अगर आप बिटकॉइन कमाना चाहते है तो इससे बेहतर आपको साइट नहीं मिलेगी? तो बिटकॉइन कमाने के लिए क्लिक करे

Search Your Topic In This Blog : I think I written about that.

2021-05-11

pani pine ke niyam | pani pine ke tarike | pani pine ka routine | pani pine ke sahi tarika | pani pine ke tips

पानी पीने का सही तरीका या पानी पीने के नियम और सही समय बताइए


जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी कई बार सेहत के लिए नुकसानदेय होता है। इसलिए पानी उतना ही पिएं, जितनी आपको जरुरत हो। 

पानी पीने का सही वक्त क्या हैं?

 तीन गिलास पानी सुबह उठने के बाद पिये।

लाभ: अंदरूनी ऊर्जा को एक्टिव करता है।

एक गिलास पानी नहाने के बाद ले।

लाभ: ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

 दो गिलास पानी खाने के आधे घंटे पहले पिये।

लाभ: हाजमे को दुरुस्त रखता हैं।

एक ग्लास पानी सोने से पहले।

लाभ: हार्ट अटैक से बचाता है।



वजन कम करना है, तो खूब पानी पिओ।

त्वचा पर चमक चाहिए, पानी पिओ। 

सुबह उठते ही, रात सोने से पहले भी। 

पानी पर हर किसी की अपनी-अपनी कहानी है। डॉक्टर कुछ बताते हैं, तो वैज्ञानिक कुछ और। किस पर यकीन करें और किस पर नहीं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

 इससे पाचन क्रिया अच्छी रहती है, शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता, साथ ही कैलोरी बर्न करता है। इसके अलावा त्वचा को चमकाता है। इन सब बातों के बावजूद अगर कोई आपसे कहे कि पानी हर समय आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं होता, तो क्या आप उसकी बात पर यकीन कर लेंगी? पानी सेहत के लिए अमृत है, लेकिन इसके साथ कुछ शर्त और नियम भी है, जिन्हें जानना जरूरी है।

अगर आपका यूरिन (पेशाब) साफ आता है, तो आपको और ज्यादा पानी पीने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपने उतना पानी पी लिया है, जितना कि आपके शरीर को चाहिए था।

 अगर आपका यूरिन का रंग सफेद न होकर पीला या हल्का पीला है, तो आपको और पानी पीने की जरूरत है।

 खाना खाने के आधे या पौने घंटे बाद ही हमें पानी पीना चाहिए। इससे आपकी पाचन क्रिया अच्छी होती है और पेट में गैस की समस्या नहीं रहती। लेकिन अगर आपको प्यास ज्यादा लगती है या फिर आपको खाते समय पानी पीने की आदत है, तो खाने से आधे घंटे पहले थोड़ा पानी पी लें। इससे खाना आसानी से पच जाता है। अगर आप जिम में पसीने बहाकर आ रही हैं, तो एकदम पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इससे आपका स्टैमिना कम होता है, लेकिन अगर बहुत ज्यादा प्यास लगी है, तो सादा पानी या नारियल- पानी लिया जा सकता है। पानी शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा खतरनाक होती है, यहां तक कि पानी भी। अगर आपने पहले से ही ज्यादा पानी पी रखा है, तो आप पहले ही अपने शरीर के नमक की मात्रा को ठीक कर चुकी हैं। ज्यादा पानी पीने से वह मात्रा गड़बड़ हो जाती है। कई लोगों की आदत होती है कि वह खाना खाते समय पानी पीते हैं, जो कि नहीं पीना चाहिए। वह इसलिए क्योंकि अगर आप ज्यादा पानी पीते हैं, तो आपका शरीर उस पानी को पचाता है और खाना सही ढंग से नहीं पच पाता है।


0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks You Guys
Please Share This Link