बर्ड फ्लू बीमारी क्या है | बर्ड फ्लू के लक्षण और उपचार | बर्ड फ्लू से बचने के उपाय | बर्ड फ्लू कैसे फैलता है? | बर्ड फ्लू वायरस क्या है? | बर्ड फ्लू वायरस
बर्ड फ्लू के बीमारी लक्षण(symptoms) व बर्ड फ्लू का इलाज(treatment) या\ बर्ड फ्लू के बीमारी क्या है और कैसे फैलता है बारे में जानकारी हिंदी में बर्ड फ्लू बीमारी या वायरस क्या है? बर्ड फ्लू वायरस का नाम : इनफ्लुएंजा बर्ड फ्लूइनफ्लुएंजा वायरस का एक प्रकार है और इसका प्रसार पक्षियों से होता है। यदि बचाव न किया गया तो यह इंसानों के लिए भी बनता है मुसीबत.. बर्ड फ्लू या एवियन इनफ्लुएंजा एक जूनोटिक बीमारी है अर्थात जानवरों में बहुतायत में पाई जाती है। कभी कभी इसका संक्रमण इंसानों में भी देखने को मिलता है। यह इनफ्लुएंजा वायरस का एक प्रकार है, जो पक्षियों में एक से दूसरे में हवा के जरिए फैलता है। संक्रमण की वजह से प्रभावित पक्षियों की नाक, गले और सांस नली में सूजन आ जाती है। सूजन की वजह से उन्हें सांस लेने में कठिनाई होती है और इससे उनकी मौत हो जाती है। कौआ, मुर्गी, प्रवासी पक्षी आदि इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इनफ्लुएंजा वायरस की सबसे बड़ी विकृति है कि इसमें दो तरह के परिवर्तन लगातार होते रहते हैं। एक एंटीजनिक शिफ्ट, जिसके तहत एंटीजन की प्रकृति में बड़ा परि...