Digital Media Kya Hai In Hindi, Digital Journalist Job Description, Skills, Course Syllabus In India
Digital Journalism And Digital Media Me Career Kaise Banaye? Digital Media Kya Hota Hain? सोशल मीडिया या अन्य वेब पोर्टल्स से जुडकर अगर आप अपना कॅरियर बनाने की सोच रहे है , तो डिजिटर मीडिया इंडस्ट्री में काम के लिए ढेरों अवसर है। वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में डिजिटल मीडिया के प्रति तेजी से बढता रुझानू दुनिया भर में देखा जा सकता है। इस बारे में अधिक बारीकी से गौर किया जाए , तो स्पष्ट होता है कि भारत में आनलाइन जर्नलिज्म के दायरे में परम्परागत प्रिंट मीडिया के आनलाइन संस्करण और ब्लागिंग का ही मुख्य रुप से बोलबाला है। टेक्नोलॉजी , हाई स्पीड इंटरनेट और अति व्यापक मोबाइल नेटवर्क ने डिजिटल मीडिया के प्रसाद को बढाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्ष 2015 में अमेरिका को इंटरनेट यूजर्स की संख्या के आधार पर पछाडते हुए भारत दुसरे स्थान पर जा पहुचा था। इसमें पहले स्थान पर चीन का नाम है। इसी विस्तार का परिणाम है कि आज टिवटर उपयोग कर्ताओं की संख्या की दृष्टि से विश्व में भारत का तीसरा स्थान है। एक अन्य सर्वे की रिपोर्ट में 2017 तक देश में 40 करोड से ज्यादा लोगो के इंटरनेट युज...