बाल झड़ना कैसे रोके या बाल झड़ना कैसे रोके घरेलू उपाय के बारे में जानकारी
प्याज बालों की सेहत के लिए भी फाटादेमंद है। इसमें मौजूद
पॉलीफेनॉल तत्व गिरते बालो के उपचार के लिए सबसे
कारगर है। इसे सीधे या ऑलिव ऑयल में मिलाकर लगाने
से बाल झड़ने की समस्या दूर होती है। आइए जाने.
बालों को गिरने से बचाने के लिए सबसे पहले उनको मूल संरचना को समझना होगा बाल किरेटिन से बने होते हैं। टेलोजेन एफलुवियम बाल गिरने का सबसे
आम प्रकार है। इसकी तीव्रता कभी कम होती है तो कभी ज्यादा । टायफायड और
मलेरिया जैसी बीमारियों के बाद अक्सर कम तीव्रता वाला
टेलोजेन एफलुवीयम
होता है। लेकिन ऐसा भी पाया गया है कि हाई सल्फर प्रोटीन
बॉन्डिंग की कमी से भी बाल टूटते हैं। अलग-अलग मौसमों में बाल गिरने की
समस्याएं भी अलग-अलग तरह की होती है। विभिन्न अध्ययनों के अनुसार, हर
दिन तकरीबन 100 बाल तक टूटना एक सामान्य प्रक्रिया है।
प्याज ज्यादातरघरों में आसानी से मिल जाती है। यह एलियम परिवारकी सदस्य
है। इसमें कई सल्फर युक्त कंपाउंड होते है, जिस वजह से इससे एक अलग तरह
की गंध आती है, और साथ ही इन्हीं कंपाउंड्स की वजह से ही यह स्वास्थ्य के लिए
बेहद फायदेमंद होती है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि खाने की चीजों में मौजूद
पॉलीफेनॉल तत्व फाइटोन्यूट्रिएंट्स की सबसे बड़ी श्रेणी है और पॉलीफेनॉल
सबसे ज्यादा मात्रा में प्याज में ही पाया
जाता है। प्याज में एलाइल सल्फाइड के
कई प्रकार पाए जाते है। इनमें चार प्रमुख
डाइएलाइल सल्फाइड भी शामिल है। इनमें
से मिथाइलसल्फोनाइलमीथेन सल्फर को
सोखने वाला सबसे प्रमुख तत्व है। यह प्याज
में प्रमुखता से पाया जाता है, विशेष रूप से
उसकी बाहरी परतों में यह बालों के विकास
के लिए जरूरी किरेटिन के निर्माण में मदद करता
है। साथ ही एलोपेसिया एयरेटा जैसी परिस्थितियों
में भी यह मददगार होता है। साथ ही बाल गिरने
की दूसरी समस्याओं में भी (जिनमें सिर की त्वचा कटी-फटी न हो), प्याज का
रस सिर पर लगाने से फायदा होता है। प्याज के रस से देर सिर की मालिश
करने के बाद गर्म तौलिये था स्टीम के संपर्क में सिर को लाएं। कुछ देर तक यह
जारी रखें। फिर 30-40 मिनट रुकने के बाद धो डालें।
अगर आपके बाल रूखे है तो प्याज के रस और शहद को कुटे हुए मेथी के
बीजों में रात भर मिलाकर रख दें। अब इसे सिर में हेयर पैक की तरह लगा लें। कुछ
घंटों बादधो लें। इसी तरह अगर आपके बाल सामान्य है, तोप्याज के रस में ऑलिव
ऑयल मिला कर इस मिश्रण से अपने बालों की मालिश करे। या अगर सिर के
कुछ विशेष हिस्सों से ही बाल झड़े हैं, तो उन हिस्सों में प्याज के रस को सीधे भी
लगाया जा सकता है।
अगर किसी को प्याज खाने से अलर्जी है तो उसे प्याज को सिर परनही लगाना
चाहिए, क्योंकि इससे उसे नुकसान हो सकता है। एस्प्रिन और कुछ अन्य दवाइयों
को खाने से भी प्याज के प्रति त्वचा की संवेदनशीलता बढ़ सकती है। प्याज के
रसको सिरमे लगाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है। जिन लोगों को इससे अलर्जी
है, उन्हें इससे बचना चाहिए।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link