nimbu ras pine ke fayde, nimbu ke fayde benefits in hindi, nimbu juice ke fayde, nimbu pani peene ke fayde, nimbu ras ke fayde, lemon health benefits,Lemon ke aushadhiy gun, Lemon juice ke fayde benefits in hindi,
नींबू 12 महीने बाजार में उपलब्ध है। आमतौर पर
नींबू का प्रयोग अचार बनाने के लिए किया जाता है।
नींबू का खट्टा-मीठा अचार काफी पसंद किया जाता
है। नींबू का अचार जितना पुराना होता है, उतना ही
फायदेमंद होता है। नींबू एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है
और इसका सेवन हमारे स्वास्थय के लिए काफी
लाभदायक है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि नींबू
का सेवन गर्मियों के मौसम में ही किया जाता है और
यह गर्मी में ही फायदेमंद रहता है, परन्तु यह पूरी तरह
असत्य है। नींबू का सेवन सर्दी में भी उतना ही
फायदेमंद है जितना गर्मी में। बस सर्दी के
मौसम में इसे प्रयोग करने का तरीका
थोड़ा सा बदल जाता है। सर्दी के
मौसम में आप नींबू का सेवन कई तरह
से कर सकती हैं। नींबू विटामिन सी का
सबसे अच्छा स्रोत है। नींबू के सेवन से
न केवल विटामिन सी प्राप्त होता है,
बल्कि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती
है। सर्दी के मौसम में नींबू का सेवन करके आप इस
मौसम में होने वाली बीमारियों से बच सकती हैं।
1. नियमित रूप से नींबू की चाय पीने से सर्दी-जुकाम
की आशंका कम हो जाती है। नींबू की चाय सर्दी-
जुकाम को कम करने में मदद करती है।
2. गुनगुने पानी में एक नींबू का रस डालकर पीने से
गला साफ होता है।
3. बुखार हो जाने पर भी नींबू का सेवन करने से राहत
मिलती है।
4. अगर नींबू का नियमित सेवन किया जाए
तो अपच और कब्ज की समस्या नहीं होती।
5. सर्दी के मौसम में नींबू का सेवन करके
डिहाइड्रेशन की समस्या से बचा जा सकता है।
6. नींबू के सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
7. गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पीने से रूखी
और शुष्क त्वचा नहीं रहती और त्वचा में निखार भी
आता है।
8. मोटापे का शिकार व्यक्ति भी अगर सुबह खाली
पेट गरम पानी में एक नींबू का रस डालकर पिए तो
धीरे-धीरे मोटापा कम होता है।
9. नींबू में साइट्रिक अम्ल, प्रोटीन, प्राकृतिक नमक,
शर्करा, कैल्शियम और आयरन होता है। साइट्रिक
अम्ल पेट में होने वाले हानिकारक
कीटाणुओं को नष्ट करता है।
10. नारियल के तेल में नींबू का
रस मिलाकर रूखी त्वचा पर
लगाने से फायदा होता है। यह
दाद और त्वचा रोग में भी लाभ
पहुंचाता है।
11. नींबू कब्ज, हैजा और मंदाग्नि
में विशेष रूप से उपयोगी है।
नींबू पाचन, लीवर, ज्वर हर और मूत्र
संबंधी रोगों में भी लाभ पहुंचाता है।
12. अजीर्ण की समस्या होने पर नींबू को काटकर सेंधा
नमक छिड़ककर खाना खाने से पहले चूसने से
जल्दी लाभ मिलता है।
13. स्कर्वी और दातों की बीमारियों में नींबू का सेवन
बहुत लाभकारी है।
14. एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर
पीने से पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है।
15. पिंपल और ब्लैक हेड्स जैसी समस्याएं होने पर
पानी में नींबू का रस डालकर रूई की मदद से उस
स्थान पर लगाने से यह समस्या दूर होती है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link