अगर आप बिटकॉइन कमाना चाहते है तो इससे बेहतर आपको साइट नहीं मिलेगी? तो बिटकॉइन कमाने के लिए क्लिक करे

Search Your Topic In This Blog : I think I written about that.

2017-05-02

Aloe Vera Benefits Aur Unake Gel (Juice) Se Hone Vale Fayde Ke Bare Me

Aloe Vera Benefits Aur Unake Gel (Juice) Se Hone Vale Fayde Ke Bare Me 15 Tathya Jane



शरीर एवं त्‍वचा की सेहत के लिए कई प्राकृतिक औषधियां है। उन्‍ही में से एक औषधि है एलोवेराजिसे घृतकुमारी या ग्‍वारपाठा भी कहते है। जानिए इसके फायदे

1 एलोवेरा एक औषधीय पौधा है। इसे संजीवनी कहा गया है। इसका कोई दुष्‍प्रभाव नही होता। इसका जूस शरीर में पोषक तत्‍वों की कमी नही होने देता।

2 पेट में गैस बनने और अपच की समस्‍या से परेशान रहते हैतो एलोवेरा के रस का सेवन करें। पेट संबंधी बीमारी दूर कर पाचन शक्ति भी बढाता है।

3 कब्‍ज दूर करने के लिए एलोवेरा लाभदायक है।इसके छिलके में फाइबर होता है। यकृत में सूजन होने पर इसके गूदे का सेवन करें। लाभ होगा।
1.

2.

3.

4.

5.


4 इसके रस में रोगो से लडने की अद्भुत क्षमता होती हैक्‍योकि इसमें रोग-प्रतिरोधक तत्‍व मौजूद होते है। ये शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढाते है।

5 मोटापा हृदय रोग होने का मुख्‍य कारण बनता है। ऐसे में एलोवेरा का रस 20 मिली पीने से तंदरूस्‍तीताजगी और ऊर्जा का स्‍तर शरीर में बना रहता है।

6 रह्यूमेटाइड अर्थराइटिस का बेहतर इलाज एलोवेरा में पाया गया है। जोडो में दर्द होतो इसका जूस सुबह-शाम खाली पेट पिएंविशेष फायदा होता है।

7 एलोवेरा के रस को चेहरे पर लगाएंरंग साफ होगा

शरीर पर जख्‍मघाव या चोट हैतो एलोवेरा के गूदे को क्रीम की तरह लगाएं । इसके गूदे में थोडी सी हल्‍दी मिलाएं। इस पेस्‍ट को एक पट्टी पर लगाएं। घाव पर रखकर पट्टी बांध दें।

8 इतना ही नही यह मुंह में होने वाले छालों को भी बहुत जल्‍द ठीक करता है। साथ ही मसूडों से संबंधित तकलीफें भी दूर होती है।

9 यदि दैनिक भोजन के जरिए पर्याप्‍त मात्रा में मिनरल्‍सविटामिन्‍स व खनिज नही लेते,तो यह इनकी पूर्ति करता है। छिलका हटाए बिना ही इसका सेवन करें।

10 इसके सेवन से मधुमेह रोगियों के रक्‍त शर्करा के स्‍तर में सुधार होता है। यह उच्‍च लिपिडेमिक रोगियों के रक्‍त में लिपिड का स्‍तर भी घटाता है।

11 शरीर में खून की कमी हो या फिर थकान महसूस होतो यह बेहद फायदा करता है। खासकर महिलाओं को सेवन अवश्‍य करना चाहिए।
1.

2.

3.

4.

5.


12 सूर्य की किरणों से चेहरे की रंगत खो जाती है। एलोवेरा में सूर्य की किरणों से लडने के शक्तिशाली गुण होते है। बाहर जाएंतो इसका रस जरूर लगाएं ।

13 यह सौदर्य निखारने के काम भी आता है। मुंहासेदाग-धब्‍बोंबालों की समस्‍या से छुटकारा दिलाता है। त्‍वचा पर रस लगाने से सनबर्न का असर नही होता।

14 आजकल बालों की समस्‍या से ज्‍यादातर लोग परेशान रहते है। बालों का झडनाअसमय सफेद होनारूखापन आदि एलोवेरा जेल लगाने से दूर होती है।


15 चूकि यह इम्‍यून सिस्‍टम को बूस्‍ट करता हैइसलिए शरीर आसानी से ट्यूमर से लडता है।  शोध के अनुसारयह ट्यूमर के आकार को कम करता है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks You Guys
Please Share This Link