सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

touch kaam na kare to kya karen

टचपैड काम नहीं कर रहा है तो क्या करे या उसे कैसे ठीक करे?



टच पैड जब न करे काम तो क्या करे विंडोज 1 लैपटाप पर काम करने के दौरान कई बार ऐसा होता है कि टचपैड अचानक कार्य करना बंद कर देता है। विंडोज 11 में अपडेट के बाद कई सारे यूजर्स को लैपटाप के टचपैड में समस्या आने लगी है। वैसे, टचपैड कार्य न करने
के बहुत से कारण हो सकते हैं। हो सकता
है कि टचपैड के नीचे धूल जमा हो या फिर
मालवेयर की वजह से टचपैड ने रिस्पांस
करना बंद कर दिया हो। अगर किसी
कारण से आपके लैपटाप का टचपैड कार्य
नहीं कर रहा है, तो इसे आप सावधानी
के साथ खुद भी ठीक करने की कोशिश
कर सकते हैं। आइए जानते हैं टचपैड
फंक्शनैलिटी से जुड़ी समस्याओं को कैसे
ठीक किया जा सकता है:
डिवाइस मैनेजर का करें उपयोग : टचपैड
ड्राइवर्स से जुड़ी समस्या को ठीक करने
के लिए विंडोज के अंदर डिवाइस मैनेजर
प्रभावी मैनेजमेंट टूल है। इसके माध्यम से
टचपैड ड्राइवरों को आसानी से अपडेट
और ठीक किया जा सकता है...
विंडोज की को प्रेस करें और डिवाइस
मैनेजर एप को सर्च कर ओपन करें।
• डिवाइस मैनेजर विंडो के अंदर माउस
व अन्य डिवाइस को सर्च करें। यहां
टचपैड वाले विकल्प पर राइट क्लिक करें
और अपडेट ड्राइवर पर क्लिक करें।

•आप या तो अपने ड्राइवर्स को आनलाइन -
अपडेट करना चुन सकते हैं या फिर इसे
मैनुअली अपडेट करने के लिए सिस्टम के
माध्यम से भी ब्राउज कर सकते हैं।
• टचपैड ड्राइवर्स को अपडेट करने के
लिए पसंदीदा विकल्प चुनें। अपडेट
इंस्टालेशन के बाद सिस्टम को
रीस्टार्ट करें।
टचपैड कांफिगरेशन को रीसेट करें: कई बार
ऐसा होता है कि आपके द्वारा हाल ही में
एप इंस्टाल/अपडेट की वजह से भी पूर्व-
निर्धारित कांफिगरेशन में बदलाव आ जाते
हैं, जिसकी वजह से टचपैड कार्य करना
बंद कर देता है। इस समस्या को ठीक
करने के लिए आपको अपने टचपैड के
लिए डिफाल्ट सेटिंग्स को मैनुअल रूप से


रीस्टोर करना होगा।
•विंडोज की को प्रेस करने के बाद
टचपैड सेटिंग्स को सर्च कर ओपन करें।
इसके बाद आपको 'मोर टचपैड' सेटिंग्स
के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
• टचपैड को चुनने के बाद सेटिंग्स
पर क्लिक करें। टचपैड के फैक्टरी
कांफिगरेशन को रीस्टोर करने के लिए
'रीस्टोर आल डिफाल्ट' बटन पर क्लिक
करें। इसके बाद टचपैड से जुड़ी दिक्कतें
दूर हो जानी चाहिए।
देखें टचपैड इनेबल है या नहीं: कुछ विंडोज
यूजर्स की शिकायत है कि विंडोज 11 में
अपडेट करने के बाद उनका टचपैड
आटोमैटिकली डिसेबल हो गया। इस
समस्या को ठीक करने और अपने टचपैड


की फंक्शनैलिटी को वापस लाने के लिए
आपको सेटिंग्स तक पहुंच कर टचपैड को
मैनुअल तरीके से इनेबल करना होगा।
• विंडोज लैपटाप में पहले टचपैड सेटिंग्स
को सर्च करें, फिर 'मोर टचपैड' सेटिंग्स
बटन पर क्लिक करें।
• फिर टचपैड को चुनें और विंडोज 11 में
इसे फिर से इनेबल करने के लिए इसके
नीचे 'इनेबल बटन पर क्लिक करें। इस
सेटिंग्स को लागू करने के लिए अपने
सिस्टम को रीबूट करना होगा।
विंडोज अपडेट को अनइंस्टाल/रोलबैक
करें: अगर हाल के अपडेट की वजह
से विंडोज11 लैपटाप में टचपैड ने काम
करना बंद कर दिया है, तो इस समस्या को
ठीक करने के लिए आपको अपने विंडोज
11 सिस्टम पर लागू किए गए लेटेस्ट
अपडेट को मैनुअल तरीके से रोलबैक या
फिर अनइंस्टाल करना होगा।
• विंडोज 11 लैपटाप के सेटिंग एप को
ओपन करें। फिर बायीं तरफ साइडबार में
विंडोज अपडेट पर क्लिक करें और आगे
अपडेट हिस्ट्री आप्शन पर जाना होगा।
• इसके बाद अनइंस्टाल अपडेट विकल्प
पर क्लिक करें। अब टाइम के हिसाब
से लेटेस्ट अपडेट का चयन करें, फिर
अनइंस्टाल पर क्लिक करें। इस बदलाव
को लागू करने के लिए सिस्टम को रीस्टार्ट
करना होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Credit card Kya Hota hai, Aur Usake Fayde In Hindi

Credit Card Ka Istemal Kaise Kare Credit Card Ka Istemal Chalan Me Hai. Kai Log To Ek Se Jyada Banko Ke Credit Card Rakhate Hain. Lekin Sahi Tarike Se Nahi Karane Par Isase Nuskan Bhi Hote Hain.  Pehle Jee Bhar Ke Sochalay Phir Istemal Kare Credit Card Lena Ek Tarah Se Bank Se Loan Lene Jaisa Hota Hai. Agar Iske Istemal Me Kuchh Savdhaniya Barati Jaye, To Ham Isaka Bharpul Fayada Utha Sakate Hain. Aaj Ke Samay Mein Lagabhag Har Tisara Naukri Pesa Person Apni Suvidha Anusar Credit Card Ka Istemal Kar Raha Hain. Credit Card Ek Tarah Ka Bank Hai, Jisase Aap Loan Lete Hain. Credit Card Dharak Dheere-Dheere Is Loan Ko EMI Ke Madhyam Se Chukate Rehte Hain. Apako Credit Card Ke Len-Den Ko Credit Bureau Ko Suchit Kiya Jata Hai. Jis Ke Aadhar Par Apaka Credit Score Check Kiya Jata Hai.Credit Score Jitana Adhik Hota Hai. Use Utana Hi Behtar Mana Jata Hai. Credit Information Bureau India Limited (CIBIL) Credit Score Deta Hai Jo Ap Ke Purane Britiy Itihas Ke Aadhar Par Taiyar Kiya Jat...

Voice Over Artist Kya Hota Hai Aur Kaise Bane, Voice Over Artist Jobs Qualifications, Career, Course Description Ke Bare Me Jankari

🖎Voice Over Artist Me Career Kaise Banaye? 🙋Topics:   1.Voice Over Artist Kya Hota Hain? 2. Opportunities 3. Qualifications 4. Salary Payment In India           Documentary, News Reports, Video Game, Animation Movies  On-Hold संदेशो आदी में Voice Over Artist की मांग लगातार बढ रही है। Voice Over Production कि तकनीक है। जिसमे किसी व्‍यक्‍ति कि Voice को (जो किसी कहानी का हिस्‍सा नही है।) Radio, Television Production, Film Create और किसी प्रस्‍तुतति में उपयोग किया जाता है।  👉 Voice Over Artist Kya Hata Hai?     Career Counselors कहते है कि   Advertisement, Audio Books, Animation Movies, Promotion Calls, Radio Advertisement, Aeroplane में सूचना आि‍दि देने में प्रयोग की गयी Voice को Voice Over Artist ही करता है।     Synchronous Talk, जहां  Voice Over में एक समय पर हो रही कार्यवाही का वर्णन करना होता है।  Voice Over, अब एक आम तकनीक बन गयी है। इसका प्रयोग Cinema में  भी किया ज...

Hamesha Swasth(Healthy) Thik Rahane Ke Liye Kya Karana Chahiye, Tarike(Tips), Upay, Swasth Rahne Ke Niyam (Dincharya) Ke Bare Me Jankari Hindi Mein

Healthy Jivan Shaili Jine Ke Niyam एक स्वस्थ जीवन-शैली को बनाए रखना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस आपको कुछ स्वस्थ आदतों का पालन करने की आवश्यकता है। नए साल के मौके पर लाखों लोग अपने आप से करियर, शिक्षा, जॉब प्रमोशन एवं कुछ नया सीखने और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने जैसे ढेर सारे संकल्प लेते हैं। कुछ अपने 'न्यू ईयर रेजॉल्यूशन' को कुछ हद तक पूरा करने में सफल भी हो जाते हैं। साल भर इन संकल्पों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के चक्कर में सेहत की तरफ ध्यान ही नहीं जाता है। बदलती जीवन-शैली के कारण आजकल कम उम्र में ओबेसिटी, डायबिटीज, तनाव, अवसाद, जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में कुछ स्वास्थ्य नियमों को अपनाकर स्वस्थ शरीर और सुखी जीवन की शुरुआत की जा सकती है। मोटापा न बढ़ने दें: आजकल तले-भुने और भारी मसालेदार फास्ट फूड की तरफ लोगों का तेजी से रुझान बढ़ रहा है, जिससे उनके शरीर में आवश्यकता से अधिक चर्बी बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार , मोटापा स्वास्थ्य के लिए  सबसे खतरनाक 10 ब...