सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Video Gaming Designer And Development Me Jobs Ya Career Kaise Banaye, Course, Salary, Colleges, University In India Ke Bare Me

Video Gaming Design Jobs Ya Career Ke Bare Me Jankari


Video Gaming Me Career Kaise Banaye?

हाल के दिनों में इंटरनेट के माध्यम से खेली जाने वाली गेम पबजी को लेकर युवाओं,

किशारों के बीच खूब क्रेज देखा गया। अभी भी युवा अपना अधिकांश समय इस गेम में बिताना पसंद करते हैं, जिसे मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर पर बड़ी आसानी से खेला जा सकता है। महानगरों से लेकर छोटे शहरों तक में आजकल इस तरह के ऑनलाइन मोबाइल गेम काफी पसंद किए जा रहे हैं, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध भी हैं। दरअसल, पहले इस तरह के ज्यादातर हाई ऐंड वीडियो गेम्स कंसोल से खेला जाता था, जो हजारों रुपये में आते थे, लेकिन अब क्लाउड गेमिंग का जमाना है, जहां नेटफ्लिक्स की तरह हर महीने कुछ फीस चुकाकर अपना मनचाहा गेम खेल सकते हैं। ये वीडियो गेम्स दमदार ग्राफिक्स और साउंड क्वालिटी के साथ आते हैं और आपको गेमिंग वर्ल्ड की एक अलग दुनिया का अनुभव कराते हैं। सबसे अच्छी बात है कि इस तरह के कंसोल क्वालिटी के वीडियो गेम्स का लुत्फ वेब ब्राउजर या स्मार्टफोन पर लिया जा सकता है। क्लाउड गेमिंग की लोकप्रियता को देखते हुए अब गूगल भी इस फील्ड में आ गया है। गूगल ने हाल में ‘स्टेडिया' नाम से गेमिंग सर्विस प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है। दूसरी ओर गेमिंग के बढ़ते बाजार को देखते हुए आप मोबाइल गेम्स को अपने करियर का हिस्सा बनाकर अच्छी-खासी कमाई भी कर सकते हैं। केपीएमजी की एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023 तक 22 फीसदी की वार्षिक वद्धि दर के साथ बढ़ते हुए यह मार्केट 11,900 करोड़ रुपये तक पहंचने का अनुमान है। जाहिर है आने वाले दिनों में ऑनलाइन गेमिंग मार्केट में सुनहरे भविष्य की काफी संभावनाएं हैं। 


35-40% तक गेमिंग का बाजार बढ़ने का अनुमान है अगले तीन साल में।

(फिक्की की एक रिपोर्ट के अनुसार)

10 लाख करोड़ रुपये का ऑनलाइन गेमिंग का बाजार है इस समय दुनियाभर में।


एआर-वीआर तकनीक वाले गेम्स में अच्छे मौके

गेमिंग के लिए इन दिनों ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर), वर्जुअल रियलिटी (वीआर) या फिर मिक्स रियलिटी के रूप में दो-तीन टेक्नोलॉजी ज्यादा इस्तेमाल हो रही हैं। इस तकनीक पर आधारित और भी गेम लगातार आते जा रहे हैं। जाहिर है इस तरह के गेम की डिजाइनिंग के लिए अभी काफी अच्छा मौका है। अगर युवा इस तकनीक में अपनी कुशलता हासिल कर लें, तो आने वाले दिनों में इसकी काफी संभावनाएं हैं। अगले 6-8 साल में यह टेक्नोलॉजी हर जगह इस्तेमाल होने लगेगी। यह केवल गेम के लिए ही नहीं, ऑफिसों में कर्मचारियों को मोटिवेट करने के लिए भी यह स्किल काम आ सकती है, ताकि काम काम न लगे बल्कि हर चीज गेमिफाइड हो। आजकल तमाम नौजवान अपने आइडियाज को लेकर खद नए गेम बना रहे हैं। यह टेंड आगे भी बढ़ता जाएगा। ऐसे में अपनी क्रिएटिविटी को दिखाकर यहां स्वतंत्र गेम डिजाइनर भी बना जा सकता है।


तेजी से बढ़ता बाजार:

 माना जा रहा है कि स्मार्टफोन के किफायती होने के साथ देश के हर हिस्से में इंटरनेट की पहुंच बढ़नें और इसकी कीमत घटने से मोबाइल गेमिंग बाजार में काफी तेजी आई है। केपीएमजी रिपोर्ट की मानें, तो वित्त वर्ष 2014 में ऑनलाइन गेमिंग उद्योग का आकार महज 2 हजार करोड़ रुपये का था, जो अभी दो गुना बढ़कर करीब 5 हजार करोड रुपये के आसपास है। विशेषज्ञों का मानना है कि 5जी नेटवर्क का विस्तार होने के बाद वीडियो गेम्स का मार्केट और बढ़ेगा, क्योंकि इससे हाई डेफिनिशन वीडियो गेम डाउनलोड करने में कुछ ही सेकंड्स का वक्त लगेगा। साथ ही 5जी की मदद से ये वीडियो गेम्स और ज्यादा फास्ट चलेंगे।


रोजगार की संभावनाएं :

पिछले कुछ सालों से मार्केट में अच्छे गेम डेवलपर की लगातार डिमांड बनी हुई है। इस क्षेत्र में जावा, 2डी गेम डेवलपर. 3डी डेवलपमेंट के एक्सपर्ट की सबसे ज्यादा जरूरत देखी जा रही है। दुनियाभर में फैली इन गेमिंग कंपनियों में गेम प्रोड्यसर, गेम डिजाइनर, एनिमेटर, ऑडियो प्रोग्रामर, कंटेंट राइटर या फिर ग्राफिक प्रोग्रामर के रूप में अपने लिए जॉब तलाश सकते हैं। गेम प्रोड्यूसर के लिए डिजाइनिंग की जानकारी के अलावा, 3-डी मॉडयलिंग और 2-डी सॉफ्टवेयर की नॉलेज जरूरी है, वहीं ऑडियो इंजीनियर के लिए साउंड इंजीनियरिंग के अलावा अन्य लैंग्वेज की जानकारी आवश्यक है। इसी तरह गेम डिजाइनर को टेक्नोलॉजी की जानकारी होने के साथ-साथ आर्टिस्टिक विजन की भी जरूरत होती है।


शैक्षिक योग्यता:

आजकल कई संस्थान वीडियो गेमिंग में डिप्लोमा या एडवांस डिप्लोमा जैसे प्रोग्राम ऑफर कर रहे हैं। गेम डिजाइनर बनने के लिए साइंस स्ट्रीम के साथ 12वीं होना आवश्यक है। इसी के बाद यह कोर्स किया जा सकता है। इसके लिए कंप्यटर और सॉफ्टवेयर की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।


आकर्षक सैलरी:

गेमिंग इंडस्ट्री में इन दिनों 50 हजार रुपये से 75 रुपये तक शुरुआती वेतन मिल रहा है। अपना कोई नया गेम बनाकर आप लाखों कमा सकते हैं।


प्रमुख संस्थान

 1. एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, दिल्ली

https://apeejay.edu

2.बैकस्टेज पास इंस्टीट्यूट ऑफ गेमिंग ऐंड टेक्नोलॉजी,हैदराबाद

http://www.backstagepass.co.in 

3. एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गेमिंग ऐंड एनिमेशन, बेंगलुरु

http://asianinstituteof design.in 

4. आइआइएफए मल्टीमीडिया,बेंगलुरु

https://iifamultimedia.in

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Credit card Kya Hota hai, Aur Usake Fayde In Hindi

Credit Card Ka Istemal Kaise Kare Credit Card Ka Istemal Chalan Me Hai. Kai Log To Ek Se Jyada Banko Ke Credit Card Rakhate Hain. Lekin Sahi Tarike Se Nahi Karane Par Isase Nuskan Bhi Hote Hain.  Pehle Jee Bhar Ke Sochalay Phir Istemal Kare Credit Card Lena Ek Tarah Se Bank Se Loan Lene Jaisa Hota Hai. Agar Iske Istemal Me Kuchh Savdhaniya Barati Jaye, To Ham Isaka Bharpul Fayada Utha Sakate Hain. Aaj Ke Samay Mein Lagabhag Har Tisara Naukri Pesa Person Apni Suvidha Anusar Credit Card Ka Istemal Kar Raha Hain. Credit Card Ek Tarah Ka Bank Hai, Jisase Aap Loan Lete Hain. Credit Card Dharak Dheere-Dheere Is Loan Ko EMI Ke Madhyam Se Chukate Rehte Hain. Apako Credit Card Ke Len-Den Ko Credit Bureau Ko Suchit Kiya Jata Hai. Jis Ke Aadhar Par Apaka Credit Score Check Kiya Jata Hai.Credit Score Jitana Adhik Hota Hai. Use Utana Hi Behtar Mana Jata Hai. Credit Information Bureau India Limited (CIBIL) Credit Score Deta Hai Jo Ap Ke Purane Britiy Itihas Ke Aadhar Par Taiyar Kiya Jat...

Voice Over Artist Kya Hota Hai Aur Kaise Bane, Voice Over Artist Jobs Qualifications, Career, Course Description Ke Bare Me Jankari

🖎Voice Over Artist Me Career Kaise Banaye? 🙋Topics:   1.Voice Over Artist Kya Hota Hain? 2. Opportunities 3. Qualifications 4. Salary Payment In India           Documentary, News Reports, Video Game, Animation Movies  On-Hold संदेशो आदी में Voice Over Artist की मांग लगातार बढ रही है। Voice Over Production कि तकनीक है। जिसमे किसी व्‍यक्‍ति कि Voice को (जो किसी कहानी का हिस्‍सा नही है।) Radio, Television Production, Film Create और किसी प्रस्‍तुतति में उपयोग किया जाता है।  👉 Voice Over Artist Kya Hata Hai?     Career Counselors कहते है कि   Advertisement, Audio Books, Animation Movies, Promotion Calls, Radio Advertisement, Aeroplane में सूचना आि‍दि देने में प्रयोग की गयी Voice को Voice Over Artist ही करता है।     Synchronous Talk, जहां  Voice Over में एक समय पर हो रही कार्यवाही का वर्णन करना होता है।  Voice Over, अब एक आम तकनीक बन गयी है। इसका प्रयोग Cinema में  भी किया ज...

Hamesha Swasth(Healthy) Thik Rahane Ke Liye Kya Karana Chahiye, Tarike(Tips), Upay, Swasth Rahne Ke Niyam (Dincharya) Ke Bare Me Jankari Hindi Mein

Healthy Jivan Shaili Jine Ke Niyam एक स्वस्थ जीवन-शैली को बनाए रखना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस आपको कुछ स्वस्थ आदतों का पालन करने की आवश्यकता है। नए साल के मौके पर लाखों लोग अपने आप से करियर, शिक्षा, जॉब प्रमोशन एवं कुछ नया सीखने और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने जैसे ढेर सारे संकल्प लेते हैं। कुछ अपने 'न्यू ईयर रेजॉल्यूशन' को कुछ हद तक पूरा करने में सफल भी हो जाते हैं। साल भर इन संकल्पों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के चक्कर में सेहत की तरफ ध्यान ही नहीं जाता है। बदलती जीवन-शैली के कारण आजकल कम उम्र में ओबेसिटी, डायबिटीज, तनाव, अवसाद, जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में कुछ स्वास्थ्य नियमों को अपनाकर स्वस्थ शरीर और सुखी जीवन की शुरुआत की जा सकती है। मोटापा न बढ़ने दें: आजकल तले-भुने और भारी मसालेदार फास्ट फूड की तरफ लोगों का तेजी से रुझान बढ़ रहा है, जिससे उनके शरीर में आवश्यकता से अधिक चर्बी बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार , मोटापा स्वास्थ्य के लिए  सबसे खतरनाक 10 ब...