सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी 26, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Honor 9N Review In Hindi | honor 9n price in india

'Honor 9N' तीन वेरिएंट में लॉन्च रिव्यू ऑनर ने अपना नया स्मार्टफोन 'Honor 9N' भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को चार कलर वेरिएंट मिडनाइट ब्लैक, सेफायर ब्लू, लेवेंडर पर्पल और रॉबिन एग ब्लू में लॉन्च किया गया है। इसमें 5.84 इंच का फुल एचडी प्लस बेजल लेस डिस्प्ले दिया गया है, जो 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ है। इसमें 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है, जो 3डी फेस रिकॉग्नीशन को सपोर्ट करता है। Honor 9N में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो बोकेह मोड व फेस ब्यूटी फीचर्स को सपोर्ट करता है। इस फोन की मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। हाई सिलिकॉन किरीन  659 ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस यह फोन ईएमयूआई 8 और एंड्रॉयड ओरियो 8.0  ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। खूबियां 1. इसके बैक पैनल में दिए गए फिंगरप्रिंट सेंसर की मदद से यूजर फोटो भी क्लिक कर सकते हैं। 2. इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3,000 एमएचएच की नॉनरिमूवल बैटरी दी गई है।

sehat ka khayal kaise rakhe | apni sehat ka khayal kaise rakhe

bimari dur karne ke upay Ya bimari ko kaise dur kiya jaye   बेशक लॉकडाउन ने जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया  लेकिन सकारात्मक पहलू यह भी है कि इस दौरान लोगों के घर में रहने वस्ट्रीट फूड का स्वादनले पाने से कोरोना के साथ ही अन्य संक्रमणों से भी हुआ बचाव।  बेहतर रहेगा कि अनलॉक-1 में भी इस दिनचर्या व खानपान को जारी रखा जाए,जिससे सेहत रहेदुरुस्त... वैश्विक महामारी कोविड-19 के इस दौर में लॉकडाउन के नियमों ने जहां लोगों को बाहर घूमने- फिरने व स्ट्रीट फूड के लुत्फ का मौका नहीं दिया, वहीं ऐसी खाद्य सामग्री से दूर रहकर लोगों की सेहत में आशातीत सुधार भी हुआ है। कई मायनों में तो लॉकडाउन का यह समय जनस्वास्थ्य की दृष्टि से सामान्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहा। विशेषकर इस अवधि में लोगों को पेट संबंधी संक्रमण की शिकायत कम ही रही। इसकी मुख्य वजह यह है कि लोग बाजार में पसरी गंदगी, धूल-धक्कड़ में बनाई व परोसी जाने वाली चीजों और अधिक मसालेदार खाने से दूर रहे। बाहर के खाने में अमूमन स्वच्छता का अभाव रहता है, जिससे अक्सर बाजार में खाद्य सामग्री का सेवन करने वाले लोगों को पेट के इंफेक्शन की शिकायत...