Underactive Thyroid Kya Hai? Underactive Thyroid (Hypothyroidism) Ke Lakshan (symptoms), Bachav Ke Bare Me Jankari Hindi Mein
Underactive Thyroid (Hypothyroidism) Ke Bare Mein थायरॉयड की बीमारी इतने दबे पांव और अलग-अलग ढंग से आती है कि इसे सीधे-सीधे पकड़ पाना काफी मुश्किल होता है… हाइपोथायरॉडिज्म या अंडरएक्टिव स्तर में लेटने और करवटें बदलते रहने से नींद नहीं आती। सुबह का अलार्म ज्यादा थका होने का एहसास दिलाता है। प्रेरणा शून्य मन, मानसिक शिथिलता, एकाग्रचित्तता की कमी, याद्दाश्त की गड़बड़ी और इसके साथ जुड़ी धारणाएं और समस्या को सुलझाने का कौशल काफी भयावह और थकाने वाला है। यह उदासी कभी न खत्म होने वाले मैराथन की तरह है, जिसमें हम अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के प्रयास में लगे रहते हैं। यह सबके लिए एक परिचित अनुभव या पहचान में न आए 'अंडरएक्टिव थायरॉयड' की समस्या है। गर्दन के निचले हिस्से में स्थित, एडम्स एप्पल के पीछे एक तितली के आकार की ग्रंथि होती है, जिसे थायरॉयड ग्लैंड कहा जाता है। यह कार में लगे एक्सीलरेटर पैडल जैसा होता है। इसके अंदर दो हार्मोन होते हैं एक थायरॉक्सिन और दूसरा ट्राईआयोडोथायरोनिन। ये हार्मोंस शरीर की उस मेटाबोलिक दर को नियंत्रित करते हैं, जिस दर पर हम ऊर्जा खर्च करते हैं...