सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जून 13, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

yoga ke fayde | yoga benefits in hindi | yoga karne ke fayde | lifestyle disease in hindi | yoga karne ke fayde hindi mein

योगा करने से क्या लाभ होता है या योग करने से क्या फायदे होते हैं आज की तेज रफ्तार जीवनचर्या में तनाव एक अवांछित, मगर जीवन का आवश्यक अंग बन गया है। भोर से लेकर देर रात तक जिंदगी की दौड़-धूप में धीरे-धीरे अनेक बीमारियां हमारे शरीर में घर बना लेती हैं। इन्हें 'लाइफस्टाइल डिजीज' अर्थात जीवनशैली से उत्पन्न व्याधियां कहा जाता है। मसलन- मोटापा, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, मधुमेह यानी डायबिटीज आदि। एक बार ये बीमारियां शरीर में अपनी जगह बना लें तो इन्हें खत्म करना टेड़ी खीर सिद्ध होता है। ऐसे में जरूरत है कि अपनी दिनचर्या में आधा घंटा अपने शरीर के लिए निकाल लें और इन बीमारियों को शरीर में प्रवेश ही न करने दें। आपके शरीर को रोग प्रतिरोधी और सशक्त बनाने के लिए आधा घंटे किया गया योग-आसन- प्राणायाम आपकी बहुत मदद कर सकता है। एक्टिव लाइफस्टाइल यदि आप दिन भर बहुत भाग-दौड़ करती हैं, अत्यधिक शारीरिक श्रम करती हैं, तो आपको बेहद सतर्कता की जरूरत है। आप मार्केटिंग या सेल्स, मेडिकल रिप्रजेंटेटिव, मीडिया कर्मी हैं, तो अत्यधिक मेहनत, ड्राइविंग आदि के कारण आपको तनाव, थकान, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, कमर दर्...