(भविष्य निधि कर्मचारी) इपीफ मे कैसे ई-नामांकन करें?
ई-नामांकन का आनलाइन तरीका:
- ई-नामांकन के लिए आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाना होगा। यहां पर आपको सर्विस वाले विकल्प में जाना है।
- जब इस पर क्लिक करेंगे, तो आपको कई विकल्प दिखाई देंगे। इसमें से आपको 'फार एंप्लायी' वाले आप्शन को चुनना होगा।
- फिर आपको मेंबर यूएएन । आनलाइन सर्विस (ओसीएस/ओटीपी) पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद जब अपने यूएएन और पासवर्ड के साथ ईपीएफ एकाउंट को लागइन कर लेते हैं, तो फिर आपको एकाउंट खुलने के बाद 'मैनेज टैब' में ई-नामांकन का विकल्प दिखाई देगा। अब आपको इसे सेलेक्ट करना होगा।
- यहां पर आपको टैब स्क्रीन पर प्रोवाइड डिटेल दिखाई देगा और फैमिली डिक्लेयरेशन को अपडेट करने के लिए 'हां' पर क्लिक करना होगा।
- अब यहां पर आपको 'एड फैमिली डिटेल्स' पर क्लिक करना होगा।
- यदि आप चाहें, तो यहां पर नामांकित में एक से अधिक व्यक्तियों को जोड़ सकते हैं।
- अब आपको नामिनेशन डिटेल्स पर क्लिक करना होगा। फिर सेव ईपीएफ नामिनेशन पर क्लिक करना होगा।
- अंत में ओटीपी जेनरेट करने के लिए ई-साइन पर क्लिक करना होगा।
- ओटीपी आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आएगा, जिसे आपको दर्ज करना, होगा। इस तरह आसानी से ई-नामिनेशन कर पाएंगे।
- अधिक जानकारी के लिए ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link