animation me career kaise banaye | animation career salary | animation career opportunities | animation career options
Animation Or Cartoon Career एनिमेशन/कार्टून में कैरियर कैसे बनाए? सैलरी व ऑप्शन के बारे मे जानकारी? एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स)और गेमिंग के बढ़ते उपयोग को देखते हुए पिछले दिनों केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने अपने एक संबोधन में युवाओ से कहा किस्टार्टअप कंपनियों और युवाओं के लिए इस क्षेत्र में काम करने के लिए असीम संभावनाएं हैं। यह बात सच भी है। इन दिनों वीडियो गेमिंग, वेब सीरीज से लेकर बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ाने के लिए इस तकनीक की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। तकनीक के जरिए अपनी क्रिएटिविटी को उड़ान देना चाहते हैं,तो इस क्षेत्र में अवसरों का लाभ उठा सकते हैं... कोरोना संकट के दौरान कई स्कूलों में बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ाने के लिए एनिमेटेड वीडियो का इस्तेमाल देखा गया। बच्चों को यह क्रिएटिव तरीका खूब भाया। डिजिटल तरीके से खेल-खेल में पढ़ाने का यह प्रयोग काफी सराहा जा रहा है। एक अध्ययन में भी यह दावा किया गया है कि एनिमेटेड किताबें और शैक्षणिक एप बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। वैसे भी, बच्चे एनिमेटेड कार्टून बहुत पसंद करते हैं। मिकी माउस, डोनाल्ड, टॉम ऐंड जेरी,...