सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

telecommunications me career kaise banaye | telecom sector jobs in india | salary | opportunities | pathway jobs

टेलीकम्युनिकेशन मार्केट इंडस्ट्री मे कैरियर कैसे बनाए या टेलिकाम सेक्टर मे जॉब्स जॉब्स के बारे में और उसमे कैरियर कैसे बनाए 


आज 1.17 अरब उपभोक्ताओं के साथ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टेलीकम्युनिकेशन मार्केट बन चुका है भारत यह इंडस्ट्री लगातार आगे बढ़ रही है।यहां तक कि लॉक डाउन के दौर में जब सब कुछ ठहर गया,

तो लोगों केघरों में रहते हुए भी

डिजिटली कामकाज को गति

देने के लिए इसी सेक्टर ने

कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने

का कौशल दिखाया।जाहिर

हैकिइसक्षेत्र में आगेभी

संभावनाएं बनी रहेंगी...


career growth in telecom sector in india

• 12-15% तक कि तेजी आई है देश के डाटा ट्रैफिक में।

• 2021 तक देश मे करीब 870000 नई नौकरिया सामने आने का अनुमान।


देश में मेडिकल, पुलिस, सुरक्षा सेवा की

तरह टेलीकॉम सेक्टर को भी आवश्यक

सेवा की श्रेणी में रखा गया है। इसलिए इस

क्षेत्र से जुड़े सभी पेशेवरों ने कोविट अस्पतालों,

पुलिस स्टेशनों, फायर सर्विस ऑफिसेज आदि में

निर्वाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित कराने का काम

किया। कर्नाटक के गुलबर्ग का एक किस्सा तो

बेहद प्रेरणादायी है। वहां जब कोविड-19 से पहली

मौत हुई और रोड ब्लॉक आदि होने से वाहनों का

परिचालन एकदम से थम गया, तो टेक्निशियन

ने अपने कंधे पर डीजल कैन लेकर

पैदल ही निकल पड़े आलंद तालुका स्थित एक

साइट की ओर। करीब डेढ़ किलोमीटर चलने के

बाद उन्होंने साइट पर मौजूद जेनरेटर्स में ईंधन भरा,

ताकि पांच हजार से अधिक यूजर्स की मोबाइल एवं

इंटरनेट कनेक्टिविटी बाधित न हो। कह सकते हैं कि

टेक्निशियंस से लेकर टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स

एवं इस सेक्टर से जुड़े अन्य लोग सातों दिन, 24

घंटे तक काम कर रहे हैं, ताकि देश के नागरिकों को

निर्बाध रूप से इंटरनेट और नेटवर्क कनेक्टिविटी

की सेवा मिल सके। यह दर्शाता है कि जिस सेक्टर

में जज्बे एवं मेहनतकश लोग हों, वह कैसे विकास

की ओर अग्रसर रहता है।


डाटा खपत से बढ़ती उम्मीदेंः लॉकडाउन के बावजूद

लोग एक एक दूसरे से फ़ोन व इंटरनेट के जरिये जुड़े है, पेशेवर

वर्क फ्रॉम होम, स्टूडेंट्स ऑनलाइन

क्लासेज, टेलीमेडिसिन के एक्सपट्र्स अपनी

सेवाएं या फिर आम लोग ऑनलाइन मनोरंजन कर

पा रहे हैं, तो इसमें टेलीकम्युनिकेशन क्षेत्र से जुड़े

पेशेवरों का बड़ा रोल रहा है। कह सकते हैं कि

संकट के इस दौर में लोगों की जीवनरेखा बनकर

उभरा है टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर। एक अनुमान

के अनुसार, देश में डाटा ट्रैफिक में अचानक 12 से

15 प्रतिशत तक की तेजी आई है और इसी अनुपात

में रेवेन्यू भी बढ़ा है। विशेषज्ञों का कहना है कि वर्ष

2023 तक प्रति स्मार्टफोन डाटा खपत 3.9 जीबी से

बढ़कर 18 जीबी तक पहुंच जाएगी। हालांकि अभी

स्लो नेटवर्क स्पीड में सुधार लाना बाकी है।


रोजगार की संभावनाएं: सेलुलर ऑपरेटर्स

एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआइ) के

डीजी राजन एस मैथ्यूज के अनुसार, मार्च 2018

तक देश में 49.39 करोड़ इंटरनेट उपभोक्ता थे।

लेकिन मोबाइल फोन के विस्तार और डाटा दरों


के कम होने के साथ अनुमान है कि अगले पांच

वर्षों में 50 करोड़ इंटरनेट यूजर और जुड़ जाएंगे,

जिससे बिजनेस के नए अवसर निर्मित होंगे। इसके

अलावा, 5जी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ऑगमेंटेड

रियलिटी व वर्चुअल रियलिटी को बढ़ावा मिलने

से भी इस सेक्टर में आमदनी के अनेक अवसर

पैदा होंगे और यह रोजगार पैदा करने वाले शीर्ष पांच

सेक्टर में से एक होगा। कुछ समय पूर्व ही टेलीकॉम

सेक्टर स्किल काउंसिल ने भी उम्मीद जतायी थी

कि वर्ष 2021 तक देश में करीब 8,70,000 नई

नौकरियां सामने आएंगी।


बेसिक स्किल्स/शैक्षिक योग्यताः टेलीकम्युनिकेशन

एक तकनीकी क्षेत्र है, जिसके लिए टेक्निकल

स्किल्स होना अतिआवश्यक है। साथ ही,


कम्युनिकेशन स्किल, कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर,

नेटवर्किंग, टेक्निकल राइटिंग जैसी स्किल्स

होनी चाहिए। वैसे, टेलीकम्युनिकेशन में स्नातक,

स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा स्तर के

कोर्स उपलब्ध हैं। बीई या बीटेक में प्रवेश के लिए

स्टूडेंट्स को 12वीं परीक्षा पीसीएम समूह से उत्तीर्ण

होना आवश्यक है, जबकि दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट

कोर्स के लिए उसी स्ट्रीम में बीई या बीटेक की

डिग्री आवश्यक है। डिप्लोमा अथवा पीजी डिप्लोमा

के लिए भी छात्र का स्नातक होना आवश्यक है।

स्टूडेंट्स नेटवर्किंग, वायरलेस कम्युनिकेशन, वॉयस

ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल, नेटवर्क सिक्योरिटी जैसे

कोर्स करके भी आगे बढ़ सकते हैं।



स्किल्ड मैनपावर की होगी जरूरत


वैश्विक सकट की इस घड़ी में भी

टेलीकम्युनिकेशन इंडस्ट्री में वर्कफोर्स में

किसी प्रकारकी छंटनी नहीं हुई, बल्कि हमने

कुशल लोगों को मौके दिए।डाटा की बढ़ती

खपत एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी में सुधार

को देखते हुए आने वाले समय में भी हमें नए

टॉवर्सलगाने होंगे, ऑप्टिकल फाइबर्सका

विस्तारकरना होगा, जिसके लिए स्किल्ड

मैनपावरकीजरूरत होगी।मैं मानता हूं

किटेलीकॉम सेक्टर में अभी काफी विस्तारहोना है।

हमें कंस्ट्रक्शन ( सेल टॉवरलगाना), इलेक्ट्रॉनिक्स




(इंस्टॉलेशन आदि), फाइबर लेइंग, फाइबर

इम्लीमेंटेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,

इंटरनेट ऑफ थिंग्स, क्लाउड कंप्यूटिंग से

जुड़े प्रोफेशनल्सव विशेषज्ञों कीजरूरत

होगी।हां, लोगों को ट्रेनिंग देने में थोडा समय

लग सकता है। लेकिन उम्मीद करताहूं कि

देश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों से हमें

पर्याप्तह्यूमन टैलेंट मिल सकेगा।वैसे, हमारे

टेलीकॉम सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस, डिपार्टमेंट

ऑफटेक्नोलॉजी विभिन्न आइआइटी,

आइआइएम के साथ मिलकर स्टूडेंट्स को

स्किल्डबनाने जैसे कामभीकर रहे हैं।


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Thanks You Guys
Please Share This Link

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Credit card Kya Hota hai, Aur Usake Fayde In Hindi

Credit Card Ka Istemal Kaise Kare Credit Card Ka Istemal Chalan Me Hai. Kai Log To Ek Se Jyada Banko Ke Credit Card Rakhate Hain. Lekin Sahi Tarike Se Nahi Karane Par Isase Nuskan Bhi Hote Hain.  Pehle Jee Bhar Ke Sochalay Phir Istemal Kare Credit Card Lena Ek Tarah Se Bank Se Loan Lene Jaisa Hota Hai. Agar Iske Istemal Me Kuchh Savdhaniya Barati Jaye, To Ham Isaka Bharpul Fayada Utha Sakate Hain. Aaj Ke Samay Mein Lagabhag Har Tisara Naukri Pesa Person Apni Suvidha Anusar Credit Card Ka Istemal Kar Raha Hain. Credit Card Ek Tarah Ka Bank Hai, Jisase Aap Loan Lete Hain. Credit Card Dharak Dheere-Dheere Is Loan Ko EMI Ke Madhyam Se Chukate Rehte Hain. Apako Credit Card Ke Len-Den Ko Credit Bureau Ko Suchit Kiya Jata Hai. Jis Ke Aadhar Par Apaka Credit Score Check Kiya Jata Hai.Credit Score Jitana Adhik Hota Hai. Use Utana Hi Behtar Mana Jata Hai. Credit Information Bureau India Limited (CIBIL) Credit Score Deta Hai Jo Ap Ke Purane Britiy Itihas Ke Aadhar Par Taiyar Kiya Jat...

Voice Over Artist Kya Hota Hai Aur Kaise Bane, Voice Over Artist Jobs Qualifications, Career, Course Description Ke Bare Me Jankari

🖎Voice Over Artist Me Career Kaise Banaye? 🙋Topics:   1.Voice Over Artist Kya Hota Hain? 2. Opportunities 3. Qualifications 4. Salary Payment In India           Documentary, News Reports, Video Game, Animation Movies  On-Hold संदेशो आदी में Voice Over Artist की मांग लगातार बढ रही है। Voice Over Production कि तकनीक है। जिसमे किसी व्‍यक्‍ति कि Voice को (जो किसी कहानी का हिस्‍सा नही है।) Radio, Television Production, Film Create और किसी प्रस्‍तुतति में उपयोग किया जाता है।  👉 Voice Over Artist Kya Hata Hai?     Career Counselors कहते है कि   Advertisement, Audio Books, Animation Movies, Promotion Calls, Radio Advertisement, Aeroplane में सूचना आि‍दि देने में प्रयोग की गयी Voice को Voice Over Artist ही करता है।     Synchronous Talk, जहां  Voice Over में एक समय पर हो रही कार्यवाही का वर्णन करना होता है।  Voice Over, अब एक आम तकनीक बन गयी है। इसका प्रयोग Cinema में  भी किया ज...

Hamesha Swasth(Healthy) Thik Rahane Ke Liye Kya Karana Chahiye, Tarike(Tips), Upay, Swasth Rahne Ke Niyam (Dincharya) Ke Bare Me Jankari Hindi Mein

Healthy Jivan Shaili Jine Ke Niyam एक स्वस्थ जीवन-शैली को बनाए रखना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस आपको कुछ स्वस्थ आदतों का पालन करने की आवश्यकता है। नए साल के मौके पर लाखों लोग अपने आप से करियर, शिक्षा, जॉब प्रमोशन एवं कुछ नया सीखने और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने जैसे ढेर सारे संकल्प लेते हैं। कुछ अपने 'न्यू ईयर रेजॉल्यूशन' को कुछ हद तक पूरा करने में सफल भी हो जाते हैं। साल भर इन संकल्पों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के चक्कर में सेहत की तरफ ध्यान ही नहीं जाता है। बदलती जीवन-शैली के कारण आजकल कम उम्र में ओबेसिटी, डायबिटीज, तनाव, अवसाद, जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में कुछ स्वास्थ्य नियमों को अपनाकर स्वस्थ शरीर और सुखी जीवन की शुरुआत की जा सकती है। मोटापा न बढ़ने दें: आजकल तले-भुने और भारी मसालेदार फास्ट फूड की तरफ लोगों का तेजी से रुझान बढ़ रहा है, जिससे उनके शरीर में आवश्यकता से अधिक चर्बी बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार , मोटापा स्वास्थ्य के लिए  सबसे खतरनाक 10 ब...