सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

holi hair care tips in hindi | holi skin and hair care in hindi | hair tips holi in hindi

holi skin and hair care tips in hindi

होली के रंग त्वचा से उसकी प्राकृतिक चमक छीन सकते है। इसलिये रंग लगाने से पहले और उसके बाद चेहरे का ख्याल रखना जरूरी है।




होली में रंगों के कारण हमारी त्वचा को भारी नुकसान

झेलना पड़ता है। चूंकि इन रंगों में कई रासायनिक तत्व

होते हैं, जो हमारी त्वचा में प्रवेश कर इसे नुकसान

पहुंचा सकते हैं। एस्टाबेरी बायोसाइंसेस के ब्यूटी

एक्सपर्ट अचल आर्य कहते हैं कि होली के बाद रूखी

और बेजान त्वचा को फिर से मुलायम और बेहतर

बनाने के लिए होली से पहले और उसके बाद कुछ

जरूरी बातों का ध्यान रखें।


होली से पहले


होली खेलने के लिए बाहर निकलने से पहले त्वचा पर

सनस्क्रीन, तेल और अन्य सौंदर्य उत्पादों का उपयोग

करके अपनी त्वचा को रंगों से बचाएं।


मॉइस्चराइजरः बाहर निकलने से पहले अपने शरीर


पर मॉइस्चराइजर या नारियल के तेल से अच्छे से

मालिश करें, ताकि यह त्वचा में अच्छे से समा जाए।

यह आपकी त्वचा और रंगों के बीच एक कवच की

तरह काम करेगा। साथ ही होली के बाद रंगों को त्वचा

से हटाना आसान हो जाएगा। सन टैन और जलन से

बचने के लिए, सनस्क्रीन क्रीम और लोशन का भी

उपयोग करें। ध्यान रखें कि यह कम से कम 30 या

उससे अधिक एसपीएफ का हो। हो सके तो सनस्क्रीन

को साथ रखें और हर 2-3 घंटे में इसे लगाते रहें।

नाखूनों को करें प्रेप : होली से पहले अपने नाखूनों


को जरूर काटें। क्योंकि यह वह जगह है जहां रंग जमा

हो सकते हैं और खाते समय आपके पाचन तंत्र में

प्रवेश कर सकते हैं। इस दौरान अपने नाखूनों को डार्क

नेल पॉलिश से पेंट करने से भी बचें। अपने नाखूनों पर



थोड़ा-सा जैतून का तेल मल लें, इससे रंग नाखून के

अंदर जमेंगे नहीं। कान, होंठ और आंखों पर भी ध्यान

दें। इन क्षेत्रों को अनदेखा न करें, क्योंकि रंग आंखों,

कानों और होंठों की दरार में काफी आसानी से समा

जाते हैं। इन जगहों पर पेट्रोलियम जेली को अच्छे से

लगाएं।


सिर्फ सूती कपड़े: होली के दौरान ऐसे कपड़े पहनें,

जो आपके शरीर के अधिकतम हिस्से को ढंके। आप

पूरी बाजू के कुर्ते, टी-शर्ट या टॉप, ट्राउजर, सलवार,

पूरी लंबाई के जॉगर्स आदि पहन सकती हैं। यह आपकी

त्वचा को रंगों के नुकसान के साथ धूप से भी बचाएगा।

होली के दौरान आरामदायक कपड़े पहनें, जो सूती हों।

इससे शरीर को सांस लेने में आसानी होगी। सिंथेटिक

और तंग कपड़ों के साथ आप रंगों के संपर्क में आती

हैं, तो रैशेज और एलर्जी हो सकती है।


होली के बाद


होली खेलने के बाद भी आपको अपनी त्वचा पर ध्यान

देना चाहिए। अगर आपने होली से पहले त्वचा का

ख्याल रखा है, तो त्वचा रंगों के दुष्प्रभाव से बची रहेगी,

लेकिन फिर भी होली के बाद भी त्वचा को अच्छे से

साफ करें।।


चेहरे से हटाएं रंग : रासायनों से भरे रंगों को त्वचा से

निकालना काफी मुश्किल होता है। इसलिए किसी भी

रंग को हटाने के लिए सबसे पहले क्लींजर से चेहरा

धो लें। गर्म या गुनगुने पानी के बजाय ठंडे पानी का

इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे रंग आसानी से छूटता है।

फोमिंग फेसवॉश का प्रयोग करें। इसके बाद नारियल

तेल में डूबी हुई एक रूई को अपने चेहरे पर लगाएं।

इसे 5 मिनट तक रहने दें और फिर फेसवॉश

का उपयोग करें। इसके बाद लोशन का इस्तेमाल

जरूर करें।


फेस मास्क : अपनी त्वचा पर फेसपैक लगाएं, यह

त्वचा को ताजगी देगा। दही और शहद का उपयोग

करके फेस पैक बनाएं और फिर इसे अपने चेहरे और

गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं। दही में ब्लीचिंग एजेंट

के गुण होते हैं और शहद में जीवाणुरोधी गुण होने के

कारण यह त्वचा को अंदर से साफ करेगा। एक सूती

कपड़े में कुछ क्यूब्स लपेटें और फिर इसे धीरे से अपने

चेहरे और गर्दन पर रगड़ें। आइस क्यूब्स आपके चहरे

की खोई चमक वापस लाता है।


क्लीनिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग : होली के

बाद भी आपकी त्वचा पर रंग रह गया है, तो चहरे की

क्लीनिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग करें। चहरे से

गंदगी निकालने के लिए स्क्रब का उपयोग करें। आप

बाजार से या घर पर खुद प्राकृतिक स्क्रब बना सकती

हैं। स्क्रब के बाद आपनी त्वचा पर मॉइस्चराइजिंग

लोशन जरूर लगाएं। सप्ताह में एक बार इसका उपयोग

जरूर करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Credit card Kya Hota hai, Aur Usake Fayde In Hindi

Credit Card Ka Istemal Kaise Kare Credit Card Ka Istemal Chalan Me Hai. Kai Log To Ek Se Jyada Banko Ke Credit Card Rakhate Hain. Lekin Sahi Tarike Se Nahi Karane Par Isase Nuskan Bhi Hote Hain.  Pehle Jee Bhar Ke Sochalay Phir Istemal Kare Credit Card Lena Ek Tarah Se Bank Se Loan Lene Jaisa Hota Hai. Agar Iske Istemal Me Kuchh Savdhaniya Barati Jaye, To Ham Isaka Bharpul Fayada Utha Sakate Hain. Aaj Ke Samay Mein Lagabhag Har Tisara Naukri Pesa Person Apni Suvidha Anusar Credit Card Ka Istemal Kar Raha Hain. Credit Card Ek Tarah Ka Bank Hai, Jisase Aap Loan Lete Hain. Credit Card Dharak Dheere-Dheere Is Loan Ko EMI Ke Madhyam Se Chukate Rehte Hain. Apako Credit Card Ke Len-Den Ko Credit Bureau Ko Suchit Kiya Jata Hai. Jis Ke Aadhar Par Apaka Credit Score Check Kiya Jata Hai.Credit Score Jitana Adhik Hota Hai. Use Utana Hi Behtar Mana Jata Hai. Credit Information Bureau India Limited (CIBIL) Credit Score Deta Hai Jo Ap Ke Purane Britiy Itihas Ke Aadhar Par Taiyar Kiya Jat...

covid vaccine jankari | covid vaccine lagane ke fayde in hindi |covid vaccine guidelines in hindi | covid vaccine benefits

covid vaccine ke fayde in hindi covid vaccine kya hai, covid vaccine ka naam kya hai covid vaccine kise nahi leni chahiye covid vaccine lagane ke baad kya khaye covid vaccine lagane ka tarika covid vaccine lagane ke baad parhej वैक्सीन लेने में भ्रम नही करें कोरोना संक्रमण की दूसरी लहरकेबाद से वैक्सीनेशन में बहुत तेजी आई है,लेकिन अभी भी काफी लोगों में वैक्सीन को लेकर भ्रम,भय और ढेरों सवाल हैं। सच यही है कि वैक्सीन लगवाने से आपको कोरोना संक्रमण के खिलाफ रोगप्रतिरोधक क्षमता का सुरक्षा कवव मिलेगा और संक्रमण के प्रसार को रोकने में आप बनेंगे मददगार... कोरोना की दूसरी लहर का कहर पूरे देश ने देखा, जिससे एक बात स्पष्ट हो गई कि संक्रमण से बचने का एक ही उपाय है और वह है ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन। हालांकि अभी भी तमाम लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर भ्रम की स्थिति है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वैक्सीन ली जाए या नहीं। किसी न किसी रूप में अफवाह और गलत धारणा के चलते तमाम लोग (खासकर ग्रामीण इलाकों में) वैक्सीन लगवाने से बच रहे हैं। जबकि वैक्सीन को लेकर इस तरह के सारे भ्रम निराधार हैं। कोविड...

Voice Over Artist Kya Hota Hai Aur Kaise Bane, Voice Over Artist Jobs Qualifications, Career, Course Description Ke Bare Me Jankari

🖎Voice Over Artist Me Career Kaise Banaye? 🙋Topics:   1.Voice Over Artist Kya Hota Hain? 2. Opportunities 3. Qualifications 4. Salary Payment In India           Documentary, News Reports, Video Game, Animation Movies  On-Hold संदेशो आदी में Voice Over Artist की मांग लगातार बढ रही है। Voice Over Production कि तकनीक है। जिसमे किसी व्‍यक्‍ति कि Voice को (जो किसी कहानी का हिस्‍सा नही है।) Radio, Television Production, Film Create और किसी प्रस्‍तुतति में उपयोग किया जाता है।  👉 Voice Over Artist Kya Hata Hai?     Career Counselors कहते है कि   Advertisement, Audio Books, Animation Movies, Promotion Calls, Radio Advertisement, Aeroplane में सूचना आि‍दि देने में प्रयोग की गयी Voice को Voice Over Artist ही करता है।     Synchronous Talk, जहां  Voice Over में एक समय पर हो रही कार्यवाही का वर्णन करना होता है।  Voice Over, अब एक आम तकनीक बन गयी है। इसका प्रयोग Cinema में  भी किया ज...