अगर आप बिटकॉइन कमाना चाहते है तो इससे बेहतर आपको साइट नहीं मिलेगी? तो बिटकॉइन कमाने के लिए क्लिक करे

Search Your Topic In This Blog : I think I written about that.

2021-02-20

khush rehne ka tarika | khush rehne ke mool mantra | khush rehne ke fayde tips


हमेशा खुश रहने के तरीके या खुश रहने का मूल मंत्र हिंदी में


मेरा दर्द किसी के हंसने की वजह हो सकता है, लेकिन मेरी हंसी कभी भी किसी के दर्द की वजह नहीं हो सकती।

-चार्ली चैपलिन

(मशहूर हास्य अभिनेता)


दुनिया भर की तमाम मुश्किलें, दुख और तनाव के

बादलों को आप एक विस्फोट से उड़ा सकते हैं। यह

विस्फोट है हंसी का। सबको एक-दूसरे से जोड़ने,

दुनिया भर में प्रेम की महक बिखेरने का सबसे बड़ा

अस्त्र आपके पास है। बस, इसका उपयोग कीजिए और

दिखा दीजिए तीली मुस्कान के बारूद को।

अपने अंदर की खुशबू से काम ले

किसी खिलते हुए फूल का नाम ले।

कुंअर बेचैन की एक गजल का यह मतलब प्रसन्नता

को उसके हर कोण से बयां कर देता है। अमेरिका जैसे

देशों में तो खुश या प्रसन्न रहने के लिए दवा की

गोलियां खाई जाती हैं। कहा तो यहां तक जाता है कि

ऐसी गोलियां वहां परचून की दुकान पर बिना डॉक्टरी




पर्ची के मिल जाती हैं। चूंकि अमेरिका का समाज दिन-

ब-दिन अकेला होता जा रहा है, इसलिए बाहर और

भीतर से उसमें खालीपन घिरने लगा है। यही कारण है

कि उन्हें नकली प्रसन्नता की जरूरत पड़ती है, पर

हमारे देश में ऐसा नहीं है। हमारे यहां का समाज आज

भी काफी कुछ आपस में बंधा हुआ है, इसलिए आदमी

तन्हा नहीं हो सकता। उसके अंदर तथा बाहर ऐसे कई

कारण रोज पैदा होते रहते हैं, जिससे वह खुश रह

सकता है।

प्रसिद्ध विचारक स्वेट मार्डन ने प्रसन्नता के भाव

पर बहुत गहराई से विचार व्यक्त किया है। उनका

कहना है कि भारत में बैलों एवं गायों के गले में धुंघरू

या घंटियां बांधे जाने का मनोवैज्ञानिक कारण है। उनके

गले की घंटियों की आवाज संगीत की तरह गूंजती है।



पशुओं को भी संगीत प्यारा लगता है। वह उन्हें प्रसन्न

रखता है। इसी के प्रभाव से गायें दुध अधिक देती हैं।

घोड़े एवं बैल अधिक काम करते हैं, जल्दी थकते नहीं।

हंसी हार्दिक हो, दिल से निकली हो, तो वह भी संगीत

जैसा ही प्रभाव छोड़ती है। ऐसी हंसी उचित स्थान पर

हुए विस्फोट की तरह होती है, जो सारे दुखों को ध्वस्त

कर देती है। जो व्यक्ति काम करते समय गुनगुनाता

रहता है, वह अन्य लोगों की अपेक्षा अधिक काम करता

है व धैर्यवान तथा चुस्त भी रहता है। खुश रहने वाले

लोग अधिक जीते हैं, यह याद रखिए। अतः ईश्वर पर

दृढ़ विश्वास, सरल स्वभाव तथा जीवन में मिलने वाले

आनंद पर विश्वास करते हुए प्रसन्न रहिए। आप सदा

सक्रिय रहेंगी। विख्यात विचारक अरस्तू का हवाला देते

हुए स्वेट मार्डन ने लिखा है कि जो लोग विषम

परिस्थितियों में भी मुस्कुरा देते हैं, उन्हें कष्ट भी सुखद

लगने लगता है। न मुस्कुराने वाले लोगों को अपना

आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। वे देखें कि वे क्यों नहीं

मुस्कुरा पा रहे हैं। मुस्कुरा नहीं पाने का कारण सहज

ही मिल जाएगा। उस कारणों को दूर करने में ज्यादा देर

नहीं लगती। आप अभी जिस काम में लगे हैं, गाते-

गुनगुनाते हुए उसे पूरा कीजिए। स्वेट मार्डन ने मार्टिन

लूथर किंग का एक किस्सा लिखा है कि एक बार

मार्टिन लूथर को लगने लगा कि उनके जीवन को

उदासियों ने घेर लिया है। वे संसार को मिथ्या समझने

लगे। उन्हें ऐसी हालत में देखकर एक दिन उनकी पत्नी

ने कहा, "स्वर्ग में भगवान मर गया है क्या?" लूथर ने

कहा, "नहीं, ऐसा कैसे हो सकता है। ईश्वर जो अजर-

अमर है। वह अनादि अनंत है।" पत्नी ने कहा,

"सच?" लूथर ने कहा, "बिल्कुल सच।" पत्नी ने फिर

कहा, "तुम्हें विश्वास है?" उन्होंने कहा, "हां" पत्नी,

"लेकिन तुम तो इतने उदास हो गए हो कि लगता है

भगवान मर गया।" इस पर लूथर एकदम हंस पड़े।

आप भी पक्षियों के कलरव तथा चहचहाहट में अपना

स्वर मिलाइए। खेलते, मस्ती करते और फुदकते बच्चों

को देखिए। घर के बाहर हो रही रिमझिम बारिश की

आवाज को सुनिए। फिजा में हर कहीं गंध ही गंध तैर

रही है, इसे सूंघिए। यही नहीं, ऑफिस या घर के पंखे,

कूलर या मशीनों में भी हंसी का संगीत ढूंढा जा सकता

है। बस निर्मल मन से खोज कीजिए और पाइए आनंद।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks You Guys
Please Share This Link