corona se bachcho ko kaise bachaye | baccho ko corona se kaise bachaye | bachcho ko corona se kaise bachaye tips in hindi
कोरोना से बच्चों को कैसे बचाएं या कोरोना से बच्चों के बचाने के उपाय तरीके के बारे मे इन हिन्दी न्यू नॉर्मल में अब स्कूल भी खुलने वाले हैं। ऐसे में बच्चों को समझाएं अपनी सुरक्षा खुद करने के कुछ जरूरी नियम... स्कूल मे पढ़ने वाले बच्चों की हिफाजत कैसे करे कोरोना से ? कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमी नहीं है, लेकिन हमने कोविड-19 से बचाव के तरीके अपनाते हुए जिंदगी में आगे बढ़ने का हौसला पा लिया है। आर्थिक गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं और अब स्कूल खोले जाने की भी तैयारियां हैं। फिलहाल तो कक्षा 9 से 12 तक की तैयारी है, मगर देर-सबेर छोटी कक्षाएं भी शुरू होंगी ही। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों का चिंतित होना स्वाभाविक है। उनके मन में बार-बार ये सवाल आ रहे हैं कि जब निकट भविष्य में छोटी कक्षाएं शुरू होंगी तब बच्चों को स्कूल भेजने में खतरा है, पर उन्हें घर में रखकर कहीं वे उनके व्यक्तित्व विकास की राह में स्वयं बाधक तो नहीं बन जाएंगे। वास्तव में स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वहां बच्चा सामाजिक जीवन के कई महत्वपूर्ण पाठ सीखता है। दोस्ती, शेयरिंग, एक-दूसरे की फि...