सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

healthcare sector me career kaise banaye | healthcare jobs | healthcare careers | job description | job opportunities | Salary | demand

हेल्थकेयर सेक्टर में कैरियर कैसे बनाये 


एक फरवरी को पेश किये गये केंद्रीय आम बजट में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 137 फीसद की बढ़ोतरी से हेल्थकेयर सेक्टर में काफी उत्साह है। 

इसके तहत अगले छह साल में आम आदमी की सेहत का ख्याल रखने के लिए देशभर में 75 हजार ग्रामीण हेल्थ सेंटर,सभी जिलों में जांच केंद्र और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल खुलेंगे।
इससे टियर-2 औरटियर-3 शहरों केहेल्थकेयर सर्विसेज में बड़ी संख्या में पैरामेडिक्स जॉब्स की उम्मीद की जा रही है...


आम बजट में 'पीएम आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना' के जरिये 75 हजार ग्रामीण हेल्थ सेंटर, सभी जिलों में जांच केंद्र, 602 जिलों में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल, 17 नये पब्लिक हेल्थ यूनिट, 9 बायो लैब तथा 4 वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट खोले जाने की घोषणा के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पैरामेडिकल फील्ड में बड़ी संख्या में नौकरियां सामने आएंगी। पैरामेडिकल यानी वे प्रोफेशनल्स जो रोगियों की सेवा करने से लेकर रोगों का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट, एक्सरे, एमआरआइ, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी जैसे विभिन्न चिकित्सकीय जांच करते हैं, मरीजों के बेहतर इलाज में डॉक्टरों की मदद करते हैं। इन्हें ही पैरामेडिक्स भी कहते हैं। कोविड के अलावा बदलती जीवनशैली के चलते दिनोंदिन बढ़ रही नई-नई बीमारियों को देखते हुए आसान और प्रभावी तरीके से हर किसी तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में इनकी अहम भूमिका देखी जा रही है।

यही वजह है कि सरकारी और निजी अस्पतालों से लेकर तमाम नर्सिंग होम्स और प्राइमरी हेल्थ सेंटर्स पर नर्स, नर्सिंग असिस्टेंट, लैब टेक्नीशियन, रेडियोलॉजी टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, फार्मासिस्ट जैसे पैरामेडिकल प्रोफेशनल्स की काफी जरूरत महसूस की जा रही है। आइए जानते हैं, बारहवीं के बाद पैरामेडिकल में किस-किस तरह के कोर्स ऑफर हो रहे हैं...

नर्सिंगः देश में इस समय लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल करने वाले कर्मचारियों की कुल संख्या में नसिंग स्टाफ का अनुपात 75 फीसद से अधिक है। नर्सिंग स्टॉफ इनदिनों स्वास्थ्य देखभाल के सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चिकित्सा सेवा में इसे सबसे ज्यादा सेवाभावी पेशा माना जाता है। देश में तकरीबन हर अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, पब्लिक हेल्थ सेंटर्स में इनकी आवश्यकता होती है। नर्सिंग क्षेत्र में डिप्लोमा, अंडर ग्रेजुएट एवं सर्टिफिकेट आदि कई तरह के कोर्स ऑफर हो रहे हैं, जिसे पीसीबी विषयों से 12वीं के बाद किया जा सकता है, जबकि एनएम या हेल्थ वर्कर के लिए 10वीं पास होना चाहिए।


health care career institute

इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइडहेल्थ साइंसेज, कोलकाता
www.iahs.co.in
• महर्षि मर्केडेश्वरयूनिवर्सिटी, अंबाला, हरियाणा
www.mmumullana.org
• इंडियन मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, जालंधर, पंजाब
www.iminursing.in
• दिल्ली पैरामेडिकल ऐंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली
www.dpmiindia.com


नर्सिंग सहायकः मेडिकल फील्ड में नर्सिंग सहायक को जनरल ड्यूटी असिस्टेंट भी कहते हैं। आज हेल्थकेयर सेक्टर में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां इनकी जरूरत नहीं है। नर्सिंग सहायक का कोर्स करने के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं होनी चाहिए।

लैब/रेडियोलॉजी टेक्नीशियनः लैब टेक्नीशियन कई तरह की जांचों के जरिये रोग की सही पहचान करने में डॉक्टरों की मदद करते हैं। देश के कई संस्थानों में क्लीनिकल/मेडिकल लैब टेक्नीशियन के लिए डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स संचालित हो रहे हैं। डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स के लिए पीसीबी से 12वीं पास होना जरूरी है।

अन्य लोकप्रिय विकल्प: फार्मेसी और फिजियोथेरेपी पेशे की लोकप्रियता भी लगातार बढ़ रही है। इसे भी 12वीं के बाद किया जा सकता है।


हेल्थकेयर वर्कर के लिए अवसर

75 हजार नये हेल्थ सेंटर्स खुलने की घोषणा के दादग्रामीण हेल्थ केयरवर्कर्स या मल्टीपरपज हेल्थ वर्कर्स के लिए सबसे अधिक अवसर सामने आने की उम्मीद की जा रही है। ग्रामीण हेल्य केयर वर्कर भी आजकल बुजुर्गो, गर्भवती महिलाओं और बच्चों की देखभाल तथा इनके स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। देश के दूरदराज गांवों में किसीभी आपातकालीन स्थिति में बेसिक स्वास्थ्य सेवा देने में ये लोग काफी कुशल होते हैं। इसके अलावा, ग्रामीण समुदाय के साथ मिलकर गांव-गांव जाकर उन्हें आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए ट्रेनिंग भी देते हैं। ग्रामीण हेत्य केयर वर्कर बनने के लिए सेवा भावी जज्बा होना जरूरी है। किसी भी संकाय से 12वीं के बाद रूरल हेल्य केयर में डिप्लोमा करके इस फील्ड में करियर बनाया जा सकता है।


हेल्थकेयर व हेल्थकेयर ट्रेनिंग में तेजी से बढ़ेंगे मौके

स्वास्थय का बजट बढ़ने से आने वाले दिनों में हेल्थकेयर सेक्टर में रोजगारतेजी से बढ़ सकता है।जो प्रशिक्षण केंद्र है, उन्हें भी इससे बूस्ट मिलेगा। इससे भी ज्यादा रोजगार उत्पत्र होगा। आज के युवा स्किल डेवलपमेंट की ओरजा रहे है हेल्थकेयरइंडस्ट्री आज एक तेजी से बढ़ता सेक्टर है। अन्य इडस्ट्रीज में मंदी भी आजाती है, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं है। अच्छे स्वास्थ्य की जरूरत हर किसी को है अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है इस बारकेद्रीयबजट से लैब टेक्नीशियन नर्सिंग असिस्टेट, मल्टीपरपज हेल्थ वर्कर्स, अशा वर्कर्सया एंबुलेंस में सेवा देने वाले प्रोफेशनल्स के लिए ज्यादा स्कोप सामने आएंगे।



टिप्पणियाँ

  1. उत्तर
    1. Main Har Roj Naye Naye Aur Achchhe-Achchhe post dalata hu lekin mujhe jyada reader nahi milate aisa kyu??? aur maine apke site pe visit kiya kafi achchha hai, lekin jo template ap use kar rahe hai. vah apane kharida hai ya free use kar rahe hai?

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

Thanks You Guys
Please Share This Link

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Credit card Kya Hota hai, Aur Usake Fayde In Hindi

Credit Card Ka Istemal Kaise Kare Credit Card Ka Istemal Chalan Me Hai. Kai Log To Ek Se Jyada Banko Ke Credit Card Rakhate Hain. Lekin Sahi Tarike Se Nahi Karane Par Isase Nuskan Bhi Hote Hain.  Pehle Jee Bhar Ke Sochalay Phir Istemal Kare Credit Card Lena Ek Tarah Se Bank Se Loan Lene Jaisa Hota Hai. Agar Iske Istemal Me Kuchh Savdhaniya Barati Jaye, To Ham Isaka Bharpul Fayada Utha Sakate Hain. Aaj Ke Samay Mein Lagabhag Har Tisara Naukri Pesa Person Apni Suvidha Anusar Credit Card Ka Istemal Kar Raha Hain. Credit Card Ek Tarah Ka Bank Hai, Jisase Aap Loan Lete Hain. Credit Card Dharak Dheere-Dheere Is Loan Ko EMI Ke Madhyam Se Chukate Rehte Hain. Apako Credit Card Ke Len-Den Ko Credit Bureau Ko Suchit Kiya Jata Hai. Jis Ke Aadhar Par Apaka Credit Score Check Kiya Jata Hai.Credit Score Jitana Adhik Hota Hai. Use Utana Hi Behtar Mana Jata Hai. Credit Information Bureau India Limited (CIBIL) Credit Score Deta Hai Jo Ap Ke Purane Britiy Itihas Ke Aadhar Par Taiyar Kiya Jat...

Voice Over Artist Kya Hota Hai Aur Kaise Bane, Voice Over Artist Jobs Qualifications, Career, Course Description Ke Bare Me Jankari

🖎Voice Over Artist Me Career Kaise Banaye? 🙋Topics:   1.Voice Over Artist Kya Hota Hain? 2. Opportunities 3. Qualifications 4. Salary Payment In India           Documentary, News Reports, Video Game, Animation Movies  On-Hold संदेशो आदी में Voice Over Artist की मांग लगातार बढ रही है। Voice Over Production कि तकनीक है। जिसमे किसी व्‍यक्‍ति कि Voice को (जो किसी कहानी का हिस्‍सा नही है।) Radio, Television Production, Film Create और किसी प्रस्‍तुतति में उपयोग किया जाता है।  👉 Voice Over Artist Kya Hata Hai?     Career Counselors कहते है कि   Advertisement, Audio Books, Animation Movies, Promotion Calls, Radio Advertisement, Aeroplane में सूचना आि‍दि देने में प्रयोग की गयी Voice को Voice Over Artist ही करता है।     Synchronous Talk, जहां  Voice Over में एक समय पर हो रही कार्यवाही का वर्णन करना होता है।  Voice Over, अब एक आम तकनीक बन गयी है। इसका प्रयोग Cinema में  भी किया ज...

Hamesha Swasth(Healthy) Thik Rahane Ke Liye Kya Karana Chahiye, Tarike(Tips), Upay, Swasth Rahne Ke Niyam (Dincharya) Ke Bare Me Jankari Hindi Mein

Healthy Jivan Shaili Jine Ke Niyam एक स्वस्थ जीवन-शैली को बनाए रखना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस आपको कुछ स्वस्थ आदतों का पालन करने की आवश्यकता है। नए साल के मौके पर लाखों लोग अपने आप से करियर, शिक्षा, जॉब प्रमोशन एवं कुछ नया सीखने और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने जैसे ढेर सारे संकल्प लेते हैं। कुछ अपने 'न्यू ईयर रेजॉल्यूशन' को कुछ हद तक पूरा करने में सफल भी हो जाते हैं। साल भर इन संकल्पों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के चक्कर में सेहत की तरफ ध्यान ही नहीं जाता है। बदलती जीवन-शैली के कारण आजकल कम उम्र में ओबेसिटी, डायबिटीज, तनाव, अवसाद, जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में कुछ स्वास्थ्य नियमों को अपनाकर स्वस्थ शरीर और सुखी जीवन की शुरुआत की जा सकती है। मोटापा न बढ़ने दें: आजकल तले-भुने और भारी मसालेदार फास्ट फूड की तरफ लोगों का तेजी से रुझान बढ़ रहा है, जिससे उनके शरीर में आवश्यकता से अधिक चर्बी बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार , मोटापा स्वास्थ्य के लिए  सबसे खतरनाक 10 ब...