सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

fb account verify kaise kare | instagram account verify kaise kare | facebook account verify kaise kare | blue tick instagram and facebook

ब्लू टिक(मार्क) मतलब

instagram par verify account kaise banaye ya blue tick instagram and facebook ko verify kaise kare?



इंटरनेट मीडिया सोशल मीडिया


दुनियाभर में इंटरनेट मीडियापरकरीब 3.6 अरबलोगों की भीड़ में

खुदको अलग औरवास्तविकसाबित करना चाहते हैं, तो ब्लू टिक'

या 'बैज' इसमें आपकी मदद करसकता है। ट्विटरपर'ब्लूबैज'

की प्रक्रिया फिरसे शुरूहोरही है। आइए,जानते हैं अलग-अलग

प्लेटफॉर्मपरब्लूबैजहासिल करने का क्या है तरीका...


इंटरनेट मीडिया पर बहुत सारे प्रोफाइल्स

के बगल में आप ब्लू टिक देखते होंगे।



आपको भी लगता होगा काश हमारे

एकाउंट के साथ भी यह ब्लू टिक होता। ब्लू टिक का

मतलब होता है कि वह एकाउंट न सिर्फ वेरिफाइड है,

बल्कि संबंधित व्यक्ति एक मशहूर पर्सनैलिटी भी है।

इंटरनेट मीडिया पर चाहे आपका व्यक्तिगत

। एकाउंट

हो या फिर बिजनेस, प्रोफाइल नेम के बगल में ब्लू

टिक या बैज भीड़ में आपको अलग दिखाता है।

टिक इसलिए भी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह

विश्वसनीयता प्रदान करता है। हालांकि इंटरनेट

मीडिया पर एकाउंट का वेरिफाइड होना किसी

चुनौती से कम नहीं है। इसमें कुछ समय भी लग

सकता है। साथ ही, इसके लिए कुछ प्रक्रियाओं

से गुजरना पड़ता है।


ट्विटर एकाउंट


ट्विटर 'ब्लू बैज' के लिए

वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को फिर

से शुरू कर रहा है। ट्विटर ने 22

जनवरी से इनएक्टिव एकाउंट

को डी-बैज करना शुरू कर दिया है। इसके

बाद जल्द ही नये एकाउंट्स के लिए वेरिफिकेशन

की प्रक्रिया को शुरू करेगा। आपको बता दें कि

ट्विटर ने ब्लू बैज की प्रक्रिया को नवंबर 2017

के बाद होल्ड कर दिया गया था, जिसे

अब फिर से शुरू किया जा रहा है। इस

संबंध में ट्विटर का कहना है कि वह

वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए सेल्फ-सर्व

पोर्टल को फिर से लॉन्च करेगा।

किसे मिल सकता है ब्लू बैज: दिवटर

के अनुसार, वेरिफिकेशन किए

जाने वाले एकाउंट खास और

सक्रिय होने चाहिए। यहां छह तरह

के खास एकाउंट्स हैं यानी इनसे

संबंधित लोग ब्लू बैज हासिल कर

सकते हैं: 


● सरकार से जुड़े लोग

● कंपनियां, ब्रांड्स और नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन

● न्यूज ऑर्गेनाइजेशन और जर्नलिस्ट

● मनोरंजन

● स्पोर्ट्स और इंस्पोर्ट्स

● एक्टिविस्ट, ऑर्गेनाइजर और अन्य प्रभावशाली व्यक्ति


हालांकि ट्विटर का कहना है कि अन्य श्रेणियों

को जोड़ने से संबंधित सुझाव भी मिले हैं, जिनमें

शिक्षाविद, वैज्ञानिक, संत/आध्यात्मिक नेता आदि

शामिल हैं। कंपनी इन श्रेणियों को जोड़ने की योजना

पर कार्य कर रही है। लेकिन तब तक यदि आप इनमें

से किसी भी श्रेणी में आते हैं, तो आप एक्टिविस्ट,

ऑर्गेनाइजर और अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों के तहत

खुद को जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं।


छिन भी सकता है ब्लू बैजः यदि कोई यूजर अपना

एकाउंट नेम बदल लेता है या उनका एकाउंट

इनएक्टिव और अधूरा रहता है या फिर कोई यूजर बैज

हासिल करने के दौरान किसी पद पर था, लेकिन अब

उस पर नहीं है, तो ऐसी स्थिति में वह अपना ब्लू बैज

खो सकता है। इसके अलावा, एकाउंट वेरिफिकेशन के

लिए यदि कोई ट्विटर के मानदंडों को पूरा नहीं करता

है, तब भी वह अपना ब्लू बैज खो सकता है। ट्विटर

का कहना है कि वह अपनी सेवा-शों के अनुसार

किसी भी समय और बिना नोटिस के ब्लू वेरिफाइड

बैज को एकाउंट से हटा सकता है।

ऐसे कर सकते हैं आवेदनः वेरिफिकेशन की प्रक्रिया

शुरू होने के बाद दिवटर की नई सेल्फ-सगिन

एप्लीकेशन प्रक्रिया वेब और एप दोनों पर उपलब्ध



अगरबैज हासिल करना है


● सुनिश्चित करें कि आपका

प्रोफाइल यूनीक हो।एकाउंट

मे आपकी प्रोफाइल तस्वीर,

दिलचस्प बायो और आपकी कम

से कम एक पोस्टजरूरहो।


● आपकाएकाउंटपब्लिकहोना चाहिए।एकाउंटरियल

पर्सन, ऑर्गेनाइजेशनया फिरब्रांडकाहोनाजरूरीहै।


● वेरिफिकेशन के लिए जरूरी नहीं है कि इतनेफॉलोअर्स

होनेही चाहिए। इसके लिए ब्रांडया फिरप्रसिद्धहोना

जरूरीहैया फिरऐसाजो वास्तव में ऑनलाइन सर्च किया

जाताहो।


● यहसुनिश्चित करना होगा कि आप संबंधितप्लेटफॉर्मपर

नियमों का बार-बारउल्लंघनन करतेहों।

कोई कंपनी यूजरको वेरिफाईकरने के लिए पैसे कीमांग

नहीं करती है।




होगी। यूजर यहां पर ब्लू बैज के लिए अप्लाई कर

सकते हैं। उन्हें वेरिफिकेशन स्टेटस के लिए किसी

एक श्रेणी का चयन करना होगा। ब्लू टिक पाने के

लिए यूजर को लिंक्स के साथ सपोर्टिंग मैटीरियल

की जरूरत पड़ेगी। यूजर को बताना होगा कि उन्हें

ब्लू टिक या बैज क्यों दिया जाए। एप्लीकेशन का

ऑटोमेटेड और मैनुअल रिव्यू किया जाएगा। ट्विटर

का कहना है कि वेरिफाइड होने के लिए एकाउंट का

उल्लेखनीय होना जरूरी है। यदि आप एक सामान्य

नागरिक हैं, तो यहां ब्लू बैज हासिल करना मुश्किल

होगा। यदि आपके पास फॉलोअर की बड़ी संख्या है,

तो फिर ब्लू बैज मिलने की संभावना बन सकती है।


फेसबुक एकाउंट



ट्विटर ही नहीं, बल्कि फेसबुक

पर भी ब्लू टिक यानी बैज हासिल

किया जा सकता है, लेकिन यहां पर

बैज को हासिल करने के लिए कुछ

मानदंडों का पालन सुनिश्चित करना होगा। बैज को

हासिल करने से पहले फेसबुक यह देखेगा कि आप

वेरिफिकेशन के उसके मानदंडों को पूरा करते हैं या


नहीं। ऐसी चार चीजें हैं, जिन्हें फेसबुक देखता है :

एकाउंट की प्रामाणिकता : फेसबुक यह देखता है कि

वास्तविक या फिर व्यावसायिक नाम का उपयोग कर

रहे हैं या नहीं।

एकाउंट की विशिष्टता: आपका एकाउंट दिलचस्प और

खास होना चाहिए (पर कैट मेम्स या फनी फोटोज

आदि नहीं होने चाहिए)।

कंप्लीट सेटअप : फेसबुक एकाउंट फनी या फिर फैसी

नहीं होना चाहिए। एकाउंट एक्टिव होने के साथ

प्रोफाइल फोटो, एबाउट सेक्शन कंप्लीट होने के साथ-

साथ कम से कम एक पोस्ट जरूर होनी चाहिए।

उल्लेखनीय एकाउंट: बैज वेरिफिकेशन के लिए

आपको भुगतान करने की जरूरत नहीं होती है, लेकिन

बैज के लिए यह देखा जाता है कि वास्तविक लोग

आपको ऑनलाइन सर्च कर सकें।

वेरिफिकेशन बैज के लिए अनुरोधः फेसबुक पर

वेरिफेकशन बैज के लिए आपको 'कॉन्टैक्ट फॉर्म'

भरना होगा। यदि पर्सनल एकाउंट को वेरिफाई करना

चाहते हैं, तो आपको सरकार द्वारा जारी एक आइडी

जमा करनी होगी। इसके लिए ड्राइविंग लाइसेंस,

पासपोर्ट, वोटर कार्ड आदि का उपयोग कर सकते हैं।




अगर बिजनेस एकाउंट का वेरिफिकेशन कर रहे हैं,

तो फिर टैक्स इग्जेम्प्शन डॉक्यूमेंट, यूटिलिटी व फोन

बिल आदि के जरूरत भी पड़ेगी। एकाउंट के लिए

वेरिफिकेशन बैज क्यों मिलना चाहिए, इससे संबंधित

लिखित विवरण भी देना होगा। यदि कॉन्टैक्ट फॉर्म

को सबमिट कर देते हैं, तो फिर वेरिफिकेशन में यदि

रिक्वेस्ट को अस्वीकार कर दिया जाता है, तो 30 दिनों

के बाद फिर से आवेदन कर सकते हैं।


इंस्टाग्राम एकाउंट


इंस्टाग्राम पर भी वेरिफाइड एकाउंट

की संख्या बढ़ती जा रही है। अगर

आप भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट

को वेरिफाई कराना चाहते हैं, तो

इसका तरीका भी फेसबुक की तरह ही है। यहां पर

वेरिफिकेशन बैज के लिए ऐसे शुरुआत कर सकते हैं:


● जिस इंस्टाग्राम एकाउंट को वेरिफाई करना चाहते

हैं, उस एकाउंट में पहले लॉगइन करें।


● अपनी प्रोफाइल पर जाएं और स्क्रीन के दाहिनी

तरफ मेन्यू बटन वाले विकल्प पर टैप करें।


● इसके बाद सेटिंग्स पर क्लिक करें, फिर एकाउंट

में जाएं। यहां पर आपको रिक्वेस्ट वेरिफिकेशन का

विकल्प दिखाई देगा।


● इसके बाद दिशा-निर्देशों को पढ़ते हुए मांगी गई

जानकारी भरें। आपको सरकार द्वारा जारी कोई आइडी

भी अपलोड करनी पड़ेगी।


● सबमिट करने के बाद अपने वेरिफिकेशन बैज की

प्रतीक्षा करें। यदि आपका अनुरोध स्वीकार नहीं किया

जाता है, तो फेसबुक की तरह यहां भी 30 दिनों के

बाद वेरिफिकेशन बैज के लिए फिर से आवेदन कर

सकते हैं।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Credit card Kya Hota hai, Aur Usake Fayde In Hindi

Credit Card Ka Istemal Kaise Kare Credit Card Ka Istemal Chalan Me Hai. Kai Log To Ek Se Jyada Banko Ke Credit Card Rakhate Hain. Lekin Sahi Tarike Se Nahi Karane Par Isase Nuskan Bhi Hote Hain.  Pehle Jee Bhar Ke Sochalay Phir Istemal Kare Credit Card Lena Ek Tarah Se Bank Se Loan Lene Jaisa Hota Hai. Agar Iske Istemal Me Kuchh Savdhaniya Barati Jaye, To Ham Isaka Bharpul Fayada Utha Sakate Hain. Aaj Ke Samay Mein Lagabhag Har Tisara Naukri Pesa Person Apni Suvidha Anusar Credit Card Ka Istemal Kar Raha Hain. Credit Card Ek Tarah Ka Bank Hai, Jisase Aap Loan Lete Hain. Credit Card Dharak Dheere-Dheere Is Loan Ko EMI Ke Madhyam Se Chukate Rehte Hain. Apako Credit Card Ke Len-Den Ko Credit Bureau Ko Suchit Kiya Jata Hai. Jis Ke Aadhar Par Apaka Credit Score Check Kiya Jata Hai.Credit Score Jitana Adhik Hota Hai. Use Utana Hi Behtar Mana Jata Hai. Credit Information Bureau India Limited (CIBIL) Credit Score Deta Hai Jo Ap Ke Purane Britiy Itihas Ke Aadhar Par Taiyar Kiya Jat...

Voice Over Artist Kya Hota Hai Aur Kaise Bane, Voice Over Artist Jobs Qualifications, Career, Course Description Ke Bare Me Jankari

🖎Voice Over Artist Me Career Kaise Banaye? 🙋Topics:   1.Voice Over Artist Kya Hota Hain? 2. Opportunities 3. Qualifications 4. Salary Payment In India           Documentary, News Reports, Video Game, Animation Movies  On-Hold संदेशो आदी में Voice Over Artist की मांग लगातार बढ रही है। Voice Over Production कि तकनीक है। जिसमे किसी व्‍यक्‍ति कि Voice को (जो किसी कहानी का हिस्‍सा नही है।) Radio, Television Production, Film Create और किसी प्रस्‍तुतति में उपयोग किया जाता है।  👉 Voice Over Artist Kya Hata Hai?     Career Counselors कहते है कि   Advertisement, Audio Books, Animation Movies, Promotion Calls, Radio Advertisement, Aeroplane में सूचना आि‍दि देने में प्रयोग की गयी Voice को Voice Over Artist ही करता है।     Synchronous Talk, जहां  Voice Over में एक समय पर हो रही कार्यवाही का वर्णन करना होता है।  Voice Over, अब एक आम तकनीक बन गयी है। इसका प्रयोग Cinema में  भी किया ज...

Hamesha Swasth(Healthy) Thik Rahane Ke Liye Kya Karana Chahiye, Tarike(Tips), Upay, Swasth Rahne Ke Niyam (Dincharya) Ke Bare Me Jankari Hindi Mein

Healthy Jivan Shaili Jine Ke Niyam एक स्वस्थ जीवन-शैली को बनाए रखना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस आपको कुछ स्वस्थ आदतों का पालन करने की आवश्यकता है। नए साल के मौके पर लाखों लोग अपने आप से करियर, शिक्षा, जॉब प्रमोशन एवं कुछ नया सीखने और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने जैसे ढेर सारे संकल्प लेते हैं। कुछ अपने 'न्यू ईयर रेजॉल्यूशन' को कुछ हद तक पूरा करने में सफल भी हो जाते हैं। साल भर इन संकल्पों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के चक्कर में सेहत की तरफ ध्यान ही नहीं जाता है। बदलती जीवन-शैली के कारण आजकल कम उम्र में ओबेसिटी, डायबिटीज, तनाव, अवसाद, जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में कुछ स्वास्थ्य नियमों को अपनाकर स्वस्थ शरीर और सुखी जीवन की शुरुआत की जा सकती है। मोटापा न बढ़ने दें: आजकल तले-भुने और भारी मसालेदार फास्ट फूड की तरफ लोगों का तेजी से रुझान बढ़ रहा है, जिससे उनके शरीर में आवश्यकता से अधिक चर्बी बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार , मोटापा स्वास्थ्य के लिए  सबसे खतरनाक 10 ब...