इरिटेबल बाउल सिंड्रोम क्या होता है या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम का घरेलू उपाय व उपचार के बारे मे जानकारी इन हिंदी
खानपान व जीवशैली का सीधा संबंध है इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से। इसलिए एहतियात बरतें और उपचार कराएं...
इरिटेबल बाउल सिंड्रोम क्या है?
स्वस्थ पाचन तंत्र हमारे स्वास्थ्य का आधार है। बढ़िया सेहत के लिए अच्छी पाचन शक्ति जरूरी है। अगर पाचन तंत्र दुरुस्त नहीं रहेगा तो कई रोग पैदा होंगे। बदली जीवनशैली, फॉस्ट फूड का सेवन, पर्याप्त नींद न लेने और तनाव भरी दिनचर्या के चलते लोग पाचन तंत्र से संबंधित अनेक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन्हीं में से एक है इरिटेबल बाउल सिंड्रोम। इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) एक डिसआर्डर है, जो बड़ी आंत को प्रभावित करता है। इसमें आंत की तंत्रिकाएं और मांसपेशियां अतिसंवेदनशील हो जाती हैं। सामान्यतया ये एक रिदम में सिकुड़ती और फैलती हैं, लेकिन कुछ लोगों में आंतों का यह संकुचन सामान्य से अधिक तेज हो जाता है।इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के लक्षण?
• पेट में दर्द या मरोड़ होना।
• पेट फूलना। गैस बनना।डायरिया या कब्जा
• कम ही लोगों में इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं। अधिसंख्य लोगों के लिए आईबीएस एक क्रॉनिक स्थिति है। हालांकि समय के साथ इनके लक्षणों में कमी आती है या उपचार से समस्या पूरी तरह ठीक हो
जाती है।
इरिटेबल बाउल सिंड्रोम होने के कारण?
इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के वास्तविक कारणों का पता नहीं है, लेकिन कई कारक इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते
हैं।
•आंतों में पाचक बैक्टीरिया की कमी।
• आनुवंशिक कारण।
• कुछ भोजन के प्रति इनटालरेंस, जैसे डेयरी उत्पाद आदि।
इरिटेबल बाउल सिंड्रोम का घरेलू उपचार?
• फाइबरयुक्त भोजन जैसे साबुत अनाज, फल, सब्जियों और फलियों का सेवन करें।
• दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से करें।
• निश्चित समय पर सोने और खाना खाने की आदत डालें।
• सात-आठघंटे की नींद जरूर लें।
•खाने को अच्छी तरह चबाकर खाएं।
• चार घंटे के अंतराल पर कुछ न कुछ जरूर खाएं।
• तंबाकू, धूमपान और अल्कोहल के सेवन से बचें।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link