खजूर के फायदे इन हिंदी या खजूर खाने से होने वाले लाभ के बारे में
सर्दियों में मूंगफली और खजूर की मांग बढ़ जाती है। लोग इंन्हे बडे चाव से खाते है। स्वाद देने के साथ ही ये दोनो कई बीमारियों से भी बचाव करते हैं।
मनुष्य के खाने-पीने का वास्तव में तो समय निर्धारित
है, लेकिन इस भागदौड़ भरी जिंदगी में निर्धारित समय
पर खानपान शायद ही हो पाता है। फिर भी शरीर को
स्वस्थ रखना तो जरूरी है। यदि शरीर स्वस्थ नहीं है,
तो जीवन में नीरसता और निर्बलता का होना निश्चित
है। आयुर्वेद में कुछ ऐसे पोषक पदार्थ एवं बलदायक
खाद्य, फल और कंद आदि बताए हैं, जो सहज ही
उपलब्ध हैं और गुणकारी भी हैं। उनमें से दो का
उपयोग बहुत जरूरी है। पहला खजूर और दूसरा
मूंगफली, जो स्वाद के अलावा स्वास्थ्य के लिए भी
काफी उपयोगी हैं।
खजूर किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इसे
खाने से कई लाभ होते हैं। खजूर में विटामिन बी1,
बी2, बी3, बी5, ए और विटामिन सी पाया जाता है।
यह पोटैशियम से भरपूर और सोडियम रहित होता है।
इसको अधिकतर सर्दियों में ही खाते हैं।
खजूर के फायदे
● थकान महसूस हो, तो तीन से पांच
खजूर रोज खाएं। इससे आपके शरीर
में लौह तत्व की पूर्ति होगी।
● - पाचन शक्ति निर्बल है, तो खजूर
का सेवन करें। यह
● पेट संबंधी बीमारियों में लाभदायक होता है। भूख
लगती है और हाजमा सही होता है।
● हृदय रोगियों के लिए तीन से पांच खजूर खाना
हितकर है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर
नियंत्रित रहता है, जो हृदयाघात के खतरे को कम
करता है।
● कमजोर हड्डियों वाले इसका सेवन करें। इसमें
पाए जाने वाले खनिज पदार्थ हड्डियों को मजबूत
बनाते हैं। व्यायाम, कसरत, योग करने वाले इसका
सेवन करें, तो चुस्ती बनी रहती है।
● खजूर का नियमित सेवन करने से शरीर पर
प्रदूषण का प्रभाव कम पड़ता है। साथ ही संक्रमणों
से बचाव कर शरीर को स्वस्थ रखता है।
● दुबले पतले लोगों को चार या पांच खजूर रोज
दूध के साथ खाना चाहिए। इससे शरीर पुष्ट बनेगा
और वजन बढ़ेगा।
हालांकि, खजूर को खाने का भी एक तरीका है।
खजूर हमेशा निर्धारित मात्रा में रात को पानी में भिगो
कर सुबह साफकर दूध के साथ खाली
पेट खाना चाहिए। खजूर को
भिगोने के लिए पानी और दूध
दोनों ही उत्तम है। दूध में
भिगोने पर यह बल व पौरुष
बढ़ाता है। कैंसर रोगी भी
इसका सेवन कर सकते हैं।
इसके दुष्परिणाम न के बराबर
होते हैं। प्रतिदिन खाना, नियत
मात्रा में खाना, सर्दियों में खाना
हितकर है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link