मार्केट
में स्किल्ड कोर्सेज को तरजीह दी जाने लगी है, जिसमें इंटर्नशिप से कमाई हो और कोर्स करने के बाद नौकरी भी
मिल जाए………………
दरअसल, कंपनियों को आज स्किल्ड व दक्ष युवाओं की जरूरत है।
कंपनियां चाहती हैं कि उन्हें ऐसे एम्पलाई मिले, जो उनकी वर्क कल्चर और काम से भली-भांति परिचित हो। उन्हें
एम्पलाई रखने के बाद काम सिखाने में समय बेकार ना करना पड़े। यही वजह है कि आज
मार्केट में ऐसे स्किल्ड कोर्सेज को तरजीह देने दी जाने लगी है, इसमें कोर्स के साथ-साथ इंटर्नशिप
के रूप में भी कमाई हो और कोर्स के बाद तुरंत नौकरी भी हासिल हो जाए।
क्या
है स्टोरेज एरिया नेटवर्क (storage area network (SAN)
आज
स्टोरेज एरिया नेटवर्क या डाटा फॉर्मिगं डिजास्टर मैनेजमेंट का जमाना है। गूगल
एप्पल और आईबीएम (International Business Machines) जैसी
कंपनियों में सैन मशीनें काम करती हैं ताकि उनके डाटा और आईटी सिस्टम सही तरीके
से मैनेज हो। इन मशीनों से ही क्लाउड का जन्म हुआ। क्लाउड एक प्रोसेस है, जहां सॉफ्टवेयर के साथ डाटा
कंट्रोल और मैनेज किया जाता है। इन मशीनों के बिना क्लाउडेड संभव नहीं है। ये मशीनें
काफी महंगी होती है, इसलिए कोर्स
करवाने वाले हर संस्थान के पास उपलब्ध नहीं होती, जिससे प्रैक्टिकल जानकारी नहीं हो पाती।
जाने
कोर्स के बारे में....
क्लाउड कंप्यूटिंग, सैन नेटवर्किंग और रोबोटिक्स जैसे कोर्स आजकल
युवाओं में खास लोकप्रिय हो रहे हैं। सैन नेटवर्किंग की डिमांड ज्यादा है। यह कोर्स
अलग-अलग संस्थानों में 18 महीने से लेकर 2 साल तक के उपलब्ध है। कोर्स के शुरुआती 8 महीने तक थ्योरी और प्रैक्टिकल करवाए जाते हैं। इसके बाद संबंधित कंपनियों में
इंटर्नशिप करवाई जाती है। लेकिन देश में बहुत कम संस्थान है जहां सैन मशीन है। लेकिन
एसेट में इस कोर्स में बेसिक रोबोटिक्स की ट्रेनिंग और इस पर एडवांस कोर्स कर सकते
है।
प्रमुख संस्थान जहां से आप पढाई कर सकते है...........
जामिया
हमदर्द विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
इंदिरा
गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी
एसेट
ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, नोएडा
साइबरबिट, नई दिल्ली
www.cyberbit.com
आवश्यकता है योग्यताएं
यह
कुछ 12वीं पास या ग्रेजुएशन/ बी.टेक/ बीएड के छात्र कर सकते हैं। 12वीं में आपके पास कोई भी विषय हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन 12वीं के छात्रों को 1 से 2 माह
का फाउंडेशन कोर्स कराया जाता है, जिसमें वे टेक्नोलॉजी से रूबरू होते हैं और फिर आगे की पढ़ाई
करते हैं। बीटेक या बीएड व कंप्यूटर हार्डवेयर, नेटवर्किंग के छात्र भी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग कर सकते हैं, ताकि वे कंपनी की मांग के अनुसार बन सके।
संभावनाएं
युवाओं
के लिए बैंक, रेलवे, डिफेंस और मल्टीनेशनल कंपनी में काफी संभावना है।
वेतन
- शुरूआती सैलरी 20-25 हजार रूपये प्रतिमाह मिल सकता है।
- कोर्स करने के दौरान इंटर्नशिप के रूप में युवाओं को 10 से 20 रुपए तक की कमाई हो सकती है।
- साथ ही कोर्स करने के बाद इन कंपनियों में 20 से 25 हजार रुपए वेतन तक की नौकरी हासिल कर सकते हैं।
- जो काम की गुणवत्ता के साथ
बढ़ते बढ़ते ₹100000
तक भी पहुंच सकती है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link