सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जनवरी 5, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

short term courses with high salary in india | short term courses list | short term professional course

शार्ट टर्म कोर्सेज के बारे में जानकारी मिलेनियल्स की पीढी अपने पांवों पर जल्द से जल्द खड़ा होना चाहती है, ताकि अपने सपने पूरे कर सके और जिंदगी को अपनी शर्तों पर जी सके। यही कारण है कि ये युवा ऐसे कोर्स करना चाहते हैं जो उन्हें जल्दी ही आत्मनिर्भर बनाने में मददगार हों। ऐसे में शॉर्ट टर्म कोर्स उनके लिए काफी उपयोगी हो सकते हैं। बता रहे हैं करियर कंसल्टेंट करियर निर्माण की प्रक्रिया में युवा स्कूल से कॉलेज जाते पर कमाने का दबाव बढ़ जाता है। इस स्थिति में वे ऐसे काम करने को मजबूर हो जाते हैं, जिसमें उनकी दिलचस्पी नहीं होती और जिनमें पूरा समय देने के कारण करियर की आगे की राह भी रुकने लगती है। जबकि स्कूली पढ़ाई के बाद कुछ शॉर्ट टर्म कोर्स उन्हें कमाई का ऐसा रास्ता मुहैया कराते हैं, जो उनके बेहतर भविष्य की नींव भी बन सकता है। आइए, नजर डालते हैं ऐसे चुनिंदा शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स पर- डिजिटल मार्केटिंग आज किसी भी कंपनी के लिए अपने उत्पादों या सेवाओं को उपभोक्ताओं को बेचने के लिए डिजिटल मार्केटिंग का सहारा लेना जरूरी हो गया है। वेबसाइट, ऑनलाइन ई-कॉमर्स व सोशल मीडिया इसमें शामिल ...