Ghumane-Firane , Yatra Karne Se Kya Kya Labh Aur Fayde Hain Hai Jankari In Hindi, यात्रा का महत्व पर निबंध
Yatra Karne Se Kya Kya Labh Aur Fayde Hain Hai? क्या आप एक ही तरह की जिंदगी जीते हैं ?? यात्रा भी तभी करते हैं, जब कोई काम होता है? तो अपनी इस आदत को बदलें। घूमना-फिरना भी आपको काफी कुछ सिखाता है। एक यात्रा है जिंदगी चलते रहो देखते, घूमते रहो, खेलते रहो और जिंदगी को चंचल देखो। जिंदगी अच्छे से जीओ जहां कोई द्वेष न हो, सिर्फ खुशियां ही खुशियां हो........ आप अक्सर यात्रा करते होंगे, कभी पहाड़ों पर, कभी ऐतिहासिक जगहों पर। अपने पूरे परिवार के साथ घूमने का भरपूर मजा उठाते होंगे। कई नई जगहों को करीब से देखते होंगे। उनकी संस्कृति को समझते होंगे। थोड़ी बहुत शॉपिंग भी करते होंगे, लेकिन घूमने-फिरने के फायदे बस यही तक सीमित नहीं है। शोध की माने तो घूमना फिरना आपको शारीरिक और मानसिक रुप से फिट रखता है। इससे पारिवारिक रिश्तों में मिठास घुलता है, जिससे रिश्ते मजबूत होते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी से दूर रहे...... घूमने-फिरने से आप रोजमर्रा के जीवन से दूर होते हैं। इस दौरान आप अपने तमाम चिंता, मुद्दों, परेशानियों, समस्याओं से बेफिक्र हो कर जीते हैं । इससे मानसि...