me Jankari Hindi Mein

Healthy Jivan Shaili Jine Ke Niyam एक स्वस्थ जीवन-शैली को बनाए रखना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस आपको कुछ स्वस्थ आदतों का पालन करने की आवश्यकता है। नए साल के मौके पर लाखों लोग अपने आप से करियर, शिक्षा, जॉब प्रमोशन एवं कुछ नया सीखने और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने जैसे ढेर सारे संकल्प लेते हैं। कुछ अपने 'न्यू ईयर रेजॉल्यूशन' को कुछ हद तक पूरा करने में सफल भी हो जाते हैं। साल भर इन संकल्पों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के चक्कर में सेहत की तरफ ध्यान ही नहीं जाता है। बदलती जीवन-शैली के कारण आजकल कम उम्र में ओबेसिटी, डायबिटीज, तनाव, अवसाद, जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में कुछ स्वास्थ्य नियमों को अपनाकर स्वस्थ शरीर और सुखी जीवन की शुरुआत की जा सकती है। मोटापा न बढ़ने दें: आजकल तले-भुने और भारी मसालेदार फास्ट फूड की तरफ लोगों का तेजी से रुझान बढ़ रहा है, जिससे उनके शरीर में आवश्यकता से अधिक चर्बी बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार , मोटापा स्वास्थ्य के लिए  सबसे खतरनाक 10 ब...