अगर आप बिटकॉइन कमाना चाहते है तो इससे बेहतर आपको साइट नहीं मिलेगी? तो बिटकॉइन कमाने के लिए क्लिक करे

Search Your Topic In This Blog : I think I written about that.

2021-02-06

interior ghar ka design | ghar ka interior decoration | ghar ka interior kaise kare


होम इंटीरियर डिजाइन डेकोरेशन आइडियाज इन हिंदी में या घर का इंटीरियर के लिए क्या करे और कैसे करे

 


व्हाइट्स और न्यूट्रल्स एक तरह के आधारभूत

रंग हैं, जिन पर रंगों और टेक्सचर की कई

परतें इस्तेमाल करके कमरे को आकर्षक

बनाया जा सकता है। बता रही हैं expert


आजकल की भागदौड़ और तनावभरी जिंदगी में हर व्यक्ति सुकून और शांति चाहता है। ऐसे में घर और कार्यस्थल के इंटीरियर में सफेद रंग का अधिक से अधिक इस्तेमाल करके यह एहसास पाया जा सकता है। यही नहीं, आजकल थीम को लेकर घर की सजावट के दौर में व्हाइट थीम इंटीरियर की शान बन

गया है। सफेद एक ऐसा रंग है जो कभी उबाऊ नहीं लगता है। यह स्पेक्ट्रम का बहुत ही नाटकीय, ताजगी से भरपूर और सुखदायक

रंग है। सफेद रंग सौम्यता और आत्मविश्वास के साथ पवित्रता

और स्वच्छता का एहसास करवाता है।


इंटीरियर के दोष छिप जाते हैं


सफेद रंग एक शुद्ध और व्यावहारिक रंग है। यह रंग आंतरिक

सज्जा की अन्य वस्तुओं को उभारने में आधार का काम करता

है। यही नहीं, सफेद रंग इंटीरियर के लिए एक इरेजर का काम भी

करता है। फिर चाहे आपके घर में आर्किटेक्चर संबंधी कोई दोष

हो या कोई और कमी, सफेद रंग उन पर मानो पर्दा डाल देता है।

अपने घर या ऑफिस के इंटीरियर में सफेद रंग का प्रयोग करके

आप ताजगी और सुकून का अनुभव करसकते हैं, जिसकी आप

हमेशा कल्पना करते हैं।


गर्मियों में नीले रंग के साथ करें मैच


सफेद रंग सादगी के साथ-साथ मजबूती का भी एहसास करवाता

है। सफेद थीम वाले कमरे में रंगीन तकियों, कुशन, बेडशीट, परदे

आदि से भी जान डाल सकते हैं। सफेद रंग के साथ गर्मियों में

नीले रंग की अपहोल्स्ट्री और सर्दियों के लिए नारंगी रंग की

अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल करके कमरे को आकर्षक बना सकते

हैं। सफेद रंग पारंपरिक और क्लासिक लकड़ी की अलमारियों

के साथ खूब जंचता है। स्टेनलेस स्टील, पीतल, तांबे के सामान

से सजे कमरे में भी सफेद रंग खूब फबता है।




टेक्सचर बदलें, लाएं जादुई प्रभाव


इंटीरियर में सफेद रंग का प्रयोग करते समय कुछ बातों का खास

ध्यान रखना चाहिए। निस्संदेह सफेद कमरा साफ-सुथरा,

आरामदायक और आकर्षक लगता है, पर इसका रख-रखाव

आसान नहीं होता।खासकर हमारे यहां की जलवायु में। इसलिए

इंटीरियर में सफेदथीम की प्लानिंग करते समय चीजों के टेक्सचर


का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सफेद रंग के कमरे में वुड, स्टोन

जैसी प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करके इसकी एकरसता को

कम कर सकते हैं। सफेद रंग के कमरे में शीशे, दर्पण, हाई एंड

ग्लास और मेटल का इस्तेमाल करके इसको खूबसूरत रूप दिया

जा सकता है, लेकिन बड़े एरिया में एकसाथ इन चीजों का

इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि उस पर स्क्रैच पड़ने का डर

रहता है और धूल भी अधिक जमती है।


कुछ अलग हो शो पीस


कमरेको सफेद थीम से सजाते समय दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात

है आर्ट वर्क। फर्निशिंग को देखते हुए एक्सेसरीज का चुनाव करें।

इस संबंध में ऐसी चीजों को चुनना चाहिए, जो परंपरागत खांचे

से अलग और अनूठी दिखें, जैसे कि स्कल्पचर्स आदि।


समझें सफेद रंग को


जब सफेद रंग का इस्तेमाल करना हो तो यह जरूरी है कि उसके

आंतरिक गुणों को और किस तरह वो कमरे के विभिन्न प्रकाश

से प्रभावित होता है, उसे समझा जाये। इसके लिए बेहतर होता

है कि सफेद के बेस कलर की पहचान की जाए, क्योंकि वहीं से

निर्माण होता है। सफेद रंग के भी कई आधार हो सकते हैं, जैसे

क्रिस्प व्हाइट, क्रीम, स्टोन या ग्रे आदि।


जब लगाएं कूल व्हाइट्स


कूल व्हाइट्स नीले या ग्रे आधार वाले होते हैं। ये कमरे के लिए

बेहतरहोते हैं। ये बहुत तेज प्रकाश को अवशोषित करने का काम

करते हैं। इस तरह के सफेद रंगों में क्रिस्पनेस होती है, जो घरकी

मॉडर्न लाइन्स के साथ भी उपयुक्त लगती है।


वार्म व्हाइट्स और ऑर्गेनिक शेड्स


वार्म व्हाइट्स अपने पीले, भूरे या लाल अंडरटोन्स से कमरे को

आरामदायक वातावरण के साथ कोमलता से भी भर देते हैं। ये

अर्दी और आर्गेनिक शेड्स के साथ काफी अच्छा मेल करते हैं।

इससे अगर आपकी फर्निशिंग्स नेचुरल शेड्स की भी होती हैं तो

यह व्हाइट्स बेहतर लगते हैं।


0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks You Guys
Please Share This Link