सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्यार बढ़ाने का तरीका व उपाय - Pyar ko aage kaise badhaye

प्यार बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए



रिश्ते को एक गति चाहिए। खुशी और उमंग चाहिए। सम्मान चाहिए और प्यार भी चाहिए।लेकिन उम्र की वजह से रिश्ते चमक खो रहे हों, तो फिर नई सोच चाहिए।एक नया नजरिया चाहिए। एक बार फिर से अजनबी बनकर तो देखिए......रिश्ते में नए रंग चहकेंगे।



जब आप किसी के साथ प्यार के रिश्ते में बंधती हैं, तो

आपके भीतर कई सपने जन्म लेते हैं। समय के साथ-

साथ रिश्ता मजबूत होता है और प्यार से भर भी जाता है,

लेकिन कई बार इस रिश्ते में वह जिंदादिली नहीं रहती,

जो होनी चाहिए। जब कोई रिश्ता लंबे समय तक चलता

है, तो उसकी मिठास तो बनी रहती है, लेकिन कभी-कभी

उसमें वह उत्साह नहीं रहता, जो दिल को खुशी देता है।

मनोचिकित्सकों के लिए भी वर्षों से यह शोध का विषय

रहा है कि किसी रिश्ते की सफलता के लिए आखिर

जरूरी क्या है? प्यार के साथ-साथ वे कौन-सी चीजें हैं,

जो आपको अपने पार्टनर के प्रति हमेशा आकर्षित

करती हैं

यूं तो हर रिश्ते को बनाए रखने के लिए दोनों पार्टनर्स की कोशिशें

मायने रखती हैं, लेकिन अगर आपको ऐसा लगता है कि रिश्ते का

उत्साह खत्म हो रहा है और रिश्ता नीरसता की ओर जा रहा है,

तो इन कोशिशों में इजाफे की जरूरत होती है। कुछ ऐसी छोटी-

छोटी बातें हैं जिनसे आप अपने रिश्ते को हमेशा जिंदादिल बनाए

रख सकती हैं।


कैसे थे वे दिन


आपको याद है कि आपको प्यार कैसे हुआ था? अपने पार्टनर की

वह कौन-सी बात थी, जिसने आपका दिल जीत लिया था? अगर


भूल गए हैं, तो खुद को भी याद दिलाएं और अपने

पार्टनर को भी। अपने प्यार के वे पुराने दिन फिर

से अपनी जिंदगी में वापस लाएं। उन पुरानी जगहों,

शहरों में घूमें, जहां आप शुरुआती दिनों में घूमते

थे, उन रेस्टोरेंट्स में जाएं, जहां आप घंटों सिर्फ

एक कप कॉफी पीने में बिता दिया करते थे। अपने

पार्टनर को याद दिलाएं कि उनकी कौन-सी बात

थी, जो आपको सबसे ज्यादा पसंद थीं। पुराने दिनों

की याद आपके उन्हीं पुराने इमोशन्स को जगाएगी

जब रिश्ते में नयापन था, उत्साह था। किसी भी

रिश्ते की नींव क्या थी, इसे याद रखना और उसे

हमेशा वही महत्त्व देना बेहद जरूरी होता है।

खेलें खेल, बांटें खुशियां

खेलना सिर्फ बच्चों का ही काम नहीं होता, बल्कि

खेल कभी-कभी बडों की जिंदगी की कई

मुश्किलों को भी आसान कर देता है। तो कुछ

समय के लिए बच्चे बन जाएं और अपने पार्टनर

के साथ कोई खेल खेलें। अपना या अपने पार्टनर

का पसंदीदा स्पोर्ट चुनकर उसे समय दें। खाएं-

बिना डायट की चिंता किए बिना कैलोरी देखे.

अपने पार्टनर के साथ एक 'फूड डेट' पर जाएं

और एक साथ खाने का आनंद उठाएं। कोई

कॉमेडी फिल्म एक साथ देखें और दिल खोलकर

हंसें। ये तीन काम सुनने में तो बहुत आम से लगते

हैं, लेकिन यही तीन स्टेप्स आपको अपने रिश्ते की

सबसे ऊंची सीढ़ी पर ले जाएंगे और आपके रिश्ते

को हंसी-खुशी से भर देंगे।


कुछ पल सिर्फ आपके लिए


मोबाइल और टीवी हमारी जिंदगी का हिस्सा बन


गए

हैं। खासतौर से मोबाइल तो हमेशा हमारे

साथ रहता है और सोशल मीडिया के हम आदी

हो चुके हैं। लेकिन कुछ देर बिल्कुल

'अनसोशल' हो जाइए और अपने साथी के साथ

वक्त बिताएं। हर दिन कम से कम आधा घंटा

ऐसा होना चाहिए, जब आप मोबाइल साइड में

रखकर सिर्फ अपने साथी पर पूरा ध्यान दें। इस

'मोबाइल फ्री' टाइम को अपने रूटीन का हिस्सा

बनाएं। उससे बात करें और उसकी बात ध्यान

से सुनें। धीरे-धीरे इस मोबाइल फ्री टाइम में

आपको इतना मजा आएगा कि इसका आप

इंतजार करेंगे।



एक फोन भी होता है काफी


कभी-कभी आप ऑफिस में काफी

व्यस्त हॉ, काम में डूबी हुई हों और

अचानक आपके पार्टनर का कॉल

आ जाए सिर्फ यह पूछने के लिए

कि आप कैसे हैं, तो कितना अच्छा

लगता है। कभी-कभी रोज के

बिजी शेडयूल से दो मिनट

निकालकर अपने साथी को फोन

करें। उन्होंने खाना खाया या नहीं,

काम कैसा चल रहा है? कुछ भी

पूछने के लिए या बस यूं ही

आवाज सुनने के लिए कॉल करें।

यह अहसास ही कि बिजी रहने के

बावजूद उन्हें आपका या आपको

उनका ख्याल आया, इस रिश्ते को

रोमांच से भर देगा।



एक साथ...कुछ नया


पुरानी बातें तो आपने याद कर ली,

लेकिन अब वक्त है कुछ नया

करने का। कुछ ऐसा करें, जो पहले

कभी न किया हो। स्वीमिंग, कुकिंग,

पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग... कुछ भी

ऐसा जो आपने करने की नहीं

सोची हो, अब करिए, अपने साथी के

साथ करिए और पूरे जोश से करिए। उस नए में

आप सफल हो या न हो, लेकिन साथी के साथ

उस चुनौती का सामना करना आप दोनों को और

करीब लाएगा। यह काम आपका यह विश्वास

मजबूत करेगा कि स्थिति कैसी भी हो आप एक-

दूसरे के साथ खड़े होंगे। यह भरोसा आपके रिश्ते

में एक उत्साह, एक स्पार्क लाएगा।


चमत्कार की तरह


आप एक-दूसरे को जन्मदिन पर, शादी की

सालगिरह पर तोहफे तो देते ही होंगे। लेकिन कभी

बनिा किसी मौके के भी तोहफा दीजिए। बस किसी


दिन यूं ही अपने पार्टनर को एक सरप्राइज गिफ्ट

देकर उसे हैरान कर दें। गिफ्ट फूलों का बुके भी हो

सकता है और मूल्यवान अंगूठी भी.. गिफ्ट का मूल्य

महत्व नहीं रखता, बल्कि आपकी भावनाएं दिखनी

जरूरी हैं। सरप्राइज किसी भी मौके और किसी भी

रिश्तों को एक अलग ही उत्साह से भर देते हैं।


कुछ और करीब


उद्देश्य चाहे जीवन का हो, करियर का या फिर

वीकेंड का...साथ मिलकर लिया जाए, तो मजा ही

कुछ और होता है। अपने पार्टनर के साथ मिलकर

जीवन में क्या करना है, क्या पाना है यह तय करें।

मिलकर अपने लक्ष्य बनाएं और उन्हें कैसे पाना है

इसकी रूपरेखा तैयार करें। यह काम आपको भविष्य

के प्रति सकारात्मक सोच देगा और आपको अपने

साथी के और करीब लाएगा।


संवरें भी...संवारें भी


आप पार्टी या किसी फंक्शन में जाने के लिए तो

तैयार होते ही हैं। लेकिन कभी-कभी अपने साथी के

लिए खासतौर से तैयार हों। छुट्टी वाले दिन कुछ

एक्स्ट्रा तैयारी के साथ सजे-संवरें। पार्टनर को भी

इसके लिए प्रेरित करें। दोनों मिलकर किचन में कुछ

स्पेशल बनाएं और स्पेशल खाने को स्पेशल तरीके से


तैयार होकर खाएं। जरूरी नहीं कि आप तभी

हों, जब बाहर जा रहे हो... घर में सिर्फ एक-दूसरे के

लिए तैयार होना भी आपको उत्साह से भर देगा।


एक-दूसरे की जरूरतें


यह सच है कि साथ रहते-रहते हमें

एक-दूसरे की जरूरतें पता चलती

हैं और हम उन्हें पूरा भी कर ही देते

हैं। लेकिन एक नए सिरे से यह

काम करें। पार्टनर एक-दूसरे से

उनकी जरूरतें पूछे। पूछे कि

जीवन के इस मोड़ पर उन्हें क्या

चाहिए, वे कहां जाना चाहते हैं, क्या

करना चाहते हैं या दूसरे से क्या

चाहते हैं। इसको एक गेम की तरह

भी कर सकते हैं, जैसे- पार्टनर की

तीन जरूरतें पूछे और फिर उन्हें

पूरा करने में पूरे दिल से उसका

साथ दें। ये जरूरतें किसी भी तरह

की हो सकती हैं करियर में,

इमोशनली, ट्रैवल से जुड़ी, कुछ भी।

एक-दूसरे को यह कहकर बताना

कि आपको उसकी जरूरत का

अहसास है और उसे पूरा करने में

आप उनके साथ है, कभी कभी

रिश्ते में जादू कर सकता है।




जीत को दोनों की जीत बनाएं


प्यार का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें दूसरे की

खुशी भी आपको उतनी ही खुशी देती है, जितनी खुद

की। दूसरे की जीत भी अपनी लगती है। इसलिए यह

अहसास कभी फीका न होने दें। सफलता छोटी हो

या बड़ी, आपकी हो या आपके पार्टनर की, उसका

जश्न जरूर मनाएं। विफलताओं को खुद पर और

अपने रिश्ते पर हावी न होने दें। जब छोटी-छोटी

सफलताएं भी बड़ी खुशी देंगी, तो आपका रिश्ता प्यार

से और भर जाएगा।


परफेक्ट कुछ भी नहीं


कुछ भी परफेक्ट नहीं होता, न लोग और न रिश्ते।

हर इंसान में कुछ कमियां होती हैं और हर रिश्ते में

मुश्किल वक्त आता है। इसलिए अपने रिश्ते या

अपने पार्टनर से परफेक्ट होने की उम्मीद न करें।

अपने पार्टनर की कमियों को स्वीकार करें और उन्हें

सम्मान दें। रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं इसलिए

कभी टेंशन हो, तो कुछ बुरा बोलने या बुरा व्यवहार

करने से बचें। इस तरह आप न सिर्फ अच्छे वक्त

को और ज्यादा उत्साह से जिएंगे बल्कि मुश्किल

वक्त को भी हंसते-हसते पार कर जाएंगे। एक सफल

रिश्ते का यही मूलमंत्र है।


कह दें सॉरी


अगर आपसे कोई गलती हो गई हो, तो उसे मानने

और माफी मांगने में कोई हर्ज नहीं। प्यार से मुस्कुरा

कर बोला गया एक सॉरी कई सारी मुश्किलों को आने

से पहले ही दूर कर देता है। रिश्ते में एक थ्रिल, एक

स्पार्क सिर्फ अच्छे वक्त में ही नहीं आता, बल्कि

मुश्किल वक्त को अच्छे से पार करने से भी रिश्ते में

स्पार्क बना रहता है। इसलिए अपनी गलती को माने

और सॉरी बोलकर आगे बढ़ें। अगर गलती आपके

पार्टनर से हुई है तो उसे बिना कड़वे बोल बोले

इसका अहसास कराएं।।


और फिर आजादी


'मी-टाइम' के बारे में तो आपने सुना ही होगा। यानी

वह समय जो सिर्फ आपका है और जिसमें आप

अपने मन का कुछ भी करने के लिए आजाद हों।

अपने पार्टनर को इस मी-टाइम का महत्व समझाएं

और एक-दूसरे को कुछ मी-टाइम दें। बाहर अकेले

या दोस्तों के साथ घूमने जाएं, कोई मूवी देखें, स्पा

जाएं या किसी भी तरह रिलैक्स करें। इस मी-टाइम

को अपनी तरह से बिताएं। पार्टनर से दूर बिताया गया

यह थोड़ा-सा समय आपको उसके और करीब ले

आएगा। एक खुशनुमा मन अपने आसपास के लोगों

को भी खुशी देता है। अकेले में खुद को आराम देने

करने के बाद आप अपने पार्टनर के साथ जो वक्त

बिताएंगे उसमें अलग ही आकर्षण होगा।



रिश्ते को हमेशा जिंदादिल बनाए रखने

के लिए जरूरी है कि दोनों पार्टनर्स में

अच्छा संवाद बना रहे।

अपनी जरूरतों का

ख्याल रखने के साथ

ही एक-दूसरे की

जरूरतों का भी ध्यान

रखना चाहिए। अपनी

जरूरतें पूरी न हो. तो

खीझ होती है, जिसका

असर रिश्ते पर पड़ता

है। इसलिए खुद को

खुश रखें, तभी दूसरे

को भी खुशी दे पाएंगे। रिश्ते का

आकर्षण बना रहे इसके लिए जरूरी है।

रोज एक-दूसरे की तारीफ करें. दूसरे के

काम की सराहना करें, वह सब करें, तो

आप रिश्ते के शुरुआत में

में करते थे और

अब रूटीन में उलझकर नहीं कर पाते।

पहले भी करीब थे। आज

भी करीब हैं। साथ रहती हैं।

साथ घूमती हैं। फिक्र

करती है। सलाह देती हैं।

फिर भी कहती हैं, "पहले

वाली बात नहीं रही

...आखिर क्यों?"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Credit card Kya Hota hai, Aur Usake Fayde In Hindi

Credit Card Ka Istemal Kaise Kare Credit Card Ka Istemal Chalan Me Hai. Kai Log To Ek Se Jyada Banko Ke Credit Card Rakhate Hain. Lekin Sahi Tarike Se Nahi Karane Par Isase Nuskan Bhi Hote Hain.  Pehle Jee Bhar Ke Sochalay Phir Istemal Kare Credit Card Lena Ek Tarah Se Bank Se Loan Lene Jaisa Hota Hai. Agar Iske Istemal Me Kuchh Savdhaniya Barati Jaye, To Ham Isaka Bharpul Fayada Utha Sakate Hain. Aaj Ke Samay Mein Lagabhag Har Tisara Naukri Pesa Person Apni Suvidha Anusar Credit Card Ka Istemal Kar Raha Hain. Credit Card Ek Tarah Ka Bank Hai, Jisase Aap Loan Lete Hain. Credit Card Dharak Dheere-Dheere Is Loan Ko EMI Ke Madhyam Se Chukate Rehte Hain. Apako Credit Card Ke Len-Den Ko Credit Bureau Ko Suchit Kiya Jata Hai. Jis Ke Aadhar Par Apaka Credit Score Check Kiya Jata Hai.Credit Score Jitana Adhik Hota Hai. Use Utana Hi Behtar Mana Jata Hai. Credit Information Bureau India Limited (CIBIL) Credit Score Deta Hai Jo Ap Ke Purane Britiy Itihas Ke Aadhar Par Taiyar Kiya Jat...

covid vaccine jankari | covid vaccine lagane ke fayde in hindi |covid vaccine guidelines in hindi | covid vaccine benefits

covid vaccine ke fayde in hindi covid vaccine kya hai, covid vaccine ka naam kya hai covid vaccine kise nahi leni chahiye covid vaccine lagane ke baad kya khaye covid vaccine lagane ka tarika covid vaccine lagane ke baad parhej वैक्सीन लेने में भ्रम नही करें कोरोना संक्रमण की दूसरी लहरकेबाद से वैक्सीनेशन में बहुत तेजी आई है,लेकिन अभी भी काफी लोगों में वैक्सीन को लेकर भ्रम,भय और ढेरों सवाल हैं। सच यही है कि वैक्सीन लगवाने से आपको कोरोना संक्रमण के खिलाफ रोगप्रतिरोधक क्षमता का सुरक्षा कवव मिलेगा और संक्रमण के प्रसार को रोकने में आप बनेंगे मददगार... कोरोना की दूसरी लहर का कहर पूरे देश ने देखा, जिससे एक बात स्पष्ट हो गई कि संक्रमण से बचने का एक ही उपाय है और वह है ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन। हालांकि अभी भी तमाम लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर भ्रम की स्थिति है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वैक्सीन ली जाए या नहीं। किसी न किसी रूप में अफवाह और गलत धारणा के चलते तमाम लोग (खासकर ग्रामीण इलाकों में) वैक्सीन लगवाने से बच रहे हैं। जबकि वैक्सीन को लेकर इस तरह के सारे भ्रम निराधार हैं। कोविड...

Voice Over Artist Kya Hota Hai Aur Kaise Bane, Voice Over Artist Jobs Qualifications, Career, Course Description Ke Bare Me Jankari

🖎Voice Over Artist Me Career Kaise Banaye? 🙋Topics:   1.Voice Over Artist Kya Hota Hain? 2. Opportunities 3. Qualifications 4. Salary Payment In India           Documentary, News Reports, Video Game, Animation Movies  On-Hold संदेशो आदी में Voice Over Artist की मांग लगातार बढ रही है। Voice Over Production कि तकनीक है। जिसमे किसी व्‍यक्‍ति कि Voice को (जो किसी कहानी का हिस्‍सा नही है।) Radio, Television Production, Film Create और किसी प्रस्‍तुतति में उपयोग किया जाता है।  👉 Voice Over Artist Kya Hata Hai?     Career Counselors कहते है कि   Advertisement, Audio Books, Animation Movies, Promotion Calls, Radio Advertisement, Aeroplane में सूचना आि‍दि देने में प्रयोग की गयी Voice को Voice Over Artist ही करता है।     Synchronous Talk, जहां  Voice Over में एक समय पर हो रही कार्यवाही का वर्णन करना होता है।  Voice Over, अब एक आम तकनीक बन गयी है। इसका प्रयोग Cinema में  भी किया ज...