Diabetes Upchar (Treatment) Ke Bare Me, Diabetes Ke Lakshan(Symptoms) Karan, Rokane Ke Upay, Diabetes Me Kya Nahi Khana Chahiye Aur Diabetes Me Kya Khana(Ahar) Chahiye In Hindi
Diabetes Ke Bare Me Jankari Diabetes Ke Treatment ( Upchar) Kaise Kare? दुनिया भर में सबसे ज्यादा डायबिटीज़ के मरीज भारत में ही हैं। ज्यादातर मामलो मे डायबिटीज़ अस्वास्थ्यकर जीवनशैली से हाेने वाली समस्या है। कुछ सुझावा पर अमल कर डायबिटीज़ से बचा जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति डायबिटीज से ग्रस्त हो ही जाए तो स्वस्थ जीवनशैली अपना कर इसे नियंत्रित किया जा सकता है... प्रायः ऐसा देखा गया है कि जब लोगों को पहली बार मधुमेह (डायबिटीज़) के बारे में पता चलता है तो वे बहुत ज्यादा मानसिक तनाव से ग्रस्त हो जाते हैं। उन्हें दुख की अनुभूति होती है और उनके मन में एक ही सवाल उठता है कि क्या डायबिटीज़ को जड़ से खत्म किया जा सकता है? इस सवाल का उत्तर जानने के लिए डायबिटीज़ होने के कारणों को समझना आवश्यक है। अधिक वजन और डायबिटीज: Vajan Aur Diabetes डायबिटीज आधुनिक युग में तेजी से बढ़ता एक ऐसा रोग है, जिसका हमारी जीवनशैली (लाइफ स्टाइल) से बहुत गहरा संबंध है। मोटापा डायबिटीज़ की समस्या का एक बड़ा कारण है। शरीर में संचित अतिरिक्त वसा इंसुलिन के प्रति संवेदनशील कोशिकाओं को प्रभावित करती है। इस कारण इंसुलिन शरीर ...