kidney ki dekhbhal kaise kare | kidney ki dekhbhal in hindi | kidney healthy rakhne ke upay | kidney healthy tips | kidney healthy kaise rakhe
किडनी की देखभाल कैसे करे या किडनी को हेल्दी रखने के उपाय और तरीका के बारे मे मार्च माह के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है किडनी जागरुकता दिवस और इसबार कीथीम है, लिविंगवेल विद किडनी डिजीज' |जानते हैं इसके बारे में विस्तार से... किडनी से जुड़ी परेशानी के लक्षण प्रारंभ में महसूस नहीं होते हैं। इसलिए किडनी सेहतमंद रहे, इसके लिए जरूरी है कि स्वयं जागरूक रहें। क्या हमारी किडनी में किसी तरह का संक्रमण है? इस सवाल का जवाब यूरिन के परीक्षण से मिल जाता है। हाई रिस्क ग्रुप के लोगों को हर हाल में यूरिन का परीक्षण कराते रहना चाहिए। डायबटीज और उच्च रक्तचाप से ग्रस्त लोगों में किडनी खराब होने की आशंका अन्य लोगों की तुलना में 10 गुना अधिक होती है। मोटापा, धूमपान, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, 50 वर्ष से अधिक उम्र, किडनी में स्टोन, यूरिन में रुकावट आदि समस्याएं हैं तो आप हाई रिस्क ग्रुप में आते हैं। प्रायः जब किडनी 65 फीसद से अधिक खराब हो चुकी होती है, तभी समस्या का पता चलता है। किडनी कमर के पास दाएं व बाएं दोनों तरफ होती है। इसका मुख्य कार्य शरीर के विषैले तत्वो...