liver ki dekhbhal kaise karen | liver ki dekhbhal aur healthy kaise rakhe in hindi | Liver Ka Dhyan Kaise Rakhe
लिवर (यकृत) की देखभाल या लिवर की देखभाल कैसे करे इन हिन्दी शरीर का अतिसंवेदी अंग है लिवर और हमारे खानपान का इस पर पड़ता है सीधा असर। अपनाएं सुव्यवस्थित जीवनशैली जिससे लिवर रहे सेहतमंद.... बीते वर्ष कोविड-19 पर इतना जोर दिया गया कि रोगियों द्वारा अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की अनदेखी हुई। इससे हर बीमारी के रोगी प्रभावित हुए। लिवर मानव शरीर के सबसे प्रमुख अंगों में से एक है, जो हमारे दैनिक आहार के पोषक तत्वों को ऐसे पदार्थों में परिवर्तित करने का काम करता है, जिनका शरीर द्वारा उपयुक्त रूप से प्रयोग किया जाता है। लिवर इन पदार्थों को इकट्ठा करता है और आवश्यकतानुसार कोशिकाओं को इनकी आपूर्ति करता है। लिवर विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का भी काम करता है और यह विटामिन की मदद से प्रोटीन का निर्माण करता है। इसके अतिरिक्त लिवर पुरानी या क्षतिग्रस्त रक्त कोशिकाओं को अपघटित करता है। शराब के सेवन और हेपेटाइटिस के चलते लिवर की बीमारियां होती हैं। यह बदलती जीवनशैली का परिणाम है कि खानपान के चलते लाइफस्टाइल बीमारियां जैसे डायबिटीज, मोटापा, ब्लडप्रेशर आदि में बढ़ोतरी हु...