सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Pasina Dur Karne Ke Upay | Pasina Kam Karne Ke Upay

 Pasina Rokane Ka Gharelu Upay Or Ilaj


पसीने से हमारी त्वचा चिपचिपी हो जाती है, जिसके कारण पोर्स बंद हो जाते है और त्वचा में मुहासे, खुजली और फोड़े-फुंसी जैसी समस्याएं होने लगती है।



गर्मी के मौसम में पसीना आना आम बात है और अगर पसीने को साफ नहीं किया गया, तो इससे रैशेज और दुर्गध के साथ कीटाणुओं का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में शरीर को साफ और सुरक्षित रखने के लिए इस मौसम में त्वचा का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। पसीने से हमारी त्वचा चिपचिपी हो जाती है, जिसके कारण हमारे पोर्स जो हमारी त्वचा के जरिये हमारे शरीर से विषैले पदार्थो को बाहर निकालते हैं, वह बंद हो जाते हैं। इसी कारण त्वचा में मुंहासे, खुजली और फोड़े-फुसी जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

गर्मी में सैलिसिलिक एसिड युक्त फेसवॉश त्वचा के पोर्स को खोलकर आपके त्वचा को पूरा दिन तेल रहित रखने में मदद करता है और इससे त्वचा चमकदार दिखने लगती है। लेकिन ध्यान रहे, इसका इस्तेमाल एक दिन में एक या दो बार ही करना चाहिए। इस मौसम में अपनी त्वचा को दिनभर ताजा और ऑयल फ्री रखने के लिए मिनरल वॉटर मिस्ट का इस्तेमाल करें। ये न केवल चेहरे की चमक वापस लाते हैं, साथ ही त्वचा की नमी बरकार रखते हैं। ये आपकी त्वचा को पुनर्जीवित करता है और आपके रोम छिद्रों को बढ़ने से रोकता भी है। त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाना बहुत जरूरी होता है। इसलिए गर्मी में पसीने से बचने के लिए आप वॉटर बेस मॉइस्चराइजर लगाएं, जो आपको हाइड्रेट करते समय त्वचा की नमी के स्तर को भी बनाए रखता है। गर्मी में बहुत ज्यादा उमस के कारण भारी मेकअप लगाने से आपके चेहरे पर पसीना आने लगता है। इसलिए अपने मेकअप को खराब होने से बचाने के लिए आपको मेकअप से पहले प्राइमर का उपयोग करना चाहिए। यह त्वचा के छिद्रो में नमी को रोककर

उसको चिकना होने से रोकता है।


कई बार तनाव, लो ब्लड प्रेशर या हाइपरहाइड्रोसिस के कारण हाथों में बहुत पसीना आने लगता है। पसीना इतना ज्यादा होता है कि दूसरों के सामने आप खुद असहज हो जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसके लिए अगर हथेलियों में हल्का पसीना आता है तो पसीने वाली जगह पर आप टैल्कम पाउडर लगाएं, जो कि नमी को सोख लेता है।


गर्म पानी में थोड़ा-सा बेकिंग सोडा मिलाकर उसमें अपने हाथों को डुबोएं। ऐसा केवल कुछ मिनट के लिए करें और फिर देखें कि इस घोल से हाथ निकालने के बाद आपको कई घंटो तक हाथों में पसीना नहीं आएगा।

इसके अलावा एक बाउल में पानी डालकर उसमें 4-5 टी बैग डालिए और अपनी हथेलियों को भिगो दीजिए। यह प्राकृतिक रूप से आपके हाथों का पसीना कंट्रोल करेगी।

पैरों के तलवे में पसीने को आने से रोका जा सकता है। इस समस्या का कोई स्थायी उपचार नहीं है, लेकिन कुछ हद तक पसीने को दूर किया जा सकता है। पांव से सख्त हो चुकी मृत त्वचा को रगड़कर निकाल देना चाहिए। ज्यादा पसीना आने से मृत त्वचा में बैक्टीरिया पैदा हो सकता है, इसलिए हर रोज नहाते वक्त प्यूमिक स्टोन से एडियों और पांव को साफ करें। पांव को साफ रखें, जब भी बाहर से घर पर आएं, तो एक अच्छे एंटी बैक्टीरियल साबुन से पैरों को धोएं।



सावधानियां बरतें


1. नहाने के पानी में चुटकी भर बेकिंग सोडा मिलाकर

नहाने से गर्मियों में स्किन पर एलर्जी नहीं होती है।


2. गर्मी के मौसम में सूती रुमाल अपने साथ रखें, ताकि

पसीना साफ करते समय त्वचा पर रैशेज न आए,

खुजली की वजह से रैशेज पर फंगस हो सकता है।


3 -अपने साथ एक अल्कोहल युक्त एंटीबैक्टीरियल हैंड

सैनिटाइजर रखें।


4 - चाय या कॉफी छोड़कर ग्रीन टी का इस्तेमाल करें।

ग्रीन टी पीने से पसीने आने की शिकायत न के बराबर ही हो जाती है।


5 - सूती मोजे ही पहने और उन्हें हर दूसरे दिन धोएं। साथ ही हर दूसरे दिन अपने जूतों को भी बदलें। अपने

पहने जा चुके जूतों को सूरज की धूप में कुछ घंटे

जरूर रखें, जिससे उसमें पनप रहे बैक्टीरिया खत्म

हो सके। पसीने से बचने के लिए सैंडल पहनें।


6 - लाइट कॉटन पहनें, आप जो कपड़े पहनते हैं, कभी-

कभी वह भी आपको पसीना दे सकते हैं। इसलिए

कोशिश करें कि लाइट फैब्रिक जैसे कॉटन आदि ही

पहने। यह नमी को सोख लेता है।


7 - अधिक मात्रा में पानी और जूस पीने से शरीर में गंध

कम होती है। सुबह खाली पेट एक गिलास पानी

500 मिलीग्राम व्हीट ग्रास को पीएं। इसमें उपस्थित

क्लोरोफिल की मात्रा शरीर की गंध को कम करती है।


पांव से सख्त हो चुकी मृत त्वचा को रगड़कर निकाल देना चाहिए। ज्यादा पसीना आने से मृत त्वचा में बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Credit card Kya Hota hai, Aur Usake Fayde In Hindi

Credit Card Ka Istemal Kaise Kare Credit Card Ka Istemal Chalan Me Hai. Kai Log To Ek Se Jyada Banko Ke Credit Card Rakhate Hain. Lekin Sahi Tarike Se Nahi Karane Par Isase Nuskan Bhi Hote Hain.  Pehle Jee Bhar Ke Sochalay Phir Istemal Kare Credit Card Lena Ek Tarah Se Bank Se Loan Lene Jaisa Hota Hai. Agar Iske Istemal Me Kuchh Savdhaniya Barati Jaye, To Ham Isaka Bharpul Fayada Utha Sakate Hain. Aaj Ke Samay Mein Lagabhag Har Tisara Naukri Pesa Person Apni Suvidha Anusar Credit Card Ka Istemal Kar Raha Hain. Credit Card Ek Tarah Ka Bank Hai, Jisase Aap Loan Lete Hain. Credit Card Dharak Dheere-Dheere Is Loan Ko EMI Ke Madhyam Se Chukate Rehte Hain. Apako Credit Card Ke Len-Den Ko Credit Bureau Ko Suchit Kiya Jata Hai. Jis Ke Aadhar Par Apaka Credit Score Check Kiya Jata Hai.Credit Score Jitana Adhik Hota Hai. Use Utana Hi Behtar Mana Jata Hai. Credit Information Bureau India Limited (CIBIL) Credit Score Deta Hai Jo Ap Ke Purane Britiy Itihas Ke Aadhar Par Taiyar Kiya Jat...

covid vaccine jankari | covid vaccine lagane ke fayde in hindi |covid vaccine guidelines in hindi | covid vaccine benefits

covid vaccine ke fayde in hindi covid vaccine kya hai, covid vaccine ka naam kya hai covid vaccine kise nahi leni chahiye covid vaccine lagane ke baad kya khaye covid vaccine lagane ka tarika covid vaccine lagane ke baad parhej वैक्सीन लेने में भ्रम नही करें कोरोना संक्रमण की दूसरी लहरकेबाद से वैक्सीनेशन में बहुत तेजी आई है,लेकिन अभी भी काफी लोगों में वैक्सीन को लेकर भ्रम,भय और ढेरों सवाल हैं। सच यही है कि वैक्सीन लगवाने से आपको कोरोना संक्रमण के खिलाफ रोगप्रतिरोधक क्षमता का सुरक्षा कवव मिलेगा और संक्रमण के प्रसार को रोकने में आप बनेंगे मददगार... कोरोना की दूसरी लहर का कहर पूरे देश ने देखा, जिससे एक बात स्पष्ट हो गई कि संक्रमण से बचने का एक ही उपाय है और वह है ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन। हालांकि अभी भी तमाम लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर भ्रम की स्थिति है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वैक्सीन ली जाए या नहीं। किसी न किसी रूप में अफवाह और गलत धारणा के चलते तमाम लोग (खासकर ग्रामीण इलाकों में) वैक्सीन लगवाने से बच रहे हैं। जबकि वैक्सीन को लेकर इस तरह के सारे भ्रम निराधार हैं। कोविड...

Voice Over Artist Kya Hota Hai Aur Kaise Bane, Voice Over Artist Jobs Qualifications, Career, Course Description Ke Bare Me Jankari

🖎Voice Over Artist Me Career Kaise Banaye? 🙋Topics:   1.Voice Over Artist Kya Hota Hain? 2. Opportunities 3. Qualifications 4. Salary Payment In India           Documentary, News Reports, Video Game, Animation Movies  On-Hold संदेशो आदी में Voice Over Artist की मांग लगातार बढ रही है। Voice Over Production कि तकनीक है। जिसमे किसी व्‍यक्‍ति कि Voice को (जो किसी कहानी का हिस्‍सा नही है।) Radio, Television Production, Film Create और किसी प्रस्‍तुतति में उपयोग किया जाता है।  👉 Voice Over Artist Kya Hata Hai?     Career Counselors कहते है कि   Advertisement, Audio Books, Animation Movies, Promotion Calls, Radio Advertisement, Aeroplane में सूचना आि‍दि देने में प्रयोग की गयी Voice को Voice Over Artist ही करता है।     Synchronous Talk, जहां  Voice Over में एक समय पर हो रही कार्यवाही का वर्णन करना होता है।  Voice Over, अब एक आम तकनीक बन गयी है। इसका प्रयोग Cinema में  भी किया ज...