सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी 11, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

coconut oil ke fayde (benefits) in hindi ya nariyal tel ke fayde | nariyal tel chehre par lagane ke fayde

नारियल तेल लगाने के फायदे व गुन या कोकोनट ऑयल के फायदे के बारे में होंठ रुखे हो या पैर फटे हो, हेयर स्पा करना हो या पैडिक्योर, नारियल तेल आपकी इन परेशानियों को दूर कर सकता है। होठों से लेकर पैरों तक की प्राकृतिक सुंदरता को पाने के लिए इसका इस्तेमाल तो करें। अक्सर सर्दियों में हम नारियल तेल के इस्तेमाल से बचते हैं। कारण है उसका जम जाना। फिर कौन उसे गर्म करे, पिघलाए और उसका इस्तेमाल करे। लेकिन इतनी-सी मेहनत से आपको कई सारे फायदे मिल सकते हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट नीलेश्वरी बसक कहती हैं, त्वचा को कोमल बनाने में नारियल तेल काफी फायदेमंद है। कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में भी इस तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए आप भी नारियल तेल का इस्तेमाल कर खुद को सुंदर बना सकती हैं। ● सर्दियों के दिनों में होंठ बहुत रूखे हो जाते हैं और बार-बार लिप बाम लगाना पड़ता है। आप अपने होंठों की नमी को वापस पाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अपने होंठों पर नारियल को थोड़ी देर मलें। उसके बाद पानी से धो लें। इससे होंठों की मृत कोशिकाएं निकल जाएंगी। साफ करने के बाद नारियल तेल को होंठों पर बाम की तरह लगाएं। ●...

mungfali fayde hindi | mungfali khane ke kya fayde hain hindi mein

सर्दी में मूंगफली खाने के फायदे या मूंगफली खाने से क्या फायदा होता है? सर्दियों में लोग मूंगफली स्वाद और टाइम पास करने के लिए खाते हैं, लेकिन इसके स्वास्थ्य रक्षक गुणों को नहीं जानते। इसके सेवन से मधुमेह, पित्त की थैली की पथरी, स्मृति में वृद्धि, अवसाद और तनाव दूर करने, वजन कम करने, त्वचा को स्वस्थ बनाने और 'पेट के कैंसर जैसे भयानक रोगों को रोकने में भी मददगार है। मूंगफली के फायदे सौ ग्राम कच्ची मूंगफली में एक लीटर दूध के बराबर प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। 250 ग्राम भुनी मूंगफली में 250 ग्राम मीट से भी अधिक खनिज और विटामिन पाया जाता है। 50 ग्राम मूंगफली खाने से मधुमेह के रोगी का शर्करा का स्तर संतुलित रहता है। रक्त बनने की प्रक्रिया उन्नत होती है। सर्दी जुकाम से बचाव के लिए हर रोज इसका सेवन करें, इससे शरीर गर्म रहेगा और फेफड़े मजबूत होंगे। हृदय रोगी इसका सेवन करें, तो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियमित होता है। सिर के झड़ते बाल तथा गंजे लोगों को इसका प्रयोग करने से सिर की सतह मजबूत होती है। बालों का विकास होता है तथा बाल गिरने की समस्या हल होती है। इसके अल...

pimple hone ki wajah | pimple kis wajah se aate hain | pimple kis wajah se hote hain

पिंपल किस वजह से होता है या पिम्पल होने की वजह क्या है? साफ-सफाई के बावजूद चेहरे पर हो रहे है पिम्पल्स? इसके पीछे की वजह कभी सोची है? अधिकतर लोगों में देखा जाता है कि कुछ दिन के अंतराल में उनके चेहरे पर एक या दो पिंपल निकल ही आते हैं। इसके लिए उन्हें कभी अपने बालों से, तो कभी रूमाल की मदद से अपने चेहरे पर निकले कील-मुंहासों को छिपाना पड़ता है। वास्तव में इस समस्या के पीछे पांच बुरी आदतें भी शामिल होती हैं, जिनकी गिरफ्त में हम जाने-अनजाने आ जाते हैं। चेहरे पर हाथ न लगाएं कई लोगों की आदत होती है बार-बार अपने चेहरे पर हाथ लगाने की। यह आदत एक्ने और पिंपल्स होने की बड़ी वजह हो सकती है। अगर आपको भी ऐसी आदत है, तो उसे तुरंत बदल डालिए, क्योंकि कंप्यूटर पर काम करते या बाकी किसी कागजी या अन्य काम को करते हुए आपके हाथों में बहुत सारे बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। ऐसे में जब आप बार-बार अपने चेहरे को छूती हैं, तो उस पर पिंपल्स हो सकते हैं। इसलिए खाने या चेहरे पर हाथ लगाने से पहले हैंडवॉश जरूर करें। बेडशीट साफ रखें यदि आप अपनी बेडशीट या तकिए के गिलाफ को नियमित नहीं बदलती हैं, तो इससे भी आपके चेहरे पर ...

living room sajawat | living room ki sajawat kaise kare | living room sajavat karane ka tarika

लिविंग रूम की सजावट कैसे करे या लिविंग रूम को खूबसूरत और शानदार कैसे सजाये। लिविंग एरिया में सामान को सुव्यवस्थित और सुसज्जित रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता। ऐसे में अपने लिविंग रूम को कैसे बनाएं खूबसूरत और शानदार? लिविंग रूम घर का ऐसा हिस्सा होता है, जहां हम अपने परिवार या रिश्तेदारों के साथ बैठकर बातचीत या गपशप करते हैं, और सुख-दुख बांटते हैं। ऐसे में हम इस रूम को कार्यात्मक बनाने में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि इसकी साज-सज्जा की तरफ ध्यान ही नहीं देते हैं, जोकि गलत है। इसलिए अपने घर के इस हिस्से को भी घर के अन्य हिस्सों की तरह सजाएं-संवारें। गैलरी वॉल आजकल घर के इंटीरियर डेकोरेशन में गैलरी वॉल्स खूब ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में आप भी अपने लिविंग रूम को चलन के हिसाब से एक अच्छा और खूबसूरत लुक दे सकती हैं। आप गैलरी वॉल्स पर प्रेरणादायक कोट्स लगा सकती हैं या किसी पसंदीदा हीरो या हीरोइन का पोस्टर भी लगा सकती हैं। स्टोन वॉल यदि आपको ग्रामीण जीवन बहुत पसंद है तो अपने लिविंग रूम में स्टोन वॉल लगवाकर उसका अहसास कर सकती हैं। इस तरह के डेकोरेशन से आपके बच्चे भी अधिक आराम महसूस करेंगे। रंग और मि...

hypertension kya hai | hypertension me kya khaye | hypertension ke lakshan v roktham

हाइपरटेंशन रोग क्या है या हाइपरटेंशन से बचने के उपाय और हाइपरटेंशन में क्या खाएं हाइपरटेंशन, जिसे उच्च रक्तचाप के रूप में जाना जाता है, आज के समय में एक चिंता का विषय है। यह धमनी पर पड़ने वाला रक्त का दबाव है। इसे साइलेंट किलर के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि इसके कोई लक्षण नहीं होते हैं और ज्यादातर मामलों में पाया गया है कि इसकी ओर किसी का ध्यान भी नहीं जाता। ऐसे में इस बीमारी से दिल का दौरा और स्ट्रोक हो सकता है। नई दिल्ली स्थित बीएलके हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन के प्रमुख सलाहकार डॉ. कहते हैं कि इस तरह की परेशानियों को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका स्वस्थ आहार को बनाए रखना है। यदि आपका रक्तचाप अधिक है, तो अपने आहार में उन चीजों को शामिल करना सबसे अच्छा है, जो आपके रक्तचाप को कम करने में मदद करते हैं। हाइपरटेंशन में क्या खाना चाहिए किसी भी प्रकार की बीमारी को खुद से दूर रखने का सबसे अच्छा तरीका है, हाइपर टेंशन से बचाव के लिए अपने आहार में पांच सुपर फ़ूड जरूर शामिल करें। अनार अनार में उच्च रक्तचाप को कम करने के कई लाभकारी गुण होते हैं, जैसे एंटीऑक्सिडेंट और सूजन कम करने वाले गुण। अनार...