सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

निवेश कैसे करें हिन्दी मे | निवेश कैसे करते हैं | निवेश कैसे होता है - paisa invest kaise kare | invest kaise karte hain

money invest kaise kiya jata hai or share market me paise invest kaise kare in hindi


share market me investment kaise kare in hindi?


क्रिकेट के मैदान परखेल रहे बल्लेबाज और निवेशक के बीच ज्यादा अंतर नहीं मानते हैं फाइनेंशियल कोच बता  रहे हैं कि निवेश के खेल में भी प्रक्रिया और लक्ष्य पर केंद्रित रहने से आप बना सकते हैं संपत्ति की सेंचुरी............




अक्सर हम सुनते हैं कि फलाना स्टॉक में अगर 25 वर्ष पूर्व 10,000 रुपए डाले होते तो आज 10-12 करोड़ रुपए बन जाते। सुनकर आश्चर्य और इच्छा तो जागती है, लेकिन यहां हम यह भूल जाते हैं कि जिस किसी ने भी
यह निवेश किया होगा वह या तो सिर्फ भाग्य
की वजह से कमा पाया या निवेश करके भूल
गया। इसमें उस व्यक्ति की समझदारी ने क्या
भूमिका निभाई? यह गौर करने की बात है। हमें
ऐसे लोगों को तलाशने की जरूरत है, क्योंकि
यह तो सिर्फ डाटा है। दरअसल, ऐसी कहानियां
सुनने में बड़ी अच्छी लगती हैं और तथाकथित
विशेषज्ञ बार-बार इन्हें बेचना पसंद करते हैं।
यहां निवेशकों को यह जानना जरूरी है कि ऐसे
कई स्टॉक हैं जहां लोगों ने पूरी रकम गवां दी,
लेकिन विशेषज्ञ इनके बारे में नहीं बताते।

बचें गुगली पड़ने से

दरअसल, निवेश अथवा यूं कह लें कि सफल
निवेश में भाग्य का भी योगदान होता है और कई
बार निवेशक उसको अपनी कुशलता समझ
बैठते हैं। हालांकि बतौर निवेशक यह जरूरी
है कि भाग्य के भरोसे न रहकर प्रक्रिया का
पालन किया जाए। इससे न सिर्फ जोखिम का
असर कम होता है, बल्कि रिटर्न कमाने की

निरंतरता के मौके भी बढ़ जाते हैं। निवेशक
को ऐसी बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है
जहां निवेशक को रिटर्न बनाने की संभावनाएं
बढ़ें और अनिश्चितता को कम किया जा सके।
इसके लिए निवेशक यह जान ले कि उससे
गलतियां कहां हो सकती हैं ताकि निवेश करते
समय उनसे बचा जाए। यदि मुझे क्रिकेट का
उदाहरण लेना हो तो मैं कहूंगा कि किसी भी
टीम को ऑल आउट करने के लिए 10 गेंदों
की आवश्यकता होती है और यदि बल्लेबाज


उन गेंदों पर गलतियां कर जाएं तो टीम ऑल
आउट हो जाती है। वे 10 गेंदें कभी गुगली तो
कभी बाउंसर के रूप में आ सकती हैं, उसी
तरह निवेश के मामले में ये गेंदें कोई चमत्कारी
खबर, शोर, जल्दी पैसा कमाने के तरीके, कुछ
लोगों की रातोंरात सफल होने की कहानियों के
तौर पर आ सकती हैं। जिस तरह बल्लेबाज
को चाहिए कि ऐसी खतरनाक गेंदों को या तो
छोड़ दे या सुरक्षात्मक रूप से खेले, उसी प्रकार
निवेशक को भी चाहिए कि वह इन भ्रामक गेंदों
को नजरअंदाज कर दे। इससे बल्लेबाज रूपी
निवेशक का न सिर्फ विकेट बचेगा बल्कि
उसके शतक बनाने के मौके भी बढ़ेंगे अर्थात
धन संरक्षण के साथ धन का सृजन भी होगा।

गलतियों से लें सबक

क्रिकेट की एक बहुत गौर करने वाली बात यह
है कि हर सफल बल्लेबाज ने खेलने के बजाय
अधिकतर गेंदें छोड़ी हैं। इसका मतलब यह
हुआ कि बाजार में कितना भी शोर-शराबा हो
परंतु अपनी मेहनत की कमाई के साथ छेड़छाड़
न करें और निवेश के उद्देश्यों पर केंद्रित रहें।
हालांकि यह जितना आसान लगता है उतना है
नहीं, मसलन मंझे हुए बल्लेबाज भी कई बार


ज्यादा जोखिम ले लेते हैं और विकेट गंवा बैठते
हैं। वैसे ही अक्सर मंझे निवेशक भी शोर-शराबे
का शिकार हो गलत निर्णय ले बैठते हैं जो कि
बहुत स्वाभाविक है, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है
कि इन गलतियों को दोहराने से बचें।

न भटकें लक्ष्य से

याद रखें, रोमांच देने वाले बल्लेबाज आमतौर
पर लंबी रेस के घोड़े नहीं होते, क्योंकि
वे गलतियों से सबक नहीं सीखते। इसलिए
भाग्य के भरोसे न रहें और निवेश में धैर्य व
अनुशासन का पालन करें। यह सीख बहुत
उबाऊ प्रतीत होती है, परंतु जो प्रक्रिया से होगा
वह कहीं ज्यादा सुदृढ़ और टिकाऊ होगा।
इसे ऐसे समझें कि- 'यद्यपि अवनि अनेक हैं,
कूपवंत सरिताल/ रहीमन मानसरोवरहिं, मनसा
करत मराल।' अर्थात- तमाम नदी, तालाब और
कूप के बाद भी हंस का मन तो मानसरोवर
में ही रमता है। तो निवेशक को समय-समय
पर आने वाले प्रलोभनों में पड़कर निवेश के
उद्देश्य से भटकने के बजाय लक्ष्य पर केंद्रित
रहते हुए उसी मार्ग पर अग्रसर होना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Credit card Kya Hota hai, Aur Usake Fayde In Hindi

Credit Card Ka Istemal Kaise Kare Credit Card Ka Istemal Chalan Me Hai. Kai Log To Ek Se Jyada Banko Ke Credit Card Rakhate Hain. Lekin Sahi Tarike Se Nahi Karane Par Isase Nuskan Bhi Hote Hain.  Pehle Jee Bhar Ke Sochalay Phir Istemal Kare Credit Card Lena Ek Tarah Se Bank Se Loan Lene Jaisa Hota Hai. Agar Iske Istemal Me Kuchh Savdhaniya Barati Jaye, To Ham Isaka Bharpul Fayada Utha Sakate Hain. Aaj Ke Samay Mein Lagabhag Har Tisara Naukri Pesa Person Apni Suvidha Anusar Credit Card Ka Istemal Kar Raha Hain. Credit Card Ek Tarah Ka Bank Hai, Jisase Aap Loan Lete Hain. Credit Card Dharak Dheere-Dheere Is Loan Ko EMI Ke Madhyam Se Chukate Rehte Hain. Apako Credit Card Ke Len-Den Ko Credit Bureau Ko Suchit Kiya Jata Hai. Jis Ke Aadhar Par Apaka Credit Score Check Kiya Jata Hai.Credit Score Jitana Adhik Hota Hai. Use Utana Hi Behtar Mana Jata Hai. Credit Information Bureau India Limited (CIBIL) Credit Score Deta Hai Jo Ap Ke Purane Britiy Itihas Ke Aadhar Par Taiyar Kiya Jat...

Voice Over Artist Kya Hota Hai Aur Kaise Bane, Voice Over Artist Jobs Qualifications, Career, Course Description Ke Bare Me Jankari

🖎Voice Over Artist Me Career Kaise Banaye? 🙋Topics:   1.Voice Over Artist Kya Hota Hain? 2. Opportunities 3. Qualifications 4. Salary Payment In India           Documentary, News Reports, Video Game, Animation Movies  On-Hold संदेशो आदी में Voice Over Artist की मांग लगातार बढ रही है। Voice Over Production कि तकनीक है। जिसमे किसी व्‍यक्‍ति कि Voice को (जो किसी कहानी का हिस्‍सा नही है।) Radio, Television Production, Film Create और किसी प्रस्‍तुतति में उपयोग किया जाता है।  👉 Voice Over Artist Kya Hata Hai?     Career Counselors कहते है कि   Advertisement, Audio Books, Animation Movies, Promotion Calls, Radio Advertisement, Aeroplane में सूचना आि‍दि देने में प्रयोग की गयी Voice को Voice Over Artist ही करता है।     Synchronous Talk, जहां  Voice Over में एक समय पर हो रही कार्यवाही का वर्णन करना होता है।  Voice Over, अब एक आम तकनीक बन गयी है। इसका प्रयोग Cinema में  भी किया ज...

Hamesha Swasth(Healthy) Thik Rahane Ke Liye Kya Karana Chahiye, Tarike(Tips), Upay, Swasth Rahne Ke Niyam (Dincharya) Ke Bare Me Jankari Hindi Mein

Healthy Jivan Shaili Jine Ke Niyam एक स्वस्थ जीवन-शैली को बनाए रखना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस आपको कुछ स्वस्थ आदतों का पालन करने की आवश्यकता है। नए साल के मौके पर लाखों लोग अपने आप से करियर, शिक्षा, जॉब प्रमोशन एवं कुछ नया सीखने और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने जैसे ढेर सारे संकल्प लेते हैं। कुछ अपने 'न्यू ईयर रेजॉल्यूशन' को कुछ हद तक पूरा करने में सफल भी हो जाते हैं। साल भर इन संकल्पों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के चक्कर में सेहत की तरफ ध्यान ही नहीं जाता है। बदलती जीवन-शैली के कारण आजकल कम उम्र में ओबेसिटी, डायबिटीज, तनाव, अवसाद, जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में कुछ स्वास्थ्य नियमों को अपनाकर स्वस्थ शरीर और सुखी जीवन की शुरुआत की जा सकती है। मोटापा न बढ़ने दें: आजकल तले-भुने और भारी मसालेदार फास्ट फूड की तरफ लोगों का तेजी से रुझान बढ़ रहा है, जिससे उनके शरीर में आवश्यकता से अधिक चर्बी बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार , मोटापा स्वास्थ्य के लिए  सबसे खतरनाक 10 ब...