Gahari Sans Lene Ke Fayade Bataye, Gahari Sans Lena Ka Tarika Aur Usase Hone Vale Labh Ke Bare Me Jankari In Hindi Mein
अच्छी सेहत का मुल मंत्र है-गहरी सांस। तन और मन की सेहत तभी है,जब सांस में तालमेल है। कई शोध में भी यह बात सामने आ चुकी है कि गहरी सांस का सेहत गहरा असर पर होता है,,,,,,,,,,,,, जब तक हमारी सांसें चलेंगी, तब तक हम जिंदा रह सकते हैं। यह तो हम सभी जानते हैं, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण यह बात है कि आप सांस लेते कैसे है? आप जल्दी-जल्दी सांस लेते हैं या फिर बहत धीरे-धीरे ? सांस लेने का तरीका भी हमें सेहतमद बनाता है। हजारों वर्षों से सांस लेने और छोडने का महत्व रहा है, जिसे आचार्यों ने प्राणायाम के अभ्यास के रूप में प्रस्तुत किया है। आचार्यों के साथ-साथ कई अध्ययनों में भी जल्दी-जल्दी नहीं, बल्कि गहरी सांस लेने को सेहत के लिए फायदेमंद बताया है। मस्तिष्क सक्रिय रहता हैं: जब आप मेडिटेशन के दौरान नियंत्रित रूप से सांस लेते हैं, तो ऐसा करने से आपके मस्तिष्क के आकार में वृद्धि होती है। दिमाग सक्रिय होता है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में हुए एक अध्ययन के अनुसार, मेडिटेशन के दौरान सांस लेने की प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करने से मस्तिष्क का आवरण या बाह्य त्वचा (कॉर्टिकल) को मजबूती मिलती है। हृदय...