गर्मी से होने वाले रोगो से बचाने के उपाय व घरेलू इलाज के बारे जानकारी
मानसून अपने साथ कई बीमारियों को भी लाता है। इसलिए खाने-पीने की सही आदतों को अपनाकर आप खुद को स्वस्थ रख सकती हैं।
भारत में मानसून का इंतजार बेसब्री से किया जाता है दरअसल, मानसून के आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलती है। हालांकि, मानसून के मौसम की भी अपनी कुछ कमियां हैं, खासतौर पर खाने के मामले में। इस मौसम में नमी होने के कारण कई रोग उत्पन्न होते हैं, जैसे बदहजमी, टाइफाइड और डेंगू
ऐसी ही कुछ बीमारियां, जो इस मौसम में उत्पन्न होने वाले कीटाणुओं के कारण होती हैं। इसलिए हर किसी को इस मौसम के दौरान अपनी इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाए रखने के लिए खास ख्याल रखना चाहिए। सही खानपान की आदतों के साथ आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रख सकती हैं। इस मानसून में खानपान की इन कुछ जरूरी आदतों को अपनाकर आप खुद को स्वस्थ रख सकती हैं।
● मानसून में उबला पानी बेहद जरूरी है, यह पानी में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और कीटाणुओं को मारने में मदद करता है। यह मानसून में आपको हाइड्रेट रखने में मदद करता है, क्योंकि इस मौसम में उमस होने के कारण हमारे शरीर का काफी पानी पसीने के जरिए बाहर निकल जाता है।
●कम या मीडियम नमक वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। ज्यादा नमक वाले खाद्य पदार्थ खाने से वॉटर रिटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है।
● इस उमस भरे मौसम में हमारी पाचन क्षमता कम हो जाती है। इसलिए इस मौसम में तला हुआ खाना खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे बदहजमी और पेट में परेशानी हो सकती है। इस
मौसम में उबले या ग्रील्ड खाद्य पदार्थ अच्छे होते
हैं। कच्चे खाद्य पदार्थों से परहेज करें, खासतौर
पर सड़क किनारे लगे हुए स्टॉलस और ठेलों पर
मिलने वाले कटे हुए फल, सब्जियों और जूस
आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
● मानसून के दौरान फल शरीर की ऊर्जा को
बनाए रखते हैं। इसलिए इस मौसम में अनार,
नाशपाती और आम जैसे फलों का सेवन करें।
● सड़क किनारे मिलने वाले खरबूज, तरबूज और
लस्सी जैसे खाद्य पदार्थो का सेवन करने से
बचें, इनको खाने से पेट में इंफेक्शन हो
सकता है।
● इस मौसम में एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त करेला,
मौसमी बैरी और सीताफल जैसी सब्जियां खानी
चाहिए, यह हमें इंफेक्शन से तो बचाती ही हैं।
साथ ही हमारी इम्युनिटी को भी मजबूत करती
हैं। दूसरी तरफ हरे पत्तेदार या जड़ वाली
सब्जियों को खाने या बनाने से पहले अच्छी
तरह धोएं।
● मसालेदार और खट्टे पदार्थों को खाने से भी
परहेज करें। इनको खाने से शरीर के तापमान में
वृद्धि होती है, जिसकी वजह से एलर्जी और
स्किन इरिटेशन, पिंपल्स और रैशिस जैसी
समस्या हो सकती है।
● सी फूड, मछली, कच्चे या आधे पके अंडों का
सेवन न करें, क्योंकि यह पेट के लिए भारी होते
हैं और इनके सेवन से पाचन क्रिया भी धीमी
होती है। इनकी जगह खिचड़ी और सूप जैसी
चीजें पचाने में ज्यादा आसान होती हैं।
● शहद, अदरक और काली मिर्च औसी
एटीक्टीरियल हर्बल चाय का
सेवन जरूर करें इनके
अंदर अच्छी मात्रा
में एंटीऑक्सीडेंट
होते है, जो
इम्युनिटी
बढ़ाने में मदद करते हैं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link