How To Block Lost Phone With Imei Number In India, Khoya Hua Phone Kaise Dhundhe Ya Kaise Khoje Jankari Hindi Mein
Kaise Khoye Hue Phone Ko Block Kare Imei Number Se?? How To Block A Lost Phone Using Imei Number In India? फोन चोरी हो जाए या फिर कहीं खो जाए, तो न सिर्फ आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि सबसे बड़ा नुकसान डाटा के तौर पर होता है। खासकर महानगरों में फोन की चोरी के मामले तेजी से बढ़े है। लेकिन अब अगर आपका फोन चोरी हो गया है, तो सरकार भी इसे ढूंदने और ब्लॉक करने में आपकी मदद करेगी। इसके लिए एक पोर्टल लॉन्च की गई है। फिलहाल इस सेवा का लाभ दिल्ली-एनसीआर और महाराष्ट्र के यूजर्स ही उठा सकेंगे। Khoye Hue Phone Ko Kaise Block Kare Aur Use Track Kare?? सेंटर फॉर डवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स ने https://ceir.gov.in/ पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल के जरिए फोन का आइएमइआइ नंबर ब्लॉक और अनब्लॉक किया जा सकता है या फिर चोरी हुए फोन को ट्रैक भी किया जा सकेगा। लेकिन फोन चोरी हो जाने की स्थिति में नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराना जरूरी है, क्योंकि फोन को ढूंढने में शिकायत नंबर की जरूरत पड़ेगी। 1. फोन के चोरी या फिर खो जाने की स्थिति में सबसे पहले आपको अपना आइएमइआ...