सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

jawan dikhne ke liye kya khana chahiye | jawan dikhne ke liye kya kare jankari hindi mein

Javan Rahane ke liye kya karana chahiye Ya Jawan Rahane, Dikhane Ke Liye Kya Khaye Gharelu Upay Jankari


ऐज मैनेजमेंट का फॉर्मूला कहता है कि हमेशा उम्र से कम दिखें, न कि ज्यादा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप चालीस की हैं या पचास की।

जीवनशैली में बदलाव लाकर आप अपनी वास्तविक उम्र से कम दिख सकती हैं। अगर सोचने का नजरिया बदल लिया जाए, तो जिंदगी आसान और खूबसूरत हो जाती है। आफ्टर 40 जिसे हम उम्र का ढलान समझ लेते हैं, असल में यह जिंदगी के सेकंड टर्म की शुरुआत है। हां,

यह जरूर है कि उम्र के इस पड़ाव पर अक्सर आईना हमें

डराने लगता है, जब यह चेहरे की झाइयों, त्वचा के

लचीलेपन की तरफ इशारा करता है। वहीं उम्र की वजह

से कुछ अन्य शारीरिक समस्याएं भी उभरने लगती हैं,

जिसे महिलाएं लगातार नजरअंदाज करती रहती हैं। बढ़ती उम्र के प्रभाव को झुठलाया नहीं जा सकता। बेहतर यह है कि जिंदगी की आंखों में आंखें डाल कर जिया जाए।

हमें यह समझ जाना चाहिए कि अब हमारा शरीर हमसे

और अधिक परवाह चाह रहा है। जिस जीवनशैली को

आप 20 की उम्र की जीती थीं, जरूरी नहीं उसे हमारा

शरीर उम्र के इस पड़ाव पर भी स्वीकार करे। उम्र

बढ़ने के साथ जहां शरीर में कई बदलाव होते हैं,

वहीं हमारा शरीर भी कुछ बेहतर खानपान या

यह कहें कि जो शरीर के लिए जरूरी है

उसकी इच्छा करता है। जो लोग 40 के बाद

की उम्र को ढलान का दौर मानते हैं, उन्हें

अपने अंदर जवां एहसास भरने की जरूरत

है और इसका रास्ता जाता है बेहतर

जीवनशैली और सही खानपान से होकर।


जी हां, आप जो भी खाती हैं, उसका शरीर और सेहत से

पूरा वास्ता होता है। इसी से जुड़ा होता है हमारा आत्म-

विश्वास, क्योंकि बेहतर खानपान सिर्फ शरीर को चुस्त-

दुरुस्त नही रखता, बल्कि हमारे आत्म-विश्वास को भी

बढ़ाता है और इसी से जीने की इच्छा प्रबल होती है।

आहार विशेषज्ञों का मानना है कि 40 और 50 की उम्र में

अनियमित खानपान से न सिर्फ वजन बढ़ता है, बल्कि

यह सेहत पर नकारात्मक प्रभाव भी डालता है। शरीर में

तेजी से पनपती यह दिक्कतें नकारात्मक विचारों को जन्म

देने लगती हैं। अतीत के बुरे अनुभव, पारिवारिक


जिम्मेदारियां और अकेलापन उम्र के इस पड़ाव पर शरीर

की परेशानियों में इजाफा करते हैं। इन सबका प्रभाव न

सिर्फ हमारे खानपान पर पड़ता है, बल्कि इससे शरीर में

कई समस्याएं पनपने लगती हैं। खानपान की बुरी आदतें

हार्मोन में असंतुलन को बढ़ाती हैं। इससे इंसुलिन के

उत्पादन में कमी आती है और डायबिटीज जैसे गंभीर रोग

होने की आशंका बढ़ जाती है।

ऐसे में जरूरी है कि आपके खानपान में सुधार के साथ-

साथ आपकी सोच में भी सकारात्मक बदलाव हो। लोगों

से मिलना-जुलना जहां एक नई स्फूर्ति को जन्म देता है,

वहीं सुबह का टहलना और व्यायाम शरीर को ताजगी से

भर देता है। इससे इंडोर्फिन हार्मोन बढ़ता है, जो मूड को

अच्छा रखता है।


क्या कहता है चेहरा


चेहरे पर काले धब्बे पड़ना, बाल झड़ना, रूखी त्वचा...

शरीर की ये सारी दिक्कतें इसलिए नहीं होती कि उम्र बढ़

रही है, बल्कि इसलिए भी होती हैं कि हमारे आहार में

कुछ पोषक और जरूरी तत्वों की कमी रह जाती है।

इसके लिए शरीर की जरूरत के मुताबिक आहार लें।

पोषक तत्वों की कमी को जानने के लिए चेहरे के इन

इशारों को समझना जरूरी है 


1. असमय ही आंखों के आसपास बारीक रेखाएं उभरने लगे, तो इसका मतलब है कि आपके आहार में विटामिन


बी2 की कमी है। इसकी कमी से आंखों और

त्वचा की सेहत प्रभावित होती है। इस कमी

को दूर करने के लिए पनीर, बादाम और अंडो

आदि का नियमित सेवन करें। ये विटामिन

बी2 के अच्छे स्रोत होते हैं। अगर आपके

होंठ हर समय शुष्क रहते हैं, तो इसे

नजरअंदाज न करें। संभव है आपके आहार

में विटामिन बी6 की कमी हो। इस विटामिन

की कमी से त्वचा की चमक घटती है। होठों

पर रूखापन आता है और होठ फटने लगते

हैं। आलू और मोटे अनाज विटामिन बी6 की

पूर्ति करते हैं। इन्हें खाने में शामिल करें।


2. बिना किसी वजह त्वचा का लाल होना,

शरीर में जिंक की कमी को बताता है। कई

बार इसकी कमी से त्वचा पर छोटे-छोटे दाने

भी उभर आते हैं। ऐसे में दही, मांस, मटर

आदि का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद

साबित हो सकता है। ये फूड आपके मूड को

भी बूस्ट करते हैं।


3. अगर शरीर में विटामिन-ए की कमी हो, तो

इससे अक्सर त्वचा रूखी और ढीली होने

लगती है। बढ़ती उम्र के असर को कम करना

चाहती हैं, तो पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए

युक्त आहार लें। इससे हमारा शरीर तो स्वस्थ

रहता ही है, साथ ही त्वचा जवां तथा

खूबसूरत बनी रहती है। विटामिन ए अनेक

फलों तथा सब्जियों में भरपूर मात्रा में पाया

जाता है। मीठे आलू, पनीर इसकी पूर्ति के

अच्छे स्रोत हैं।


4. उम्र बढ़ने के साथ बाल पतले और कमजोर होने लगते हैं। वहीं रूसी की समस्या भी बढ़ जाती है। इस समस्या से अगर आप परेशान हैं, तो सबसे पहले यह देखें कि आपके आहार में खनिज बायोटिन शामिल है या नहीं। बालों की सेहत के साथ-साथ यह नाखून और त्वचा के लिए भी जरूरी होता

है। इससे आप लंबे समय तक यंग दिखती हैं। इसे आहार

में शामिल करने के लिए आप अनाज, दूध और अंडे

आदि का सेवन कर सकती हैं।


5. कई बार विटामिन सी की कमी की वजह से भी बाल

कमजोर होने लगते हैं। ऐसे में खट्टे फलों (नींब, संतरे)

का सेवन आपके लिए बेहतर रहेगा।


उम्र के साथ बदलें अपनी जीवनशैली


भले ही उम्र के साथ एजिंग प्रॉब्लम का होना सामान्य बात

हो, लेकिन सही जीवनशैली को अपनाकर खुद को ज्यादा

उम्र होने पर भी कम उम्र का दिखाया जा सकता है।

अक्सर उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के कंधों, गर्दन और

कमर दर्द जैसी दिक्कतें बढ़ने लगती हैं। इसके लिए उठने,

बैठने और सोने का सही तरीका अपनाएं। शरीर की चुस्ती- फुर्ती के लिए आयरन और कैल्शियम युक्त फल-सब्जियां

आहार में शामिल करें। दिन की शुरुआत अगर मौसमी

फलों से करें, तो बेहतर है। उम्र बढ़ने के साथ पाचन में

दिक्कत आती है, नतीजा शरीर में कई समस्याएं। ऐसे में

आंवला या बेल का मुरब्बा न सिर्फ शीतलता प्रदान करेगा,

बल्कि पेट को भी दुरुस्त रखेगा। कम फैट वाले और

फाइबर से भरपूर फूड एंटीऑक्सीडेंट्स के स्रोत होते हैं।

ये ऑक्सीडेशन या एजिंग की उस प्रक्रिया को रोक देते हैं,

जो फ्री रेडिकल्स के कारण होती हैं। इसलिए डाइट वैसी

ही लेनी चाहिए, जो इन खूबियों से भरपूर हों। शरीर में पानी की कमी न होने दें। रोज सुबह उठने के बाद दो गिलास पानी पिएं। सुबह के समय नींबू पानी या ग्रीन टी लें, फिर अच्छा नाश्ता लें। लंबे समय तक खाली पेट न रहें, बल्कि

बीच-बीच में कुछ खाते रहें। खुद के लिए समय निकालें।

ऐसी एक्टिविटीज में व्यस्त रहें, जिनसे खुशी मिले। अच्छी

नींद लें, क्योंकि अधूरी नींद से शरीर में पीएच बैलेंस्ड नहीं

रहता और गंदे एंजाइम्स शरीर में ही स्टोर रह जाते हैं, जो

स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। कॉस्मेटोलॉजिस्ट की

मानें, तो सोते समय हमारी आंखों के आसपास


मॉइस्चराइजर बनता है, जो डार्क सर्कल्स को बनने से

रोकता है, लेकिन कम नींद के कारण यह मॉइस्चराइजर

नहीं बन पाता है, जिससे आंखों के नीचे काले घेरे बनने

लगते हैं। त्वचा विशेषज्ञ डॉ. राजीव सीकरी कहते हैं, 40

की उम्र के बाद महिलाओं की त्वचा में खिंचाव कम हो

जाता है और चेहरे पर झुर्रिया और धब्बे होने लगते हैं।

लेकिन महिलाएं कुछ उपायों पर ध्यान दें, तो वे अपनी

त्वचा को लंबे समय तक जवां रख सकती हैं। केमिकल

की बजाय नेचुरल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करें।

फल-सब्जियों के छिलके, दही, दूध, शहद और बेसन

ब्यूटी प्रोडक्ट्स के अच्छे विकल्प हैं। मुल्तानी मिट्टी,

चंदन या केसर भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

अगर चेहरे पर झुर्रियां या काले धब्बे हैं, तो किसी के कहने

पर कोई भी क्रीम न लगाएं, बल्कि त्वचा विशेषज्ञ से

परामर्श लें। सिर्फ खानपान पर ही नहीं, पहनावे पर भी

ध्यान दें। उम्र के हिसाब से कपड़े का चुनाव करें। सही

रंग और परफेक्ट डिजाइन के कपड़े भी आपकी उम्र को

छिपाने का काम करते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Credit card Kya Hota hai, Aur Usake Fayde In Hindi

Credit Card Ka Istemal Kaise Kare Credit Card Ka Istemal Chalan Me Hai. Kai Log To Ek Se Jyada Banko Ke Credit Card Rakhate Hain. Lekin Sahi Tarike Se Nahi Karane Par Isase Nuskan Bhi Hote Hain.  Pehle Jee Bhar Ke Sochalay Phir Istemal Kare Credit Card Lena Ek Tarah Se Bank Se Loan Lene Jaisa Hota Hai. Agar Iske Istemal Me Kuchh Savdhaniya Barati Jaye, To Ham Isaka Bharpul Fayada Utha Sakate Hain. Aaj Ke Samay Mein Lagabhag Har Tisara Naukri Pesa Person Apni Suvidha Anusar Credit Card Ka Istemal Kar Raha Hain. Credit Card Ek Tarah Ka Bank Hai, Jisase Aap Loan Lete Hain. Credit Card Dharak Dheere-Dheere Is Loan Ko EMI Ke Madhyam Se Chukate Rehte Hain. Apako Credit Card Ke Len-Den Ko Credit Bureau Ko Suchit Kiya Jata Hai. Jis Ke Aadhar Par Apaka Credit Score Check Kiya Jata Hai.Credit Score Jitana Adhik Hota Hai. Use Utana Hi Behtar Mana Jata Hai. Credit Information Bureau India Limited (CIBIL) Credit Score Deta Hai Jo Ap Ke Purane Britiy Itihas Ke Aadhar Par Taiyar Kiya Jat...

Voice Over Artist Kya Hota Hai Aur Kaise Bane, Voice Over Artist Jobs Qualifications, Career, Course Description Ke Bare Me Jankari

🖎Voice Over Artist Me Career Kaise Banaye? 🙋Topics:   1.Voice Over Artist Kya Hota Hain? 2. Opportunities 3. Qualifications 4. Salary Payment In India           Documentary, News Reports, Video Game, Animation Movies  On-Hold संदेशो आदी में Voice Over Artist की मांग लगातार बढ रही है। Voice Over Production कि तकनीक है। जिसमे किसी व्‍यक्‍ति कि Voice को (जो किसी कहानी का हिस्‍सा नही है।) Radio, Television Production, Film Create और किसी प्रस्‍तुतति में उपयोग किया जाता है।  👉 Voice Over Artist Kya Hata Hai?     Career Counselors कहते है कि   Advertisement, Audio Books, Animation Movies, Promotion Calls, Radio Advertisement, Aeroplane में सूचना आि‍दि देने में प्रयोग की गयी Voice को Voice Over Artist ही करता है।     Synchronous Talk, जहां  Voice Over में एक समय पर हो रही कार्यवाही का वर्णन करना होता है।  Voice Over, अब एक आम तकनीक बन गयी है। इसका प्रयोग Cinema में  भी किया ज...

Hamesha Swasth(Healthy) Thik Rahane Ke Liye Kya Karana Chahiye, Tarike(Tips), Upay, Swasth Rahne Ke Niyam (Dincharya) Ke Bare Me Jankari Hindi Mein

Healthy Jivan Shaili Jine Ke Niyam एक स्वस्थ जीवन-शैली को बनाए रखना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस आपको कुछ स्वस्थ आदतों का पालन करने की आवश्यकता है। नए साल के मौके पर लाखों लोग अपने आप से करियर, शिक्षा, जॉब प्रमोशन एवं कुछ नया सीखने और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने जैसे ढेर सारे संकल्प लेते हैं। कुछ अपने 'न्यू ईयर रेजॉल्यूशन' को कुछ हद तक पूरा करने में सफल भी हो जाते हैं। साल भर इन संकल्पों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के चक्कर में सेहत की तरफ ध्यान ही नहीं जाता है। बदलती जीवन-शैली के कारण आजकल कम उम्र में ओबेसिटी, डायबिटीज, तनाव, अवसाद, जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में कुछ स्वास्थ्य नियमों को अपनाकर स्वस्थ शरीर और सुखी जीवन की शुरुआत की जा सकती है। मोटापा न बढ़ने दें: आजकल तले-भुने और भारी मसालेदार फास्ट फूड की तरफ लोगों का तेजी से रुझान बढ़ रहा है, जिससे उनके शरीर में आवश्यकता से अधिक चर्बी बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार , मोटापा स्वास्थ्य के लिए  सबसे खतरनाक 10 ब...