Career Scope In Telecommunications Engineer -टेलीकॉम इंजीनियर(दूरसंचार क्षेत्र में नौकरीयों के अवसर)
30 लाख नौकरियां आपके लिए एसोचैम और केपीएमजी की रिपोर्ट के अनुसार , वर्ष 2018 तक दूरसंचार क्षेत्र में 30 लाख नौकरियों के अवसर पैदा होगे। तो फिर देर किस बात की , इस क्षेत्र में उज्जवल भविष्य बनाने के लिए अभी से कस लें अपनी कमर। क्या कहते है आंकडे 2018 तक दूरसंचार क्षेत्र में 30 लाख नौकरीयों के अवसर होगे। 40-50 हजार शुरूआती वेतन होता है टेलीकॉम इंजीनियर की। भारतीय दूरसंचार उघोग दिन ब दिन मजबूत होता जा रहा है। दूरसंचार इंडस्ट्री ने न सिर्फ शहरी , बल्कि ग्रामीण इलाकों की सूरत को भी तेजी से बदला है। 2जी , 3जी और अब 4जी की सेवाओं से स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में भारी बढोत्तरी हुई है। हाल ही में एसोचैम और केपीएमजी द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार , लगातार मार्केट में नई-नई कंपनियों के आने , 4जी तकनीक की शुरूआत , डाटा उपयोग में वृद्धि , डिजिटल वॉलेट के चलन और देश भर मे स्मार्टफोन की बढती लोकप्रियता से दूरसंचार इंडस्ट्री में रोजगार के नए रास्ते बनते नजर आ रहे है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2018 तक दूरसंचार क...