सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्टूबर 2, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Perfect Kaise Bane

किसी भी कार्य की योजना बना लेना ही काफी नहीं है। उसमें सफलता तब मिलती है, जब आप लगातार अभ्‍यास करेंगे। तभी आप उस कार्य में परफेक्‍ट होंगे। प्रैक्टिस करेंगे, तभी बनेंगे परफेक्‍ट किसी भी उद्देश्‍य को लेकर की गई प्‍लांनिंग आपको सफलता की ओर तभी ले जाती है, जब उससे संबंधित कार्यों की प्रैक्टिस की जाए। आपके पास क्षमता हो सकती है, आप प्रतिभावान हो सकते है, इसके बावजूद यदि आप अपने काम का अभ्‍यास नहीं करेगे, तो आपका प्रदर्शन उस हद तक नहीं जा सकता, जैसी आपकी अपेक्षा थी। यदि आप अपने काम में परफेक्‍ट होना चाहते है, तो प्रैक्टिस जरूरी है। किसी भी क्षेत्र में नजर दौडाए, चाहे वह स्‍टडी हो, डांस हो, स्‍पोर्ट्स हो, लेखन हो, परफेक्‍शन के लिए प्रैक्टिस की जरूरत होती है। प्रैक्टिस से काम में विशेषज्ञता हासिल हेाती है और मंजिल की ओर कदम तेजी से बढने लगते है। एक लक्ष्‍य निर्धारित करें। उसे पाने की सुव्‍यवस्थित योजना बनाएं। इससे अपनी गलतियों को जानेंगे । सफलता का मूल मंत्र न तो बार की पढाई से कोई परीक्षा पास हो सकती है और न ही किसी कला में माहिर बना जा सकता है। कई बार शुरू में ज...