pani pine ke niyam | pani pine ke tarike | pani pine ka routine | pani pine ke sahi tarika | pani pine ke tips
पानी पीने का सही तरीका या पानी पीने के नियम और सही समय बताइए जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी कई बार सेहत के लिए नुकसानदेय होता है। इसलिए पानी उतना ही पिएं, जितनी आपको जरुरत हो। पानी पीने का सही वक्त क्या हैं? तीन गिलास पानी सुबह उठने के बाद पिये। लाभ: अंदरूनी ऊर्जा को एक्टिव करता है। एक गिलास पानी नहाने के बाद ले। लाभ: ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। दो गिलास पानी खाने के आधे घंटे पहले पिये। लाभ: हाजमे को दुरुस्त रखता हैं। एक ग्लास पानी सोने से पहले। लाभ: हार्ट अटैक से बचाता है। वजन कम करना है, तो खूब पानी पिओ। त्वचा पर चमक चाहिए, पानी पिओ। सुबह उठते ही, रात सोने से पहले भी। पानी पर हर किसी की अपनी-अपनी कहानी है। डॉक्टर कुछ बताते हैं, तो वैज्ञानिक कुछ और। किस पर यकीन करें और किस पर नहीं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे पाचन क्रिया अच्छी रहती है, शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता, साथ ही कैलोरी बर्न करता है। इसके अलावा त्वचा को चमकाता है। इन सब बातों के बावजूद अगर कोई आपसे कहे कि पानी हर समय आपकी सेहत के लिए ठी...